न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टैरिफ न लागू हुआ तो खतरे में पड़ सकता है INDIA-PAK सीजफायर! ट्रंप सरकार का कोर्ट में चौंकाने वाला दावा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर में अपनी भूमिका का दावा कोर्ट में भी किया। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि अगर टैरिफ लागू नहीं हुआ तो सीजफायर टूट सकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 29 May 2025 2:12:41

 टैरिफ न लागू हुआ तो खतरे में पड़ सकता है INDIA-PAK सीजफायर! ट्रंप सरकार का कोर्ट में चौंकाने वाला दावा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भी कई मौकों पर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर में अपनी भूमिका का दावा किया है। उन्होंने दावा किया था कि इस संघर्षविराम में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। अब ट्रंप प्रशासन ने इसी बात को अमेरिका की अदालत में दोहराया है। ट्रंप प्रशासन ने अपने टैरिफ से संबंधित एक मामले में बचाव करते हुए भारत-पाक सीजफायर का हवाला दिया है। उनका कहना है कि अगर टैरिफ के नियमों को चुनौती दी गई या उन्हें बदला गया, तो भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा सीजफायर टूट सकता है।

'इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने यूएस इंटरनेशनल ट्रेड कोर्ट में दायर दस्तावेजों में यह दलील दी है कि भारत और पाकिस्तान के तनाव को कम करने में टैरिफ पॉलिसी की भूमिका रही है। अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक ने 23 मई 2025 को न्यूयॉर्क स्थित अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार अदालत में बयान देते हुए कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम सुनिश्चित करने के लिए अपने टैरिफ अधिकारों का प्रयोग किया था।"

भारत-पाक सीजफायर को लेकर ट्रंप ने पहले भी जताई थी अहम भूमिका

डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार सार्वजनिक मंचों और इंटरव्यूज में यह दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को व्यापारिक समझौते के जरिए शांत कराया है। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके हस्तक्षेप से सैन्य तनाव कम हुआ। भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर शुरू किए जाने के बाद पाकिस्तान ने कई भारतीय शहरों को ड्रोन और मिसाइल से निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारत के मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को विफल कर दिया।

ट्रंप के टैरिफ नीति की वैश्विक स्तर पर हो रही चर्चा

डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर वैश्विक मंचों पर काफी बहस हो चुकी है। अमेरिका ने चीन समेत कई देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाए थे, जिसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर काउंटर टैरिफ लगा दिए थे। भारत भी ट्रंप की टैरिफ नीति से प्रभावित देशों में शामिल है। अमेरिका ने भारत के खिलाफ भी कुछ नए टैरिफ नियम लागू किए थे, जिनका मकसद था व्यापारिक संतुलन स्थापित करना और रणनीतिक दबाव बनाना।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब