न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘भारत को नाराज़ कर बड़ी भूल की ट्रंप ने’ – अमेरिकी एक्सपर्ट का बड़ा बयान

अमेरिकी एक्सपर्ट जॉन मियर्सहाइमर ने ट्रंप की भारत पर टैरिफ नीति को बड़ी भूल बताया। उन्होंने कहा कि रूस से तेल खरीदना भारत का रणनीतिक फैसला है और इस पर दबाव डालने से भारत-अमेरिका रिश्तों में खटास बढ़ रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Sep 2025 12:56:03

‘भारत को नाराज़ कर बड़ी भूल की ट्रंप ने’ – अमेरिकी एक्सपर्ट का बड़ा बयान

रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भारत पर भारी-भरकम टैरिफ थोपने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीति पर अब अमेरिका के ही विशेषज्ञ सवाल उठाने लगे हैं। एक मशहूर इंटरनेशनल रिलेशन एनालिस्ट का कहना है कि ट्रंप का यह कदम न सिर्फ बेअसर साबित होगा, बल्कि इससे भारत-अमेरिका संबंधों में खटास गहराने लगी है।

“भारत को झुकाया नहीं जा सकता”

शिकागो यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर जॉन मियर्सहाइमर ने साफ कहा कि रूस से तेल खरीदना भारत का रणनीतिक फैसला है और सेकेंडरी टैरिफ लगाकर अमेरिका उसे रोक नहीं सकता। उन्होंने डैनियल डेविस डीप डाइव पॉडकास्ट में कहा, “यकीन मानिए, यह वॉशिंगटन की सबसे बड़ी भूलों में से एक है। भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि रूस से तेल आयात बंद नहीं होगा और वो किसी भी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है।”

रिश्तों पर जहरीला असर

मियर्सहाइमर ने चेतावनी दी कि ट्रंप का यह रवैया दोनों देशों की मित्रता को नुकसान पहुँचा रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि ट्रंप के पिछले कार्यकाल में भारत-अमेरिका संबंध बेहतर दौर में थे और एशिया में चीन की बढ़ती ताकत को संतुलित करने के लिए अमेरिका को भारत जैसे भरोसेमंद साझेदार की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, “इन सेकेंडरी प्रतिबंधों की वजह से रिश्तों में खटास आ रही है और यह दोनों देशों के हित में नहीं है।”

मोदी से संवाद की नाकाम कोशिश

विशेषज्ञ ने हाल ही में आई एक जर्मन रिपोर्ट का हवाला भी दिया। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने चार बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन हर बार नाकामी हाथ लगी। इस पर मियर्सहाइमर ने कहा, “यह भारत की नाराज़गी का बड़ा संकेत है। मोदी ने बात करने से इनकार कर दिया और अब भारत रूस व चीन की ओर और करीब जाता दिख रहा है। यह न सिर्फ असफल रणनीति है, बल्कि अमेरिका के लिए नुकसानदेह भी है।”

व्हाइट हाउस की रणनीति पर तंज

मियर्सहाइमर ने व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार पीटर नवारो को भी कठघरे में खड़ा किया। उनके मुताबिक, नवारो ने जिस नीति को बढ़ावा दिया, उसका कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “क्या सच में कोई सोच सकता है कि भारत घुटने टेक देगा? क्या इतनी आसानी से भारतीय दबाव में आ जाएंगे? अब तक भारत के रुख ने साफ कर दिया है कि यह सोच बिल्कुल गलत है।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी