न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 14 देशों को भेजा टैरिफ वाला अलर्ट लेटर, लेकिन भारत को लेकर ट्रंप का नरम रुख

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 14 देशों को टैरिफ वाला पत्र भेजकर बड़ा कदम उठाया है, लेकिन भारत को लेकर नरम रुख अपनाया। नेतन्याहू की मौजूदगी में ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ व्यापारिक समझौता जल्द हो सकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Jul 2025 12:27:01

इन 14 देशों को भेजा टैरिफ वाला अलर्ट लेटर, लेकिन भारत को लेकर ट्रंप का नरम रुख

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से अपने फैसले से दुनिया के कई देशों को चौंका दिया है। सोमवार को उन्होंने 14 देशों पर नए टैरिफ लागू करने का ऐलान कर दिया, जिससे इन देशों के निर्यातकों में हलचल मच गई। खास बात ये रही कि ट्रंप ने हर देश को व्यक्तिगत तौर पर एक लेटर भेजकर इस टैरिफ फैसले की जानकारी दी है, ताकि कोई भी देश बाद में यह न कहे कि उसे पहले से बताया नहीं गया था।

इस फैसले में चौंकाने वाली बात यह भी रही कि अमेरिका ने अपने दो प्रमुख एशियाई सहयोगी – जापान और दक्षिण कोरिया – पर भी 25% का भारी-भरकम टैरिफ लगा दिया। लेकिन भारत को लेकर ट्रंप का लहजा नर्म रहा, जिससे दोनों देशों के कारोबारी और कूटनीतिक रिश्तों में गर्माहट के संकेत मिलते हैं।

दरअसल, वाइट हाउस में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौजूदगी में ट्रंप ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के साथ एक मजबूत व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब है। ट्रंप का यह बयान उस वक्त आया जब उन्होंने अन्य 14 देशों को 1 अगस्त 2025 से लागू होने वाली टैरिफ दरों का पत्र भेज दिया।

पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने खुलकर कहा, "हमने यूनाइटेड किंगडम और चीन के साथ डील की है और भारत के साथ भी डील लगभग तैयार है।" उन्होंने यह भी बताया कि जिन देशों के साथ समझौता संभव नहीं दिखता, उन्हें स्पष्ट शब्दों में बता दिया गया है कि वे क्या टैरिफ देने वाले हैं। ट्रंप ने कहा, “हम निष्पक्ष हैं, लेकिन मजबूती के साथ काम कर रहे हैं।” उन्होंने आगे जोड़ा कि अगर कोई देश तर्कसंगत वजह देता है तो छूट पर विचार किया जा सकता है।

14 देशों को टैरिफ लेटर, दरें 25% से 40% तक

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर 14 देशों को भेजे गए लेटर की झलक भी दिखाई। इनमें जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, कम्बोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, लाओस, कजाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, ट्यूनीशिया, बोस्निया और सर्बिया शामिल हैं। टैरिफ की दरें 25% से शुरू होकर कुछ मामलों में 40% तक रखी गई हैं।

अगर कोई देश जवाबी कदम उठाएगा, तो अमेरिका भी देगा उसी अंदाज में जवाब: ट्रंप

ट्रंप ने अपनी रणनीति को और भी सख्त बनाते हुए कहा कि अगर कोई देश जवाबी टैरिफ लगाएगा, तो अमेरिका भी उसी अनुपात में टैक्स बढ़ा देगा।

जापान और दक्षिण कोरिया को भेजे गए पत्रों में ट्रंप ने लिखा: “अगर आपने कोई टैरिफ बढ़ाया, तो हम आपकी दर में जोड़ा गया प्रतिशत 25 फीसदी मौजूदा टैरिफ में जोड़ देंगे।” ये पत्र ट्रंप ने अपने Truth Social प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक किए, जिससे यह संदेश पूरी दुनिया तक साफ-साफ पहुंच गया।

भारत के साथ वार्ता में दिख रही प्रगति

भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौते को लेकर बीते कई महीनों से गहन बातचीत चल रही है। पिछले महीने ही भारतीय अधिकारी वाशिंगटन जाकर अमेरिकी प्रतिनिधियों से मुलाकात कर चुके हैं। अप्रैल में ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर 26% टैरिफ लगाने की बात कही थी, लेकिन बाद में इसे घटाकर 10% कर दिया और 90 दिनों के लिए रोक लगा दी। यह अवधि 9 जुलाई को खत्म हो रही है और इसी को लेकर दोनों देशों में तेज़ संवाद जारी है।

ट्रंप प्रशासन की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति खुद हर देश के लिए अलग-अलग व्यापार योजना बना रहे हैं और यह दिखाता है कि वे इस मसले को कितनी प्राथमिकता दे रहे हैं। “हमारा देश आज पहले से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रहा है,” ट्रंप ने गर्व से कहा।

नेतन्याहू के साथ निजी डिनर में दी गई टिप्पणी

यह अहम बयान उस समय आया जब ट्रंप वाइट हाउस में नेतन्याहू के साथ निजी रात्रिभोज के दौरान मौजूद थे। इसी मुलाकात में उन्होंने वैश्विक व्यापार नीतियों को लेकर अपनी योजनाओं का खुलासा किया। उन्होंने दो टूक कहा, “हम चाहते हैं कि अमेरिका दुनिया का सबसे सफल देश बने, और इसके लिए जो भी हमारे साथ व्यापार करना चाहता है, उसे हमारी शर्तें माननी होंगी।”

ट्रंप ने जिन 14 देशों को भेजा टैरिफ लेटर

देश - टैरिफ दर
लाओस -40%
म्यांमार -40%
थाईलैंड -36%
कंबोडिया -36%
बांग्लादेश -35%
सर्बिया -35%
इंडोनेशिया -32%
दक्षिण अफ्रीका -30%
बोस्निया और हर्जेगोविना -30%
मलेशिया -25%
ट्यूनीशिया- 25%
जापान -25%
दक्षिण कोरिया -25%
कजाकिस्तान- 25%

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया