न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या नए साल से पहले थम जाएगा रूस-यूक्रेन संघर्ष? ट्रंप–जेलेंस्की की आज अहम बैठक, शांति फार्मूले पर बनेगी रणनीति

रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम, नए साल से पहले ट्रंप और जेलेंस्की की अहम बैठक। 20 सूत्रीय शांति योजना और युद्धविराम पर होगी रणनीतिक चर्चा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 28 Dec 2025 9:27:13

क्या नए साल से पहले थम जाएगा रूस-यूक्रेन संघर्ष? ट्रंप–जेलेंस्की की आज अहम बैठक, शांति फार्मूले पर बनेगी रणनीति

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले चार वर्षों से जारी युद्ध को खत्म करने की दिशा में आज एक अहम कूटनीतिक पहल होने जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से आमने-सामने बातचीत करेंगे। फ्लोरिडा में प्रस्तावित इस मुलाकात को युद्धविराम की संभावनाओं के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। बैठक में दोनों नेता कथित तौर पर 20 सूत्रीय शांति योजना पर मंथन करेंगे, जिसका मकसद संघर्ष को समाप्त करने का रास्ता तलाशना है।

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को इस उच्चस्तरीय बैठक की आधिकारिक पुष्टि की थी। बयान में कहा गया कि रविवार, 28 दिसंबर को फ्लोरिडा के पाम बीच में राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात होगी। इस बैठक से पहले ट्रंप ने जेलेंस्की के प्रस्तावित शांति प्लान को लेकर सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच किसी भी संभावित समझौते पर अंतिम फैसला उन्हीं की मंजूरी से होगा।

शांति प्रस्ताव पर ट्रंप की शर्तें

डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “जब तक मैं किसी समझौते को मंजूरी नहीं देता, तब तक वह प्रभावी नहीं होगा। अब यह देखना होगा कि जेलेंस्की क्या प्रस्ताव लेकर आते हैं।” ट्रंप ने यह भी कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति ने शांति बहाली और बातचीत की शुरुआत के लिए एक नया रोडमैप पेश करने का भरोसा दिया है, जिसमें अमेरिका से मिलने वाली सुरक्षा गारंटी का मुद्दा भी शामिल होगा।

ट्रंप का मानना है कि अमेरिका की भूमिका के बिना इस युद्ध का समाधान संभव नहीं है। उन्होंने यह संकेत भी दिए कि शांति प्रक्रिया में उनकी मध्यस्थता निर्णायक साबित हो सकती है।

नए साल से पहले बड़े फैसलों की उम्मीद: जेलेंस्की

डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात से पहले वोलोदिमीर जेलेंस्की ने उम्मीद जताई कि बातचीत के दौरान अधिक से अधिक मुद्दों को अंतिम रूप देने की कोशिश की जाएगी। जेलेंस्की ने कहा कि नए साल से पहले कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं, जिससे युद्धविराम की दिशा में ठोस प्रगति संभव है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यह भी दोहराया कि उनका देश शांति समझौते के रास्ते में बाधा नहीं बन रहा है और बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है।

पुतिन से संवाद के संकेत, रूस की सतर्कता

इस बीच ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बातचीत के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि जेलेंस्की के साथ मेरी चर्चा सकारात्मक होगी। पुतिन के साथ भी अच्छी बातचीत की उम्मीद है। मैं जल्द ही उनसे संपर्क करना चाहूंगा।” हालांकि ट्रंप ने यह भी स्वीकार किया कि रूस ने फिलहाल इस बैठक को लेकर खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है, लेकिन फिर भी अमेरिकी मध्यस्थता से शांति की उम्मीद बनी हुई है।

नाटो देशों से कूटनीतिक समर्थन जुटा चुके हैं जेलेंस्की

ट्रंप से मुलाकात से पहले जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन मजबूत करने की कोशिश की है। उन्होंने अमेरिका पहुंचने से पहले कनाडा, जर्मनी, फिनलैंड, डेनमार्क और एस्टोनिया समेत कई नाटो देशों के नेताओं से मुलाकात की। जेलेंस्की का कहना है कि यूक्रेन एक न्यायसंगत और स्थायी शांति चाहता है और इसके लिए वह अपने सहयोगी देशों के साथ लगातार संवाद में है।

अब पूरी दुनिया की निगाहें ट्रंप–जेलेंस्की बैठक पर टिकी हैं, क्योंकि इस बातचीत से यह तय हो सकता है कि क्या रूस-यूक्रेन युद्ध नए साल से पहले किसी निर्णायक मोड़ पर पहुंचेगा या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी