आपके पेनिस के लिए चुनें किस साइज का कंडोम, आइये जानें इसके बारे में

By: Ankur Fri, 19 Oct 2018 3:14:26

आपके पेनिस के लिए चुनें किस साइज का कंडोम, आइये जानें इसके बारे में

असुरक्षित यौन संबंधों से बचने के लिए लोग सेक्स के समय कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन उसके लिए यह जानना जरूरी है कि आपके पेनिस के लिए किस साइज का कंडोम चुना जाए। क्योंकि गलत कंडोम के इस्तेमाल से उसके फिसल जाने या फट जाने का डर बना रहता हैं। इसलिए अज हम आपके लिए जानकारी लेकर आए हैं कि आपके पेनिस के लिए कंडोम की कौनसी साइज़ रहेगी बेस्ट।

आम तौर पर पुरूषों के पेनिस का साइज इरेक्ट होने पर 5।57 इंच तक पहुँच जाता है जबकि कंडोम का साइज 6।69 इंच होता है। जिसके कारण हर पुरूष को अनचाहे प्रेगनेंसी और एसटीडीएस (STDs) के खतरे को कम करने के लिए कंडोम का सही चुनाव करना ज़रूरी हो जाता है।

* पहले तो आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि कंडोम तीन तरह के साइज में पाया जाता है।

* अगर आपका कंडोम फिसल कर निकल जा रहा है या खुलकर अंदर आ रहा है तो आपको स्टैंडर्ड साइज के जगह पर उससे छोटे साइज का कंडोम खरीदने की ज़रूरत है।

penis size,condom ,सेक्स टिप्स, इंटीमेसी टिप्स, रिलेशनशिप टिप्स

* अगर आपका कंडोम बार-बार टूट जा रहा है तो जाहिर है आप छोटे साइज का कंडोम इस्तेमाल कर रहे हैं।

* मार्केट में तरह-तरह के साइज का कंडोम मिलता है। इंटरनेट में पेनिस का साइज नापने के लिए टूल्स पाया जाता है जिसके मदद से सही साइज का पता लगाया जा सकता है और इस प्रॉबल्म को दूर किया जा सकता है।

* एक बार जब साइज का पता चल जाय तो ज़रूरी ये होता है कि आपको क्वालिटी का ध्यान भी रखना चाहिए जिससे कि सेक्स का प्लेज़र ले सके।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com