न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

व्हाइट हाउस में ट्रंप ने साधी टेक दिग्गजों से नजदीकी, डिनर से एलन मस्क रहे बाहर

इस डिनर का सबसे बड़ा अभाव एलन मस्क का रहा, जो कभी ट्रंप के करीबी माने जाते थे। मस्क को ट्रंप ने ‘डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी’ का नेतृत्व सौंपा था, लेकिन इस साल दोनों के बीच सार्वजनिक मतभेद सामने आए और रिश्तों में खटास आ गई। इसी के बाद मस्क को अतिथि सूची से बाहर रखा गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 05 Sep 2025 11:16:59

व्हाइट हाउस में ट्रंप ने साधी टेक दिग्गजों से नजदीकी, डिनर से एलन मस्क रहे बाहर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार रात व्हाइट हाउस में टेक दिग्गजों के साथ एक भव्य डिनर का आयोजन किया, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स, एप्पल के सीईओ टिम कुक, मेटा प्रमुख मार्क जकरबर्ग समेत दुनिया की प्रमुख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक कंपनियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। ट्रंप लंबी मेज के बीचोंबीच प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और मार्क जकरबर्ग के साथ बैठे दिखाई दिए।

इस डिनर का सबसे बड़ा अभाव एलन मस्क का रहा, जो कभी ट्रंप के करीबी माने जाते थे। मस्क को ट्रंप ने ‘डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी’ का नेतृत्व सौंपा था, लेकिन इस साल दोनों के बीच सार्वजनिक मतभेद सामने आए और रिश्तों में खटास आ गई। इसी के बाद मस्क को अतिथि सूची से बाहर रखा गया।

बारिश की वजह से डिनर की जगह बदली

यह आयोजन पहले रोज गार्डन में होना था, जहां ट्रंप ने मार-ए-लागो क्लब की तर्ज पर नई साज-सज्जा कराई थी। लेकिन अचानक मौसम बिगड़ने और बारिश शुरू हो जाने के कारण इसे स्टेट डाइनिंग रूम में शिफ्ट किया गया।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजुकेशन टास्क फोर्स पर चर्चा

डिनर से पहले मेलानिया ट्रंप ने ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजुकेशन टास्क फोर्स’ की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, आईबीएम प्रमुख अरविंद कृष्णा और कोड.ऑर्ग के अध्यक्ष कैमरन विल्सन समेत कई दिग्गज शामिल हुए। मेलानिया ने बैठक में कहा, “रोबोट अब हकीकत हैं। भविष्य विज्ञान-कथा नहीं रहा।” उन्होंने एआई के लाभ और खतरों दोनों पर संतुलित दृष्टिकोण रखने की अपील की।

डिनर में शामिल टेक दिग्गज

व्हाइट हाउस की पुष्टि के अनुसार इस डिनर में सैम ऑल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन (ओपनएआई), सत्य नडेला (माइक्रोसॉफ्ट), सर्गेई ब्रिन (गूगल), सफ्रा कैट्ज़ (ओरेकल), डेविड लिम्प (ब्लू ओरिजिन), संजय मेहता (माइक्रोन), विवेक रणदिवे (टिब्को सॉफ्टवेयर), श्याम संकर (पलान्टिर), अलेक्ज़ांडर वांग (स्केल एआई) और जैरेड इसाकमैन (शिफ्ट4 पेमेंट्स) भी शामिल रहे। दिलचस्प है कि इसाकमैन मस्क के करीबी रहे हैं और उन्हें ट्रंप ने नासा प्रमुख नामित किया था, लेकिन बाद में यह नामांकन रद्द कर दिया गया।

रिपब्लिकन पार्टी में बढ़ सकती है खींचतान


ट्रंप का यह कदम रिपब्लिकन पार्टी में नए विभाजन की वजह बन सकता है। पार्टी के उनके करीबी सहयोगी सीनेटर जोश हॉले ने उसी दिन टेक इंडस्ट्री और खासकर एआई को लेकर तीखा हमला बोला और सरकार से सख्त रेगुलेशन की मांग की। हॉले ने मेटा और चैटजीपीटी का नाम लेते हुए कहा कि सरकार को इन तकनीकों की गहराई से जांच करनी चाहिए।

एआई पर ट्रंप का विरोधाभासी रुख

ट्रंप खुद एआई-निर्मित तस्वीरों और वीडियो का खूब इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एआई से बने कई मीम्स पोस्ट किए। हालांकि, वे एआई को लेकर संशय भी जताते हैं और मजाक में कहते हैं कि “अगर कुछ गलत हुआ तो शायद इसका दोष एआई पर डाल दूंगा।”

मेलानिया का चेतावनी भरा संदेश

प्रथम महिला मेलानिया ने अपने संबोधन में कहा कि एआई को हमें अपने बच्चों की तरह संभालना होगा—उसे सशक्त भी बनाना है और सतर्क निगरानी भी रखनी है। उन्होंने हाल ही में स्कूल स्तर पर छात्रों के लिए एक राष्ट्रीय एआई प्रोजेक्ट प्रतियोगिता शुरू की थी और साथ ही एआई-आधारित यौन शोषण रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग भी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दीपके गिरफ्तार, नेहा बोरा रिहा; आज कोर्ट में पेशी
अभिजीत दीपके गिरफ्तार, नेहा बोरा रिहा; आज कोर्ट में पेशी
लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अपोलो में चल रहा इलाज
लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अपोलो में चल रहा इलाज
लंदन पहुंचे ध्रुव राठी, मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; बोले- अब बजेगा इंटरनेशनल डंका
लंदन पहुंचे ध्रुव राठी, मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; बोले- अब बजेगा इंटरनेशनल डंका
जंतर-मंतर पर CJP का साथ देने वाली पूनम पांडे अब विरोध में उतरीं, बोलीं- देश का मजाक बनाया जा रहा है
जंतर-मंतर पर CJP का साथ देने वाली पूनम पांडे अब विरोध में उतरीं, बोलीं- देश का मजाक बनाया जा रहा है
नेहा बोरा का आरोप, ‘पूरी रात हिरासत में रखा’, रिहाई के बाद दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
नेहा बोरा का आरोप, ‘पूरी रात हिरासत में रखा’, रिहाई के बाद दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
दिल्ली में तिरंगा मार्च पर पुलिस का बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत प्रदर्शनकारियों पर FIR
दिल्ली में तिरंगा मार्च पर पुलिस का बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत प्रदर्शनकारियों पर FIR
'रणबाली' ने ओपनिंग डे पर मारी बाजी, विजय देवरकोंडा-रश्मिका की फिल्म ने कमाए 9.25 करोड़; 'प्रहार' और 'नई नवेली' का ऐसा रहा हाल
'रणबाली' ने ओपनिंग डे पर मारी बाजी, विजय देवरकोंडा-रश्मिका की फिल्म ने कमाए 9.25 करोड़; 'प्रहार' और 'नई नवेली' का ऐसा रहा हाल
ओडिशा के 13 विश्वविद्यालयों में ABVP की जीत पर अमित शाह गदगद, बोले- युवाओं ने दिया देशविरोधी ताकतों को जवाब
ओडिशा के 13 विश्वविद्यालयों में ABVP की जीत पर अमित शाह गदगद, बोले- युवाओं ने दिया देशविरोधी ताकतों को जवाब
पिल्ले को आखिरी विदाई देने पहुंची डॉगी मां? वायरल वीडियो देख भावुक हुए लोग बोले- मां तो मां होती है
पिल्ले को आखिरी विदाई देने पहुंची डॉगी मां? वायरल वीडियो देख भावुक हुए लोग बोले- मां तो मां होती है
सड़क पर नहीं, आसमान में दौड़ती है इसकी गाड़ी! उड़कर ऑफिस जाने वाले शख्स का वीडियो वायरल
सड़क पर नहीं, आसमान में दौड़ती है इसकी गाड़ी! उड़कर ऑफिस जाने वाले शख्स का वीडियो वायरल
75 साल के बुजुर्ग को 30 साल की लड़की से हुआ प्यार, सगाई का वीडियो देख लोग रह गए दंग!
75 साल के बुजुर्ग को 30 साल की लड़की से हुआ प्यार, सगाई का वीडियो देख लोग रह गए दंग!
‘सत्ता परिवर्तन कांग्रेस नहीं, जनता चाहती है’, रिजीम चेंज विवाद पर कपिल सिब्बल का पलटवार, BJP ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
‘सत्ता परिवर्तन कांग्रेस नहीं, जनता चाहती है’, रिजीम चेंज विवाद पर कपिल सिब्बल का पलटवार, BJP ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
UPSSSC में 1784 पदों पर भर्ती का मौका, 10 नवंबर से आवेदन शुरू; PET 2025 वाले अभ्यर्थी ही कर सकेंगे अप्लाई
UPSSSC में 1784 पदों पर भर्ती का मौका, 10 नवंबर से आवेदन शुरू; PET 2025 वाले अभ्यर्थी ही कर सकेंगे अप्लाई
ओडिशा में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों से मिले 21.88 लाख रुपये, ठेकेदारों से रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस की कार्रवाई
ओडिशा में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों से मिले 21.88 लाख रुपये, ठेकेदारों से रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस की कार्रवाई