न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

8 लाख करोड़ के अमेरिकी हथियार खरदीना चाहता है यूक्रेन, ट्रंप ने दी सुरक्षा गारंटी, पुतिन-जेलेंस्की की आमने-सामने बैठक जल्द

सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन और यूरोपीय नेताओं के साथ सुरक्षा और हथियारों पर महत्वपूर्ण बैठक की। यूक्रेन ने 100 अरब डॉलर के अमेरिकी हथियार और 50 अरब डॉलर के ड्रोन खरीदने का प्रस्ताव रखा, जबकि यूरोपीय देश वित्तीय मदद देंगे। ट्रंप ने नाटो के माध्यम से हथियार उपलब्ध कराने की बात कही।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Aug 2025 8:31:01

8 लाख करोड़ के अमेरिकी हथियार खरदीना चाहता है यूक्रेन, ट्रंप ने दी सुरक्षा गारंटी, पुतिन-जेलेंस्की की आमने-सामने बैठक जल्द

सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति व यूरोपीय नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी का आश्वासन दिया। रिपोर्टों के मुताबिक, यूक्रेन ने सुरक्षा गारंटी के बदले अमेरिका से 100 अरब डॉलर (लगभग ₹8.3 लाख करोड़) के हथियार और 50 अरब डॉलर (लगभग ₹4.15 लाख करोड़) के ड्रोन खरीदने का प्रस्ताव रखा है। इस भारी राशि की वित्तीय सहायता यूरोपीय देश मिलकर करेंगे। ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका सीधे नाटो को हथियार बेचेगा, और यदि नाटो चाहे तो ये हथियार यूक्रेन को भी मिल सकते हैं।

हथियार खरीद का प्रस्ताव राष्ट्रपति जेलेंस्की और ट्रंप की व्हाइट हाउस में होने वाली मुलाकात से पहले यूरोपीय सहयोगियों के साथ साझा किया गया था। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कौन-कौन से हथियार और ड्रोन खरीदे जाएंगे, लेकिन यूक्रेनी अधिकारियों ने मिसाइलों और रक्षा उपकरणों के साथ-साथ शहरों और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए 10 अमेरिकी निर्मित पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम की मांग की है।

यूक्रेन को मिल सकती है ‘आर्टिकल 5’ जैसी सुरक्षा गारंटी

ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को नाटो के आर्टिकल 5 जैसी सुरक्षा गारंटी दी जा सकती है, परंतु इसे औपचारिक रूप से नाटो का सदस्य नहीं बनाया जाएगा। नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी के आर्टिकल 5 को वाशिंगटन संधि के नाम से भी जाना जाता है। इसके तहत यूरोप या उत्तरी अमेरिका में अलायंस के किसी भी सदस्य पर हमला पूरे अलायंस के खिलाफ हमला माना जाता है। यदि यह समझौता लागू होता है, तो यह रूस के राष्ट्रपति पुतिन के रुख में महत्वपूर्ण बदलाव होगा, क्योंकि उन्होंने हमेशा यूक्रेन को नाटो जैसी सुरक्षा गारंटी दिए जाने का विरोध किया है।

जर्मन चांसलर का बयान: पुतिन-जेलेंस्की की मुलाकात 2 हफ्ते में संभव

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने पुष्टि की कि पुतिन ने 15 दिन के भीतर राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात करने के लिए सहमति दे दी है। ट्रंप के साथ फोन वार्ता के दौरान पुतिन ने इस बैठक के लिए हामी भरी, हालांकि अभी तक मुलाकात का स्थान तय नहीं हुआ है। यूरोपीय नेता चाहते हैं कि इस प्रकार की किसी भी वार्ता से पहले सीजफायर लागू हो, लेकिन ट्रंप ने इसे केवल अस्थायी समाधान बताया और कहा कि जंग को रोकने के लिए सीजफायर अनिवार्य नहीं है।

जंग पर फैसला दो हफ्ते में – ट्रंप का अनुमान

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी रहेगा या शांति स्थापित होगी, इसका फैसला अगले दो हफ्तों में हो जाएगा। राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से बैठक के बाद उन्होंने बताया कि उन्होंने पुतिन को फोन किया है और जल्द ही पुतिन-जेलेंस्की के बीच आमने-सामने मुलाकात होगी। इसके बाद एक त्रिपक्षीय बैठक भी होगी, जिसमें दोनों राष्ट्राध्यक्ष और ट्रंप शामिल रहेंगे।

ट्रंप ने इस बैठक में जोर दिया कि युद्ध कब समाप्त होगा और रूस द्वारा कब्जा किए गए यूक्रेनी क्षेत्रों का भविष्य क्या होगा, इस पर निर्णय लेने के लिए दोनों देशों के नेताओं के बीच प्रत्यक्ष वार्ता आवश्यक है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका