न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशि वालों का समय देगा साथ, थोड़ी मेहनत में मिलेगी बड़ी सफलता

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Oct 2019 1:21:50

10 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशि वालों का समय देगा साथ, थोड़ी मेहनत में मिलेगी बड़ी सफलता

मेष

परिस्थितियां अचानक मोड़ ले रही है, आपके पक्ष की हो रही है। आज प्रतिभा के बल पर होने वाले काम-काज में आपको ज्यादा सफलता मिलेगी। आप किसी ना किसी की मदद से कोई खास काम कर पाएंगे। आवश्यक आर्थिक सहयोग मिल जाएगा। दैनिक आय की मात्रा अचानक बढ़ेंगी। किसी व्यावसायिक प्रतियोगिताओं में आपको कोई गुप्त मदद मिल सकती है। कुटुंब व परिवार में जो बातें मिल-बैठकर करने की स्थितियां बनेगी। आपको चाहिए कि कड़वी वाणी का प्रयोग ना करें अन्यथा आपको स्वयं को नुकसान हो सकता है। निजी रिश्तों में आज निराशाजनक बात देखने को मिलेगी और आप कुछ कर भी नहीं पाएंगे। रिश्तों को सुधारना आपका प्रमुख लक्ष्य हो जाएगा।

10 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशि वालों का समय देगा साथ, थोड़ी मेहनत में मिलेगी बड़ी सफलता

वृषभ

आज प्रात: से ही मन में तरह-तरह की आशंकाएं रहेगी, काम-काज को समय पर साधने की दिक्कतें बनी रहेगी। लोगों का सहयोग व समर्थन मिलेगा परंतु शर्ते भी माननी होगी। वाहन सुविधा बनी रहेगी, घर में सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्चा होगा। आज व्यावसायिक कामकाज में तेजी आएगी। उसका आर्थिक लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। आप अपने सहयोगियों के साथ किसी बड़ी योजना पर काम शुरु कर सकते हैं हो सकता है यह पहली योजना का ही प्रभाव हो। यात्रा लाभदायक हो सकती है परंतु पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें।

10 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशि वालों का समय देगा साथ, थोड़ी मेहनत में मिलेगी बड़ी सफलता

मिथुुन

आज बकाया काम-काज को लेकर विशेष चिंता रहेगी। आप एक काम को पूरा नहीं कर पा रहे है दूसरा सामने आ जाता है। काम-काज के दबाव में भाग-दौड़ बहुत ज्यादा रहेगी। स्थानीय यात्राएं ज्यादा है और बाहर की यात्राएं करने का अवसर मिल सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। यदि नौकरी करतें हैं तो भी बाहर के शहरों से काम पड़ेगा और यदि व्यावसायिक करते हंैं तो भी बाहर के शहरों से काम पड़ेगा। अन्य शहरों से आय बढ़ सकती है जिससे ऋण के लेन-देन में सुविधा बढ़ेगी। भूमि संबंधी किसी मामले में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक लाभ को लेकर एक तरफ चिंताएं रहेगी तो दूसरी तरफ कोई गुप्त आय होना संभव है। साथी के लिए यह शानदार समय है उनको लाभ मिलेगा, उनकी यश-प्रशंसा होगी। भागीदार के मामले में अच्छी सफलता मिल सकती है। धर्म-कर्म पर औसत से अधिक खर्चा होगा और देव-दर्शन के लिए समय निकालेंगे।

10 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशि वालों का समय देगा साथ, थोड़ी मेहनत में मिलेगी बड़ी सफलता

कर्क

आज कोई महत्वपूर्ण होने की संभावना है परंतु छोटी अड़चन के कारण अटका रहेगा। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपने भाई-बहिनों व निकट रिश्तेदार से विवाद की स्थिति बनी रहेगी, कोई भी कुछ नहीं कर पाएगा। लंबी यात्राओं को त्यागना होगा परंतु अन्य शहरों की यात्राएं होगी। आज दिनभर खान-पान में लापरवाही बरतेंगे परंतु शाम तक कई लोगों के साथ मिलकर सुख-दुख की चर्चा करेंगे। आज संतान की समस्याएं विशेष रहेगी, आपके लाख चाहने पर उनकी समस्याओं में कमी नहीं आएगी। लाभ का कोई ऐसा अवसर हाथ आ सकता है जिसमें कानूनी जोखिम लेनी पड़ सके। आप ना चाहते हुए भी तेज गति से और ज्यादा काम करना पसंद करेंगे। स्थानीय यात्राओं में परेशानी रहेगी अत: एक जगह टिककर ही काम करें।

10 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशि वालों का समय देगा साथ, थोड़ी मेहनत में मिलेगी बड़ी सफलता

सिंह

आज का दिन बहुत शानदार रहेगा। शुभ घटनाओं की अधिकता रहेगी और थोड़े के प्रयास से ही कई काम पूर्ण हो जाएंगे। काम-काज की श्रेणी में हल्का सा परिवर्तन लाएंगे। आप अन्य लोगों से सलाह-मशविरा करके उसको पूर्ण रूप देने की चेष्टा करेंगे। माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या रहेगी परंतु एकदम से समाधान होना संभव नहीं है। दवाइयों पर खर्चा बढ़ेगा। आज पुन: मानसिक कष्ट कुछ ज्यादा ही रहेगा जिसके कारण घर के रिश्तों में फर्क आएगा। घर में सुख-सुविधाओं को लेकर बहस हो सकती है। आपके मन को कोई प्रसन्न करने वाली बात शाम को सुनने को मिल सकती है। काम-काज की अधिकता के बाद भी आप व्यक्तिगत मामलों पर थोड़ा ध्यान दे पाएंगे। धन प्रबंध का दबाव बना रहेगा।

10 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशि वालों का समय देगा साथ, थोड़ी मेहनत में मिलेगी बड़ी सफलता

कन्या

आज का दिन भाग्यशाली है। आप जिस ढंग से चाहेंगे उसी ढंग से आपके काम बनेंगे। किसी विशेष निर्णय को लेकर मन में भ्रम चलता रहेगा। मित्रों की सलाह ले लेना अच्छा रहेगा। नौकरी में आज दिन अच्छा जाने वाला है क्योंकि आप अपने काम को समय पर पूरा कर लेंगे और उसका परिणाम दिखने लगेंगे। साझेदारी के मामलों में थोड़ा-थोड़ा परेशानियां चलती रहेंगी परन्तु लाभ के भी अवसर बढ़ रहे हैं। धर्म-कर्म के मामले में काफी रुचि रहेगी, कहीं खर्चा भी करेंगे और लोगों से मिलना-जुलना भी होगा। इस समय अत्यधिक कौशल का कार्य करेंगे। आज दोपहर बाद किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा जिसको अपने व्यवसाय से जोड़ा जा सकता है। विशेष खर्चों के लिए आप कोई उपाय करेंगे क्योंकि खर्चे लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

10 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशि वालों का समय देगा साथ, थोड़ी मेहनत में मिलेगी बड़ी सफलता

तुला

कामकाज का दबाव काफी है परन्तु फिर भी अवकाश मनाने की इच्छा बनी रहेगी। कामकाज में थोड़ी बहुत अड़चन दिख रही है परन्तु जिन लोगों से आप उम्मीद करे बैठे हैं, वे आपका काम नहीं करेंगे बल्कि कोई और व्यक्ति ही आकर आपकी मदद करेगा। खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे और कितनी ही चेष्टा कर लें, खर्चों में कमी नहीं आएगी। लाभ की मात्रा भी बढ़ेगी परन्तु लाभ सीधा आपके हाथ में नहीं आ रहा है। कुटुम्ब के मामलों में आप बहुत सावधानी से काम लें क्येांकि गणित आपके पक्ष में नहीं बैठ रही है। आपको अपना हक पाने के लिए भी कहना पड़ेगा। विवादों में आपका पक्ष मजबूत रहेगा। आपको अभी किसी समझौते जैसी बात की आवश्यकता नहीं है।

10 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशि वालों का समय देगा साथ, थोड़ी मेहनत में मिलेगी बड़ी सफलता

वृश्चिक

समय थोड़ा कठिन चल रहा है। साझेदारी के मामलों में आपको अत्यंत सावधानी के साथ काम करना है। आपके आसपास लोग बने रहेंगे परन्तु उसके लिए बहुत मेहनत करनी होगी। आज कोई व्यक्ति आपसे किनारा नहीं कर ले, इसके लिए आपको विशेष प्रयास करना पड़ेगा। यात्रा का विचार स्थगित कर दें क्योंकि यात्रा से कोई लाभ नहीं होगा। सरकारी दफ्तरों से आज काम नहीं बनेंगे, कोई न कोई बाधा आ जाएगी। आर्थिक लाभ के लिए समय अच्छा है। कोई अप्रत्याशित लाभ हो सकता है या ऐसे स्रोत से धन आ सकता है, जिसके बारे में आपने सोचा ही नहीं हो। माता पिता के लिए समय अच्छा है, उनके लिए खुशी का कोई कारण हो सकता है। माता का स्वास्थ्य तो ठीक नहीं रहेगा परन्तु उनका मन प्रसन्न रहेगा। घर में सामान्य सी कलह रहेगी, जिसके आपको कोई उपाय करना ही चाहिए।

10 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशि वालों का समय देगा साथ, थोड़ी मेहनत में मिलेगी बड़ी सफलता

धनु

कठिनाइयों के बीच में भी आप अपना काम बहुत अच्छी तरह से कर पाएंगे। साझेदारी के मामलों के मामलों में बड़ी सफलता मिलेगी। काम आगे बढ़ेगा और किसी बाधा को दूर कर पाएंगे। धनलाभ के अवसर सीमित हैं। आज जिस मामले पर आपकी नजर है, वह ढंग से नहीं हो पाएगा। ऋण प्रबंध के लिए किसी नए स्रोत की तलाश करेंगे। आपको मिल भी जाएगा परन्तु आपके सारे काम किसी एक स्रोत से नहीं हो पाएंगे। जीवनसाथी के नाम से किए जा रहे काम में आपको लाभ हो सकता है। यदि अविवाहित हैं तो व्यक्तिगत रिश्तों के लिए समय अच्छा चल रहा है, आज विशेष प्रगति हो सकती है। आपको समय निकालना ही पड़ेगा। व्यावसायिक काम में जिन लोगों पर आप भरोसा किए बैठे हैं, ऐसा नहीं लगता कि वे आपका पूरा साथ देंगे।

10 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशि वालों का समय देगा साथ, थोड़ी मेहनत में मिलेगी बड़ी सफलता

मकर

समय आपका साथ दे रहा है। अपनी हर योजना में आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। एक तरफ आप स्वयं उनसे दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे तो दूसरी तरफ आप किसी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही भी कर सकते हैं। आय बढ़ाने के लिए जो साधन आप इस्तेमाल कर रहे हैं, उनमें थोड़ा सावधानी बरतें। अनुचित मार्ग से आया हुआ धन आपको कष्ट दे सकता है। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए आप कुछ भी करने को तैयार हो जाएंगे। अपने कार्यालय के या व्यावसायिक रहस्य किसी और से साझा नहीं करें अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। संतान के लिए समय अच्छा चल रहा है, उनको आपकी बहुत आवश्यकता है। मनोवैज्ञानिक रूप से वे आपके साथ जुड़े रहें, यह बहुत ज्यादा जरूरी है।

10 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशि वालों का समय देगा साथ, थोड़ी मेहनत में मिलेगी बड़ी सफलता

कुंभ

समय लाभ का बना है। परन्तु आपकी योजनाओं में धन बहुत खर्च होगा। कामकाज में कुछ बाधाएं तो रहेंगी और किसी अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ सकता है परन्तु आपको ऊपर से बहुत समर्थन मिलेगा। अगर नौकरी करते हैं तो बॉस का समर्थन मिलेगा परन्तु परिस्थितियों को जीतने के लिए आपको कुछ विशेष प्रयास भी करने पड़ सकते हैं। दैनिक कठिनाइयों को आप पार कर लेंगे। आपको आवश्यक सहयोग मिल जाएगा। जीवनसाथी के नाम से चल रहे कामकाज में आवश्यक सफलता मिल जाएगी। यात्रा योग प्रबल हैं और यात्रा लाभदायक हो सकती है। माता की तरफ से कुछ चिंता रहेगी। माता के परिवार में विशेष परेशानियों का समय है। संतान की गतिविधियों को लेकर आपका मन प्रसन्न रहेगा।

10 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशि वालों का समय देगा साथ, थोड़ी मेहनत में मिलेगी बड़ी सफलता

मीन

आज यात्रा कार्यक्रम का त्याग कर दें। यात्रा कष्टदायी हो सकती है। किसी महत्व के निर्णय को लेकर आप भ्रम की स्थिति में रहेंगे। अच्छा है कि आप निर्णय प्रक्रिया किसी और दिन के लिए टाल दें। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास में बाधा रहेगी, समय पर भुगतान नहीं मिलेगा। आज लेनदेन में थोड़ा सावधानी बरतना ही अच्छा रहेगा, आपकी छोटी सी भी लापरवाही तकलीफदेह हो सकती है। जीवनसाथी के लिए समय बड़ा कठिन है। खर्चों के अलावा मानसिक परेशानी रहेगी, वे अपनी तकलीफें किसी से कह नहीं पाएंगे। आज भूमि या वाहन संबंधी कोई चर्चा चल सकती है। घरेलू सुख-साधनों में वृद्धि होगी और कुछ अतिरिक्त खर्चा कर सकते हैं। आज कोई साहसभरा फैसला ले सकते हैं परन्तु आपको ऐसा करने से पहले कई बात सोच लेना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज