न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलास्का वार्ता में नहीं बनी युद्धविराम पर सहमति, पुतिन ने रखी शर्त; अगली बैठक मॉस्को में संभव

अलास्का में ट्रंप और पुतिन की तीन घंटे लंबी बैठक में युद्धविराम पर सहमति नहीं बन सकी। अब अगली मुलाकात मॉस्को में होने की संभावना जताई जा रही है। जानें बैठक से जुड़े अहम बिंदु।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Aug 2025 8:34:02

अलास्का वार्ता में नहीं बनी युद्धविराम पर सहमति, पुतिन ने रखी शर्त; अगली बैठक मॉस्को में संभव

अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच लगभग 3 घंटे तक चली गहन बातचीत के बावजूद यूक्रेन युद्धविराम पर कोई निर्णायक ऐलान नहीं हो सका। दोनों नेताओं की मुलाकात बंद कमरे में हुई, जहां संघर्ष को रोकने पर विस्तार से चर्चा की गई। हालांकि, शांति समझौते पर सहमति फिलहाल टल गई है। अब यह बातचीत मॉस्को में दोबारा शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि अगली मुलाकात की तारीख तय नहीं की गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि “यूक्रेन के बिना, यूक्रेन पर कोई फैसला नहीं हो सकता।” वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया कि आगे की वार्ता में जेलेंस्की को भी शामिल किया जा सकता है।

बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस और नेताओं का रुख

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारी बातचीत बेहद सकारात्मक रही। कई बिंदुओं पर हम सहमत हुए, लेकिन किसी तरह का औपचारिक समझौता अभी नहीं हुआ है। किसी भी डील को तभी मान्यता मिलेगी, जब वह पूरी तरह अंतिम रूप लेगी।”

इस वार्ता के लिए अलास्का के एल्मेंडॉर्फ एयर बेस पर खास इंतज़ाम किए गए थे। यहां रनवे पर रेड कार्पेट बिछाकर राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत किया गया।

किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

तीन घंटे लंबी मुलाकात में किन मुद्दों पर बातचीत हुई, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई। बैठक के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस महज़ 12 मिनट तक चली और इस दौरान दोनों नेताओं ने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब देने से परहेज किया। ट्रंप ने बस इतना कहा कि बातचीत “पॉजिटिव” रही, लेकिन किसी समझौते पर अभी तक मुहर नहीं लगी है।

वहीं, राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए उसकी मूल वजहों को खत्म करना आवश्यक है। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि अगर उस समय ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति होते, तो संभवतः यह युद्ध शुरू ही नहीं होता।

यूरोपीय नेताओं को लेकर पुतिन का बयान

पुतिन ने स्पष्ट किया कि इस शांति वार्ता में किसी यूरोपीय देश या उनके नेताओं को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि यूक्रेन और यूरोपीय राष्ट्र समझेंगे कि इसमें बाधा डालना उचित नहीं होगा।”

मॉस्को में हो सकती है अगली मुलाकात

ट्रंप और पुतिन की मुलाकात से पहले ही अनुमान लगाया जा रहा था कि अलास्का की बैठक में युद्धविराम पर सहमति संभव नहीं होगी। यही वजह रही कि ट्रंप ने कुछ दिन पहले संकेत दिया था कि वह जल्द ही पुतिन और जेलेंस्की के साथ एक और बैठक करेंगे। अब पुतिन ने अगली वार्ता के लिए ट्रंप को मॉस्को आमंत्रित किया है। ट्रंप ने इस निमंत्रण को न तो ठुकराया और न ही पूरी तरह स्वीकार किया, जिससे यह कयास मजबूत हो रहे हैं कि अगली बैठक रूस की राजधानी मॉस्को में ही आयोजित हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?