न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

50 दिन में युद्ध खत्म करो नहीं तो झेलो 100% टैरिफ: ट्रंप की रूस को चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को चेतावनी दी है कि अगर 50 दिनों के भीतर यूक्रेन युद्ध नहीं रोका गया तो 100% टैरिफ लगाया जाएगा। साथ ही रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर भी सेकंड्री टैरिफ लगाने की बात कही है। ट्रंप ने यूरोप की स्थिरता और यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल भेजने की घोषणा भी की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Jul 2025 10:09:12

 50 दिन में युद्ध खत्म करो नहीं तो झेलो 100% टैरिफ: ट्रंप की रूस को चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेहद सख्त लहजे में रूस को चेतावनी दी है कि अगर अगले 50 दिनों के भीतर यूक्रेन युद्ध नहीं रोका गया, तो उसे अमेरिका की ओर से 100 फीसदी टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि वह सिर्फ शांति चाहते हैं और अब वक्त आ गया है कि रूस युद्ध की आग से बाहर निकलकर व्यापार और विकास की ओर ध्यान दे। ओवल ऑफिस में NATO के सेक्रेटरी जनरल मार्क रूट से चर्चा करते हुए ट्रंप के चेहरे पर चिंता साफ झलक रही थी।

व्हाइट हाउस की ओर से ट्रंप के बयान पर सफाई देते हुए कहा गया कि राष्ट्रपति ने रूस को सीधे तौर पर 100 प्रतिशत टैरिफ की चेतावनी दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने सेकंड्री टैरिफ की बात भी दोहराई, जिसका मतलब है कि जो देश रूस से तेल खरीदते हैं, उन पर भी भारी शुल्क लगाया जाएगा। भारत भी उन देशों में शामिल है जो रूस से सस्ते दाम पर तेल खरीदता रहा है। हालांकि, भारत ने हमेशा अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देते हुए अमेरिका की आपत्तियों को सलीके से नकार दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने दो टूक कहा कि अगर रूस अब भी नहीं मानता तो उसे वैश्विक स्तर पर अलग-थलग करने के लिए हरसंभव कोशिश की जाएगी। रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ट्रंप ने इस दौरान यह भी कहा कि यूरोप की स्थिरता अमेरिका के लिए बेहद जरूरी है। अगर यूरोपीय देश अमेरिका से हथियार खरीदकर यूक्रेन की मदद करना चाहते हैं, तो अमेरिका को कोई आपत्ति नहीं।

यूक्रेन को अमेरिका की बड़ी मदद, जल्द मिलेगी पैट्रियट मिसाइल

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के खास दूत रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल कीथ केलॉग ने कीव जाकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। ट्रंप ने पुष्टि की है कि अमेरिका कीव को रूस के हवाई हमलों से बचाने के लिए पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइलें भेजेगा। यह मिसाइलें उस वक़्त दी जा रही हैं, जब यूक्रेन को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत महसूस हो रही है।

जेलेंस्की ने इस मुलाकात को बेहद उपयोगी बताया और कहा कि उन्होंने और केलॉग ने मिलकर यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत करने, अमेरिकी हथियारों के संयुक्त निर्माण और यूरोपीय देशों के साथ मिलकर रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की संभावनाओं पर गहन चर्चा की। यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब यूक्रेन लगातार रूस के हमलों से जूझ रहा है और उसे वैश्विक सहयोग की सख्त जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब