न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘हालात परमाणु युद्ध तक पहुंच गए थे…’ ट्रंप का दावा, बोले—भारत-पाक सीजफायर 2025 की सबसे बड़ी कूटनीतिक कामयाबी

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाक तनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हालात परमाणु युद्ध तक पहुंच गए थे और 2025 का भारत-पाक सीजफायर उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी कूटनीतिक कामयाबी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 21 Jan 2026 1:10:19

‘हालात परमाणु युद्ध तक पहुंच गए थे…’ ट्रंप का दावा, बोले—भारत-पाक सीजफायर 2025 की सबसे बड़ी कूटनीतिक कामयाबी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल को एक वर्ष पूरा हो चुका है। 20 जनवरी 2025 को सत्ता संभालने के बाद ट्रंप ने बीते एक साल में कई ऐसे फैसले लिए, जिन्होंने वैश्विक राजनीति में हलचल पैदा कर दी। लेकिन जब उनसे यह सवाल किया गया कि उनके लिए साल 2025 की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या रही, तो ट्रंप ने बिना देर किए भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को अपनी सबसे बड़ी सफलता करार दिया।

ट्रंप का कहना है कि भारत-पाक तनाव जिस स्तर तक पहुंच गया था, वहां हालात बेहद खतरनाक हो चुके थे। उनके मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दोनों देशों के बीच टकराव इतना बढ़ गया था कि परमाणु संघर्ष की आशंका तक पैदा हो गई थी। ऐसे हालात में युद्ध को रोकना और सीजफायर कराना उनके एक साल के कार्यकाल की सबसे अहम कूटनीतिक जीत रही।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कहा, “पिछले करीब 10 महीनों में मैंने आठ युद्ध रुकवाए हैं, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक थी। हालात बेहद बिगड़ चुके थे।” ट्रंप के अनुसार, दोनों देशों ने एक-दूसरे के कई लड़ाकू विमानों को मार गिराया था और तनाव तेजी से नियंत्रण से बाहर जा रहा था।

उन्होंने आगे कहा, “मेरे हिसाब से उस समय परमाणु हमले की स्थिति बन चुकी थी। अगर हमने दखल नहीं दिया होता, तो हालात पूरी दुनिया के लिए तबाही लेकर आ सकते थे।”

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का हवाला देकर ट्रंप का दावा

ट्रंप ने अपने बयान में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के वाशिंगटन दौरे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यहां आए थे, तो उन्होंने खुद माना था कि ट्रंप ने एक करोड़ या उससे भी ज्यादा लोगों की जान बचाई है।” ट्रंप ने इसे अपनी कूटनीतिक भूमिका की पुष्टि बताया।

नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर फिर बोले ट्रंप

इस दौरान ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर अपनी बात दोहराई। उन्होंने कहा, “मैंने जितने युद्ध रुकवाए हैं, उसके लिए मुझे हर बार नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। मैंने लाखों नहीं, करोड़ों लोगों की जान बचाई है।”

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया मचाडो ने खुद कहा है कि असल हकदार वह नहीं, बल्कि राष्ट्रपति ट्रंप हैं। ट्रंप के मुताबिक, मचाडो ने माना है कि वैश्विक शांति में ट्रंप की भूमिका सबसे अहम रही है।

क्या था ऑपरेशन सिंदूर?

गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा जवाब दिया था। इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस कार्रवाई में कई आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया गया था।

भारत की इस सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी सेना भी आतंकियों के समर्थन में सामने आई, लेकिन भारतीय बलों ने जोरदार जवाब देते हुए पाकिस्तान के कई एयरबेस को भारी नुकसान पहुंचाया था। दोनों देशों के बीच यह सैन्य टकराव करीब चार दिनों तक चला।

भारत ने तीसरे देश की मध्यस्थता से किया इनकार

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान भारत ने स्पष्ट रूप से किसी भी तीसरे देश की मध्यस्थता को नकार दिया था। भारत सरकार का कहना रहा कि सीजफायर दोनों देशों के बीच आपसी बातचीत और सैन्य स्तर पर हुए संपर्क का नतीजा था।

इसके बावजूद डोनाल्ड ट्रंप लगातार इस संघर्षविराम का श्रेय लेने की कोशिश करते रहे हैं। ट्रंप का दावा है कि अमेरिका ने व्यापार रोकने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान दोनों पीछे हटे। हालांकि, भारत ने ट्रंप के इन दावों को सिरे से खारिज किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका