न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

12 मार्च राशिफल: इन 6 राशि वालों का दिन गुजरेगा शानदार, यात्रा पड़ सकती हैं खर्चीली

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 12 Mar 2020 6:12:44

12 मार्च राशिफल: इन 6 राशि वालों का दिन गुजरेगा शानदार, यात्रा पड़ सकती हैं खर्चीली

मेष

आज का दिन बहुत विशेष है। व्यक्तिगत मामलों में बहुत सम्मान मिलेगा। आपके किए हुए किसी कार्य की बहुत प्रशंसा होगी। घर-परिवार में माहौल बहुत अच्छा रहेगा और आप सोचे हुए काम को बहुत ढंग से सम्पादित कर पायेंगे। सरकारी लोगों से काम बन जायेगा। संतान की कार्य प्रणाली अच्छी है और इससे इन्हें लाभ होगा। किसी खास समाचार से आप बहुत उत्साहित रहेंगे और इसी कारण आपके मन में काम के प्रति मोह उत्पन्न होगा। स्वास्थ्य का पाया थोड़ा नरम रहेगा, आपको फूड पॉइजनिंग से बचना चाहिए। संध्या समय किसी आपसी वार्ता में कठोर वाणी का प्रयोग नहीं करें, इससे आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है। कुछ लोगों के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण काम को आज कर पायेंगे। यात्रा भी लाभ दे सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,12th march horoscope

वृषभ

आज कार्यभार बहुत अधिक रहेगा। जितना सोच रहे हैं, उससे अधिक जटिलता रहेगी परन्तु लाभ भी उतना ही हो सकता है। आज कामकाज में थोड़ी सी परेशानियां बढ़ेंगी और खर्चे भी बढ़ेंगे। घर में थोड़ा-सा कलह का वातावरण रहेगा, जिसके कारण आपके कामकाज के कौशल में फर्क आयेगा। व्यवसाय में आप के ऊपर आक्षेप होते हुए भी सफलता का प्रतिशत बढ़ेगा। ऋण लेने का दबाव बना रहेगा और आर्थिक लाभ होते हुए भी धन प्रबन्ध की चिंता रहेगी। आज किसी बड़े समारोह में भाग लेने का अवसर होगा या किसी शानदार किसी दावत में भाग लेंगे। वाहन सुविधा रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से कोई उपहार मिल सकता है। आजीविका क्षेत्रों में कोई नई पहल करने के योग हैं, आपको लोगों का सहयोग भी मिल जायेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,12th march horoscope

मिथुुन

आज प्रात: से ही मन में प्रसन्न रहेगा और किसी खास समाचार की प्रतीक्षा में रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य को आप सम्पन्न कर सकते हैं। आपके आसपास के लोगों का खूब सहयोग मिलेगा और आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन रहेगा। साझा भाव से काम करने में लाभ होगा। संतान के लिए आज का दिन बहुत शुभ है और उनके सोचे हुए सारे काम बन जायेंगे। आपके साथ भी अच्छा सहयोग रहेगा। निजी मामलों में आज का दिन बहुत शानदार है। अगर अविवाहित हैं तो बातें आगे बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन में शुभ समय है और जीवन साथी के नाम से किये जा रहे कार्य में लाभ होगा। व्यावसायिक विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। उनके विरुद्ध कोई कदम उठा सकते हैं। धन का अपव्यय हो सकता है, उसे रोकने की चेष्टा करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,12th march horoscope

कर्क

आज यात्रा का विचार त्याग दें। आज कामकाज में विशेष प्रगति आयेगी। आपको थोड़ा टिक कर काम करना है और जो भी सहयोग मांगे, उसे सहयोग देना है। शाम तक आपके काम की परिस्थितियां सुधर जायेंगी। आर्थिक लाभ ठीक-ठीक होगा। किसी एक मामले में बिगाड़ के बाद भी आपका दिन ठीक जायेगा। ऋण के पुनर्भुगतान की सोच सकते हैं। कुटुम्ब के मामले में दूर रहना ही अच्छा है। किसी न किसी बात को लेकर असहमति चलती रहेगी। किसी मंगल कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। कई लोग एक साथ मिलेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो बहुत सावधानी बरतें, आपके किसी प्रस्ताव पर आपत्ति आयेगी, आपको किसी अन्य लोगों का सहयोग लेना ही पड़ेगा। संतान को लेकर आज मन ही मन चिंतित रहेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,12th march horoscope

सिंह

कामकाज को लेकर मन में भारी चिंता रहेगी। आप अपने प्रमुख लक्ष्य को पूरा नहीं कर पा रहे हैं, आपका मन भी नहीं लग रहा है। कारोबारी यात्रा आपको लाभ दे सकती है, दूसरे शहरों से भी आपकी आय बढ़ेगी। अचानक लाभ की मात्रा भी बढ़ सकती है। भूमि-भवन के मामलों में जटिलता रहेगी, खरीदने का विचार त्याग दें। आज वाहन सम्बन्धी कोई परेशानी आ सकती है। संतान के लिए भी दिन शुभ रहेगा। कार्यालय में भी स्टाफ को लेकर मन में चिंतायें नहीं रहेंगी। खाने-पीने की आदतों पर नियंत्रण करना आवश्यक है। स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंता करें। धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी, कोई अतिरिक्त खर्चा कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,12th march horoscope

कन्या

आज का दिन बहुत शानदार जाने वाला है, जब आपके सोचे हुए सारे काम बनेंगे। भूमि, भवन या वाहन सम्बन्धी मामलों में गतिविधियां तेज हो जायेंगी। भूमि से लाभ होना सम्भव है। आज किसी न किसी कारण से आपकी यश-प्रशंसा बढ़ेगी और कई नये लोग आपसे मिलना चाहेंगे। व्यवसाय से सम्बन्धित बातें आगे बढ़ेंगी। विस्तार योजना पर भी काम करेंगे। आर्थिक लाभ के लिए किये जा रहे प्रयास सफल होने वाले ही हैं। आपके महत्वपूर्ण निर्णय किसी छोटे निर्णय पर आधारित हैं, यह बाधा भी दूर हो सकती है। आपकी माता के लिए आज का दिन बहुत शुभ है, उन्हें या तो कोई उपहार मिलेगा या उनके काम-काज में लाभ होगा। आध्यात्मिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी और कोई अच्छा अनुभव हो सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,12th march horoscope

तुला

आज का दिन अच्छा जाएगा जब आपका कोई आपका रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा या किसी काम को करने में अधिक सहूलियत मिल जाएगी। काम-काज की परिस्थितियां सुधर रही हैं। घर-कुटुंब के मामले में समस्याएं बनी रहेंगी और कोई ना कोई व्यक्ति अड़चन करता रहेगा। इन दिनों आपका जनसंपर्क बहुत तेजी से बढ़ेगा और कुछ नए लोग आपके परिचय के क्षेत्र में आएंगे। यह बहुत शानदार समय है। घर-परिवार में थोड़ी सी अशांति का माहौल रह सकता है परंतु काम-काज की व्यस्तता में आप उसकी चिंता नहीं करेंगे। आज पूजा पाठ में मन लगेगा और आज किसी धार्मिक या ज्ञानी व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी और थोड़ी सी भी कोशिश लाभ को और बढ़ा देगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,12th march horoscope

वृश्चिक

आज प्रात: से मन में तरह-तरह के विचार रहेंगे। जीवन परिस्थितियां बहुत कठिन होती जा रही हैं और आजीविका के क्षेत्र में भी जटिलता बढ़ती ही जा रही है। आज शाम के बाद एक-दो व्यावसायिक सफलता मिल जाएंगी जिसमें आपका काफी हौसला बढ़ेगा। घर में किसी बात को लेकर तीव्र असहमति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव काफी बढ़ेगा बल्कि आप पहल करके कोई नया काम कर सकते हैं। अपनेकाम-काज में सौन्दर्य पक्ष का ध्यान रखेंगे। गीत-संगीत या मनोरंजन का कार्यक्रम हो सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,12th march horoscope

धनु

आज खर्चे बहुत अधिक हैं और कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है तथा यात्रा भी खर्चीली होगी। व्यवसाय में थोड़ी सी कठिनाइयां तो रहेंगी परंतु शाम तक आप सफलतापूर्वक अपना काम संपन्न कर लेंगे और आर्थिक लाभ होगा। भागीदारी के मामलों में कोई नवीन बात सामने आ रही है जिसका लाभ आपको मिलेगा। काम-काज की दुबारा से समीक्षा करना जरूरी है क्योंकि आप कुछ मामलों में ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। इस समय आप ऊर्जा से भरपूर हैं और किसी भी महत्वपूर्ण काम को संपादित करने की इच्छा रखते हैं। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। आर्थिक लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतनी आवश्यक है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,12th march horoscope

मकर

व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आप अपने मित्रों से आगे निकल जाएंगे। आज अचानक लाभ का दिन बना है और आप अन्य लोगों के सहयोग से काम-काज के विस्तार की चर्चा करेंगे। यात्रा योग बन रहे हैं और व्यवसाय के दृष्टिकोण से यात्रा अच्छी रहेगी। आप संतान की तरफ से चिंतित रहेंगे, उनकी कोई खास परेशानी ही आपकी मदद से हल होगी। संतान को विश्वास में लेकर ही काम करना होगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। संध्या के बाद किसी व्यावसायिक मामले में बेहद तनाव रहेगा परंतु आप कोई अच्छा निर्णय ले सकते हैं। ब्लड-प्रेशर का ध्यान रखें। किसी निरर्थक बात पर आपका पारा चढ़ सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,12th march horoscope

कुंभ

अगर नौकरी कर रहे हैं तो कुछ समस्याएं उभरकर सामने आएंगी। आप पर आक्षेप आ सकते हैं। काम-काज पर नियंत्रण को लेकर आप कुछ काम करेंगे परंतु अन्य लोगों का सहयोग लेना ही पड़ेगा। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो आपका समय ठीक चल रहा है और प्रतिस्पर्धा में आप अन्य लोगों की अपेक्षा ठीक काम करेंगे। व्यक्तिगत रिश्ते और भी सुधरेंगे और आप किसी भी काम को करने में प्रसन्नता महसूस करेंगे। एक जगह टिककर काम नहीं कर पा रहे हैं। आपको ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है। संतान के लिए यह शानदार समय है और वे अच्छा कार्य-प्रदर्शन करेंगी। आपके सहायक लोग आज अच्छी स्थिति में हैं और उनका कार्य-प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,12th march horoscope

मीन

आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है। किसी गुणी व्यक्ति के संग रहकर कई बातें सीखने को मिलेंगी। नौकरी या व्यवसाय में आप अपनी बात खुलकर कह सकेंगे और समझा भी सकेंगे। आर्थिक दृष्टि से समय साधारण है बल्कि आपको कुछ विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। भाग्य आपका साथ दे रहा है परंतु आर्थिक दृष्टि से संकट बने रहेंगे। यदि प्रेम संबंध हैं तो बहुत ही सावधानी बरतें और छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं बनाएं। पिता के लिए आज का दिन शानदार है, उन्हें लाभ होगा। वे कोई विशेष कार्य कर रहे हैं। छोटे भाई की तरफ से थोड़ी चिंता रहेगी और वे दूर रहकर ही काम करेंगे। पित्त की समस्या बनी रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका