न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान-इजरायल जंग में यमन की एंट्री से मचा हड़कंप, अमेरिका-इजरायल के खिलाफ खुली जंग का ऐलान

ईरान-इजरायल युद्ध में यमन की आधिकारिक एंट्री से पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। अमेरिका और इजरायल के खिलाफ यमन की खुली चेतावनी ने तीसरे विश्व युद्ध की आशंका को और गहरा कर दिया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Jun 2025 5:30:34

ईरान-इजरायल जंग में यमन की एंट्री से मचा हड़कंप, अमेरिका-इजरायल के खिलाफ खुली जंग का ऐलान

अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जारी भीषण युद्ध में अब ईरान को मध्य पूर्व से एक और मजबूत साथी का खुला समर्थन मिल गया है। यमन ने आधिकारिक तौर पर इस युद्ध में उतरने का ऐलान कर दिया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है। यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरीअ ने एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की घोषणा की, जिससे तीसरे विश्व युद्ध की आशंका पहले से कहीं ज्यादा गंभीर हो गई है।

13 जून से चल रहे ईरान-इजरायल युद्ध में यमन का औपचारिक प्रवेश एक निर्णायक मोड़ की तरह देखा जा रहा है। ब्रिगेडियर याह्या सरीअ ने दो टूक कहा, "यमन अब अमेरिका और इजरायल के खिलाफ युद्ध में आधिकारिक रूप से शामिल हो चुका है। हम स्पष्ट चेतावनी देते हैं कि हमारे समुद्री क्षेत्र से अपने जहाजों को दूर रखें, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।"

ईरान पर हमलों से भड़का यमन, अब खुलकर मैदान में

यमन की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका ने 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' के तहत ईरान के फोर्दो, इस्फान और नतांज स्थित परमाणु ठिकानों पर हमले किए। इसके बाद इजरायल ने भी फोर्दो पर हवाई हमला कर हालात को और अधिक विस्फोटक बना दिया। यमन की प्रतिक्रिया तेज और स्पष्ट रही – अब वो सिर्फ निंदा नहीं, बल्कि सक्रिय जवाबी कार्रवाई की राह पर है।

"खतरनाक है अमेरिका-इजरायल की जोड़ी", यमन सेना ने दिया कड़ा संदेश

यमन की सेना ने अमेरिका और इजरायल को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "इजरायल पूरे क्षेत्र को अमेरिकी समर्थन से अस्थिर करने की साजिश रच रहा है। हम इसका डटकर विरोध करेंगे। अगर हमारी जल सीमाओं का उल्लंघन हुआ तो नतीजे बेहद गंभीर होंगे।" यमन की यह प्रतिक्रिया सिर्फ सैन्य बयान नहीं, बल्कि पूरे इस्लामी जगत की आवाज बनने की कोशिश भी मानी जा रही है।

मध्य पूर्व में तनाव का विस्फोटक विस्तार

यमन के युद्ध में कूदने से पहले ही इजरायल गाजा, लेबनान और सीरिया जैसे मोर्चों पर उलझा हुआ था। अब ईरान और यमन का साथ मिलना अमेरिका-इजरायल के लिए बेहद कठिन चुनौती बन सकता है। यह घटनाक्रम सिर्फ सैन्य संघर्ष नहीं, बल्कि राजनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर भी भूचाल लाने की ताकत रखता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?