न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रंप ने भारत को दी चेतावनी, कहा – रूस से तेल खरीदना महंगा पड़ेगा, भारी टैरिफ चुकाने के लिए रहें तैयार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को रूस से तेल खरीदने को लेकर चेतावनी दी है। अगर भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखता है, तो ट्रंप अमेरिकी टैरिफ में और बढ़ोतरी कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के दावे को खारिज किया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Oct 2025 09:15:37

ट्रंप ने भारत को दी चेतावनी, कहा – रूस से तेल खरीदना महंगा पड़ेगा, भारी टैरिफ चुकाने के लिए रहें तैयार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दीपावली के दिन भारत को फिर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर भारत रूस से तेल की खरीदारी नहीं रोकता है, तो वह अमेरिकी टैरिफ में और वृद्धि करेंगे। ट्रंप ने यह टिप्पणी उन दावों को दोहराते हुए की, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर पीएम मोदी से फोन पर बात की। हालांकि, भारतीय विदेश मंत्रालय पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि पीएम मोदी और ट्रंप के बीच कोई बातचीत नहीं हुई।

ट्रंप ने फिर दोहराया अपना दावा

वनफोर्स मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर भारत उनकी शर्तों पर अमल नहीं करता है, तो उन्हें भारी टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, "मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूस से तेल खरीद को लेकर बात की है।"

भारत ने इस दावे को पहले ही खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच किसी भी प्रकार की फोन वार्ता नहीं हुई। जब ट्रंप से इस दावे पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि अगर भारत रूस से तेल खरीदता रहा, तो उसे भारी टैरिफ का भुगतान करना पड़ेगा।

भारत पर ट्रंप का टैरिफ द्रढ़

अमेरिका ने भारत पर सबसे अधिक 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। ट्रंप का तर्क है कि भारत का रूस से तेल खरीदना, यूक्रेन युद्ध में पुतिन को अप्रत्यक्ष रूप से वित्तपोषित करना है।

हालांकि, पश्चिमी देशों के बहिष्कार और 2022 में रूस-यूक्रेन संघर्ष के बावजूद भारत मॉस्को से तेल खरीदता रहा है। रूस भारत को कम कीमत पर तेल उपलब्ध करा रहा है। ट्रंप बार-बार यह कहते रहे हैं कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना नहीं रोकता है, तो अमेरिकी टैरिफ और बढ़ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘इस बार बदला-बदला नजर आ रहा माहौल’—तिरुवल्ला से पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF-UDF पर साधा निशाना, बोले- अब विदाई तय
‘इस बार बदला-बदला नजर आ रहा माहौल’—तिरुवल्ला से पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF-UDF पर साधा निशाना, बोले- अब विदाई तय
दिल्ली में बड़ा खुलासा: थिनर से बदल रहे थे एक्सपायरी डेट, नकली पैकिंग कर बेच रहे थे खाद्य सामान, 3 गिरफ्तार
दिल्ली में बड़ा खुलासा: थिनर से बदल रहे थे एक्सपायरी डेट, नकली पैकिंग कर बेच रहे थे खाद्य सामान, 3 गिरफ्तार
राहत भरी खबर! तेल और गैस से लदे 4 जहाज होर्मुज पार, भारत की बड़ी खेप भी रास्ते में
राहत भरी खबर! तेल और गैस से लदे 4 जहाज होर्मुज पार, भारत की बड़ी खेप भी रास्ते में
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, हिंदी बेल्ट में सबको पछाड़ बनी नंबर-1, जानें कितना हुआ मुनाफा
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, हिंदी बेल्ट में सबको पछाड़ बनी नंबर-1, जानें कितना हुआ मुनाफा
बिना रडार, बिना अलर्ट… ईरान ने कैसे गिराया अमेरिका का हाईटेक  A-10 फाइटर जेट?
बिना रडार, बिना अलर्ट… ईरान ने कैसे गिराया अमेरिका का हाईटेक A-10 फाइटर जेट?
बिहार में CM बदलने की अटकलों के बीच बड़ा सवाल—क्या जारी रहेगी शराबबंदी? नीतीश के करीबी ने किया साफ खुलासा
बिहार में CM बदलने की अटकलों के बीच बड़ा सवाल—क्या जारी रहेगी शराबबंदी? नीतीश के करीबी ने किया साफ खुलासा
Maruti Dzire में सफर हैं राघव चड्ढा, वहीं परिणीति चोपड़ा का लग्जरी कार कलेक्शन देख रह जाएंगे हैरान, जानें पूरी डिटेल्स
Maruti Dzire में सफर हैं राघव चड्ढा, वहीं परिणीति चोपड़ा का लग्जरी कार कलेक्शन देख रह जाएंगे हैरान, जानें पूरी डिटेल्स
Thar हादसे का खौफनाक VIDEO, पार्किंग के दौरान अचानक बैक हुई गाड़ी, दादी की दर्दनाक मौत
Thar हादसे का खौफनाक VIDEO, पार्किंग के दौरान अचानक बैक हुई गाड़ी, दादी की दर्दनाक मौत
‘मैं चुप रहना चाहता था, लेकिन अब जवाब देना जरूरी है…’, राघव चड्ढा का AAP पर तीखा पलटवार, वीडियो जारी कर उठाए बड़े सवाल
‘मैं चुप रहना चाहता था, लेकिन अब जवाब देना जरूरी है…’, राघव चड्ढा का AAP पर तीखा पलटवार, वीडियो जारी कर उठाए बड़े सवाल
CSK vs PBKS: शानदार बल्लेबाजी के बावजूद CSK क्यों हारी, जानिए कप्तान ने हार का जिम्मेदार किसको ठहराया
CSK vs PBKS: शानदार बल्लेबाजी के बावजूद CSK क्यों हारी, जानिए कप्तान ने हार का जिम्मेदार किसको ठहराया
DC vs MI IPL 2026: दिल्ली और मुंबई के बीच अब तक का मुकाबला, जानें कौन रहा है हावी – Head to Head रिकॉर्ड
DC vs MI IPL 2026: दिल्ली और मुंबई के बीच अब तक का मुकाबला, जानें कौन रहा है हावी – Head to Head रिकॉर्ड
DC vs MI: दिल्ली में मौसम बिगाड़ सकता है खेल का रोमांच, मुकाबले के दौरान बारिश का खतरा
DC vs MI: दिल्ली में मौसम बिगाड़ सकता है खेल का रोमांच, मुकाबले के दौरान बारिश का खतरा
धोनी के बिना CSK की फिर फजीहत, 209 रन भी नहीं बचा सके गेंदबाज, पंजाब ने दी करारी शिकस्त
धोनी के बिना CSK की फिर फजीहत, 209 रन भी नहीं बचा सके गेंदबाज, पंजाब ने दी करारी शिकस्त
CSK ने रचा इतिहास, RCB को पछाड़कर बनी नंबर-1, IPL में 36वीं बार 200+ स्कोर का कारनामा
CSK ने रचा इतिहास, RCB को पछाड़कर बनी नंबर-1, IPL में 36वीं बार 200+ स्कोर का कारनामा