न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

व्लादिमीर पुतिन अपने विदेशी दौरे पर साथ रखते हैं ‘पू सूटकेस’, जानिए क्यों नहीं छोड़ते किसी देश में अपनी टॉयलेट-पॉटी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने विदेशी दौरों में सुरक्षा और निजी जानकारी की सुरक्षा के लिए पू सूटकेस लेकर चलते हैं। इसमें उनके मल-मूत्र को इकट्ठा किया जाता है ताकि स्वास्थ्य और व्यक्तिगत डेटा सुरक्षित रहे। जानिए इस अनोखे रिवाज और पुतिन की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Aug 2025 3:14:18

व्लादिमीर पुतिन अपने विदेशी दौरे पर साथ रखते हैं ‘पू सूटकेस’, जानिए क्यों नहीं छोड़ते किसी देश में अपनी टॉयलेट-पॉटी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अलास्का में शुक्रवार देर रात हुई तीन घंटे की मुलाकात में यूक्रेन युद्ध पर चर्चा हुई। यह पुतिन का अमेरिका का पहला दौरा था, जो 2022 के युद्ध के बाद हो रहा था। लेकिन इसी दौरे से जुड़ी एक बेहद अनोखी और दिलचस्प बात भी सामने आई है, जो पुतिन के विदेशी दौरों के दौरान अपनाए जाने वाले अजीबोगरीब तरीके से जुड़ी है। पुतिन जब भी किसी विदेशी देश का दौरा करते हैं, तो अपने साथ एक विशेष 'पू सूटकेस' लेकर चलते हैं। इस सूटकेस में उनके मल और मूत्र को इकट्ठा किया जाता है और वापस मॉस्को ले जाया जाता है। इसका मुख्य कारण उनकी सुरक्षा और निजी जानकारी की सुरक्षा है। पुतिन की सुरक्षा टीम हर दौरे पर बुलेटप्रूफ सूटकेस के साथ रहती है, जिसमें से एक सूटकेस खासतौर पर उनके मलमूत्र को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है।

पुतिन ऐसा क्यों करते हैं?

इस रहस्य के पीछे उनकी सेहत और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा का कारण है। विशेषज्ञों का मानना है कि किसी व्यक्ति के मल और मूत्र का विश्लेषण करके उनकी शारीरिक स्थिति, संभावित बीमारियों, आहार और जीवनशैली के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की जा सकती हैं। पुतिन नहीं चाहते कि कोई विदेशी एजेंसी या प्रतिद्वंद्वी देश उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी हासिल करे। पिछले वर्षों में पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ी हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्हें कैंसर, डिमेंशिया या पार्किंसंस जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। हालांकि इन दावों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। पुतिन अपनी सेहत को लेकर बेहद सतर्क हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनकी शारीरिक स्थिति से जुड़ी कोई भी जानकारी सार्वजनिक न हो।

बॉडीगार्ड और पोर्टेबल टॉयलेट की व्यवस्था

2019 में पेरिस में हुए यूक्रेन समिट के दौरान पुतिन को छह बॉडीगार्ड्स के साथ बाथरूम जाते देखा गया था। इनमें से एक बॉडीगार्ड का काम था कि पुतिन के बाथरूम से निकलते ही उनका मलमूत्र एकत्र किया जाए। इसे खास पैकेट में सील कर 'पू सूटकेस' में रखा जाता है और फिर मॉस्को भेजा जाता है। पुतिन के बॉडीगार्ड हमेशा उनके साथ पोर्टेबल टॉयलेट भी रखते हैं, ताकि उनका मलमूत्र कहीं और न छोड़ा जाए और पूरी प्रक्रिया सुरक्षित रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका