न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

13 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशि वालों के ग्रहों की स्थिति अनुकूल, आर्थिक लाभ के आसार

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 13 Oct 2019 6:12:26

13 अक्टूबर राशिफल:  इन 5 राशि वालों के ग्रहों की स्थिति अनुकूल, आर्थिक लाभ के आसार

मेष

ग्रह स्थितियां आपके अनुकूल चल रही हैं। कामकाज की गति में सुधार आएगा। आप दिनभर अत्यंत व्यस्त रहेंगे परन्तु शाम के समय थोड़ा समय मनोरंजन के लिए निकाल ही लेंगे। आज खर्चा औसत से ज्यादा होगा और उस अनुपात में लाभ नहीं होगा। आय बढ़ाने को लेकर आप लगातार चिंतित रहेंगे। किसी नई योजना पर काम शुरू करने की बात आ सकती है। आर्थिक दृष्टि से किसी अन्य से मदद लेने की बात हो सकती है। बाहर की यात्रा के कार्यक्रम एकदम से त्याग दें। कामकाज के मामले में आज आप अपने निकट रिश्तेदारों को सहयोग करने की सोच सकते हैं परन्तु इस दिशा में एकदम से कदम नहीं उठाएं। विरोधी लोग आज शांत रह सकते हैं परन्तु आपको ध्यान रखना है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,13th october horoscope,daily horoscope

वृषभ

आज दिनभर आप अपने ही कल्पनालोक में उलझे रहेंगे। एक काम पूरा नहीं होगा तो दूसरा पूरा करना पड़ जाएगा। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए आपको काम के पूर्णता लाने की कोशिश करनी चाहिए। आपको मित्रों का सहयोग मिल सकता है। जिन लोगों से आप उम्मीद लगाए बैठे हैं, वे उतना सहयोग नहीं करेंगे जितना कि आपने सोच रखा है। भूमि-भवन के मामलों में रुचि बढ़ेगी। वाहन को लेकर आप कुछ नया सोच सकते हैं। संतान के लिए आज का दिन अच्छा है, उनकी मेहनत रंग लाएगी परन्तु फिर भी उनका कार्य प्रदर्शन अपेक्षा के अनुकूल नहीं रहेगा। आर्थिक दृष्टि से जो चल रहा है, उसे चलने दें परन्तु आगे चलकर आपको नए लोगों को सहयोग के लिए तैयार करना होगा। जीवनसाथी के नाम से चल रहे कामकाज में थोड़ा सुधार होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,13th october horoscope,daily horoscope

मिथुुन

आज एक तरफ तो कार्यभार बहुत ज्यादा रहेगा, दूसरी तरफ भागदौड़ की मजबूरी भी रहेगी। छोटी यात्राएं कर सकते हैं और उससे लाभ भी हो सकता है परन्तु आपकी असली आवश्यकता एक जगह बैठकर बकाया काम निपटाने की है। आज घर में माता का स्वास्थ्य थोड़ा ठीक नहीं रहेगा। उनकी मानसिक स्थितियों का भी ध्यान करना चाहिए। व्यवसाय में कुछ नयापन आ सकता है। आज दुष्ट व्यक्तियों से दूर रहें और उनके किसी जाल में उलझने की आवश्यकता नहीं। चतुर वार्ता करने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें। यदि आप नौकरी करते हैं तो बॉस आज प्रसन्न रहेंगे और उनसे कुछ अतिरिक्त लाभ हो सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,13th october horoscope,daily horoscope

कर्क

अपने कार्य विस्तार के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ेगी। कोई यात्रा लम्बी दूरी की भी हो सकती है। आपको तुरन्त लाभ भी हो सकता है। इस समय आप जो काम भी करेंगे, उसमें सफलता मिलती चली जाएगी परन्तु काम में गलतियां भी छूटेंगी। आज थोड़ी बहुत आलोचना सहन करनी पड़ सकती है। संतान से आज तालमेल नहीं बैठेगा और किसी बात को लेकर असहमति हो सकती है। आपको व्यवहार में कौशल का परिचय देना ही होगा अन्यथा किसी सहयोगी की तरफ से कोई समस्या सामने आ सकती है। आज धार्मिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी तथा साहित्य के मामलों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। घर-परिवार के लोगों का हर काम में सहयोग मिल सकता है परन्तु व्यवसाय के मामले में उनको दूर रखना ही ठीक होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,13th october horoscope,daily horoscope

सिंह

आज बहुत महत्व का दिन है। आपके किए हुए सारे अच्छे कार्यों का परिणाम नजर आने लग जाएगा। कार्य क्षेत्र में अच्छे परिवर्तन की उम्मीद कर सकते हैं। थोड़ा बहुत संशोधन के साथ अपने लाभ की मात्रा को बढ़ा देंगे या अतिरिक्त काम मिल जाएगा। यदि आपने वार्ता में कुशलता बरती तो अतिरिक्त लाभ हो सकता है। घर-परिवार की कहानियों में थोड़ा सा मोड़ आ सकता है, आपको कटु वार्ताओं से दूरी बरतनी चाहिए। भाई-बहिनों के साथ अधिक तालमेल बढ़ सकता है। यह आपके ऊपर है कि आप उनके साथ किस तरह का सहयोग चाहते हैं। ऋण लेनदेन की स्थिति में सुधार होगा और आप आए धन से पुनर्भुगतान करके कोई बिगड़ा हुआ मामला भी सुधार सकते हैं। आज यात्रा कर सकते हैं परन्तु यात्रा का उद्देश्य सफल नहीं होगा। बेहतर होगा कि यात्रा को स्थगित कर दें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,13th october horoscope,daily horoscope

कन्या

कामकाज में अच्छी गति आ जाएगी। ग्रह स्थितियां आपके अनुकूल हैं और आप जिस ढंग चाहते हैं, उसी ढंग से आपके आपके काम बनेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको हर नया कदम उठाने से पहले बार-बार सोच लेना चाहिए। बाहरी यात्राओं पर खर्चा हो सकता है या दूसरे आपका व्यवहार बढ़ सकता है। भागीदारी के मामलों में लाभ बढ़ेगा, आपका काम भी बढ़ेगा। दैनिक आय बढऩे के संकेत हैं। धार्मिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी। बुजुर्ग व्यक्तियों की या गुरु की विशेष कृपा हो सकती है। व्यक्तिगत रिश्तों में तेजी से सुधार आएगा। व्यवसाय के सिलसिले में कोई साहसी निर्णय लेना चाहें तो पर्याप्त मशविरा कर लेना ठीक रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,13th october horoscope,daily horoscope

तुला

आज आध्यात्म के मामले में गहरी रुचि रहेगी। महान लोगों से मिलना होगा। पारिवारिक कामकाज में अरुचि हो सकती है। दोपहर बाद व्यवसाय के सिलसिले में अत्यधिक व्यस्त हो जाएंगे और लोगों से मेल-मुलाकात का वक्त ही नहीं मिलेगा। रुपए के लेनदेन में पारदर्शिता रखें। किसी एक मामले में नीचा देखना पड़ सकता है। आज आप जो भी बात करें उसमें स्पष्टता रहनी चाहिए। साधारण बातचीत में रहस्य रखना अच्छा नहीं रहेगा। कार्य विस्तार में खर्चा होगा और इसका तनाव लगातार बना रहेगा। कहीं न कहीं से आर्थिक मदद मिलेगी परन्तु वे आवश्यकता से काफी कम रहेगी। परिवार के विवादों में आपका शांत रहना ही उचित है। यदि किसी कारण से आपको दखल देना पड़े तो आपको निर्णायक की भूमिका में रहना चाहिए। आज उत्तर दिशा में यात्रा ना करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,13th october horoscope,daily horoscope

वृश्चिक

समय लाभ का बना हुआ है। किसी विशेष आर्थिक लाभ की परिस्थिति बन सकती है। व्यवसाय के सिलसिले मेें आपको कहीं जाने से पहले खुलकर अपनी शर्तें बता देनी चाहिए। इसका तुरन्त लाभ मिलेगा। आज शाम तक ही कार्य प्रणालियों में संशोधन का लाभ मिल सकता है। भागीदारी के मामलों में कोई-कोई मुद्दा परेशानी का बना रहेगा। प्रेम संबंध के मामले में आपको अत्यधिक ध्यान देना है। दैनिक लाभ की मात्रा तेजी से बढ़ेगी, खर्चा भी बढ़ेगा। विस्तार उतना ही करिए, जितना कि आप साध सकें। आज किसी नए स्रोत से धन प्राप्ति हो सकती है। आप आध्यात्म के प्रभाव में भी रहेंगे और धार्मिक लोगों से मिलेंगे। मन्दिर में दर्शन लाभ हो सकता है। आज यात्रा लाभदायी रहेगी परन्तु उत्तर दिशा की यात्रा करना ठीक नहीं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,13th october horoscope,daily horoscope

धनु

आर्थिक लेनदेन का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा। आपकी हर गतिविधि इससे प्रभावित हो जाने वाली है। किसी खास व्यक्ति से आप अपने-आप ही किनारा कर लेंगे। लेनदेन के मामले में आपकी किसी से कटुता बढ़ सकती है। एक-दो अच्छे लोगों का सहयोग आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के नाम से चल रहे काम में लाभ रहेगा। आपको अनजाने लोगों से भी सहयोग मिल सकता है। काम बनाने के लिए आप कुछ ऐसा खर्चा करेंगे जिसे सामान्य तौर पर नहीं करना चाहिए। नियम विरुद्ध किया गया कोई भी कार्य अंत में तकलीफ ही लाता है। आज यात्रा विचार त्याग दें। यात्रा के अनुकूल परिणाम नहीं आएंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,13th october horoscope,daily horoscope

मकर

आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। जैसा आप अनुमान करेंगे उसके अनुसार ही काम करेंगे। अपना काम बनाने के लिए तिकड़म का प्रयोग ना करें तो ही अच्छा है परन्तु किसी एक मामले में इसका लाभ भी मिल सकता है। आज पुरानी उधारी वसूल करने के लिए आप विशेष उपाय भी करेंगे। संतान के लिए दिन अच्छा है। चाहे परीक्षा परिणाम हो या चाहे उनका व्यवसाय हो, उनको निश्चित लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज्यादा आवश्यकता है। पाइल्स या रक्त विकार परेशान कर सकते हैं। अपने निजी संबंधों को लेकर आप भावनात्मक रूप से ऊंचा-नीचा हो सकते हैं। मित्रों से कोई भी बात साझा कर लेना आपको नुकसान नहीं देगा। छोटी यात्रा के कार्यक्रम आपको लाभ दे सकते हैं परन्तु उत्तर दिशा की यात्रा से परहेज रखें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,13th october horoscope,daily horoscope

कुंभ

आज दैनिक कामकाज में विशेष गति रहेगी। किसी काम को साधने के लिए आपको बड़े हौसले का परिचय देना होगा। लोग आपसे सहयोग करना चाहते हैं परन्तु आज स्वभाव में तेजी रहेगी अत: बातचीत में इसका ध्यान रखें। सहयोगियों को लेकर मन में थोड़ा पीड़ा का भाव रहेगा। आज जिस ढंग से काम कर रहे हैं, उसमें गलतियां छूटने की सम्भावना है। आज अत्यधिक भागदौड़ व थकान रहेगी। एकबार तो एकदम एकान्त बिताने की इच्छा हो जाएगी। किसी की प्रेरणा आपके लिए अमृत का काम कर सकती है। नए लोगों को जोडऩे के लिए आपको ना केवल ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे बल्कि विशेष कौशल भी अपनाना पड़ेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,13th october horoscope,daily horoscope

मीन

लीक से हटकर कोई काम करने की परिस्थितियां बन रही हैं। आपकी कार्य प्रणाली में भी थोड़ा सा संशोधन अत्यधिक लाभ दे सकता है। नए लोगों से सहयोग लाभकारी रहेगा और पुराने एक या दो लोगों से मुक्ति मिल जाएगी। आज आपकी लोकप्रियता का दिन है और आपको यश-प्रशंसा मिलेगी। कुछ अच्छा कार्य होते ही आप लोगों की नजर में उठ जाएंगे। संतान को लेकर कोई समस्या चलती रहेगी, उसका तुरन्त कोई समाधान नजर नहीं आ रहा है। भूमि-भवन में थोड़ी सी रुचि हो सकती है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी और धार्मिक कार्यों पर थोड़ा सा खर्चा करना भी करना पड़ जाएगा। छोटी यात्राओं के अनुकूल लाभ मिल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!