न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, ट्रंप ने बताया आतंकवादी हमला, हमलावरों को सख्त सजा मिलेगी

व्हाइट हाउस के पास हुई फायरिंग में तीन लोग घायल हुए, जिनमें दो नेशनल गार्ड शामिल हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे आतंकी हमला बताया और 500 अतिरिक्त जवान तैनात करने के आदेश दिए। घटना के बाद वॉशिंगटन डीसी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Nov 2025 8:47:28

व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, ट्रंप ने बताया आतंकवादी हमला, हमलावरों को सख्त सजा मिलेगी

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में बुधवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार लगभग 2.30 बजे) उस समय हड़कंप मच गया जब व्हाइट हाउस से थोड़ी दूरी पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति के आवास के पास हुई इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मचा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क किनारे अचानक शुरू हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोग घायल हुए, जिनमें दो नेशनल गार्ड कर्मी शामिल हैं। हमले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और सभी मार्गों को बंद कर दिया गया।

ट्रंप ने हमले को बताया आतंकवाद, कार्रवाई के आदेश

फायरिंग की घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे स्पष्ट रूप से आतंकवादी हमला बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतें राष्ट्र की सुरक्षा को सीधी चुनौती हैं और अपराधियों को इसकी कड़ी सजा भुगतनी पड़ेगी।

घटना के बाद ट्रंप ने तत्काल फैसले में 500 अतिरिक्त नेशनल गार्ड जवानों की तैनाती का आदेश दिया, ताकि राजधानी में सुरक्षा के स्तर को और मजबूत किया जा सके। वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के सदस्यों पर हुए इस हमले ने पूरी प्रशासनिक व्यवस्था को सतर्क मोड पर ला दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि गोलीबारी के पीछे के मकसद और हमलावरों की पहचान की जांच तेजी से जारी है। फिलहाल पूरा इलाका सुरक्षा एजेंसियों के कब्जे में है और जांच टीमें हर पहलू की पड़ताल कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी