न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्राजील के बाद अब कनाडा पर ट्रंप की सख्ती, 35% आयात शुल्क की घोषणा, जवाबी कार्रवाई पर और बढ़ सकता है टैक्स

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर 35% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। यह फैसला 1 अगस्त 2025 से लागू होगा। ट्रंप ने इसे व्यापारिक असंतुलन और फेंटानिल जैसी समस्याओं का जवाब बताया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 8:06:58

ब्राजील के बाद अब कनाडा पर ट्रंप की सख्ती, 35% आयात शुल्क की घोषणा, जवाबी कार्रवाई पर और बढ़ सकता है टैक्स

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त आर्थिक रुख अपनाया है। इस बार उनका निशाना बना है कनाडा। ब्राजील पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने के बाद अब ट्रंप ने कनाडा से आने वाले सामानों पर 35 प्रतिशत टैक्स लगाने की घोषणा की है। यह फैसला न केवल व्यापारिक स्तर पर हलचल मचा रहा है, बल्कि इससे दोनों देशों के रिश्तों पर भी असर पड़ सकता है।

गुरुवार को ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर जारी कर इस टैरिफ का एलान किया। इसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 1 अगस्त 2025 से यह नया टैरिफ लागू कर दिया जाएगा। ट्रंप ने इसे कनाडा पर एक "जवाबी हमला" बताया है। उनका कहना है कि अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार लंबे समय से एकतरफा और असंतुलित रहा है, खासकर कुछ खास सेक्टर्स में।

“अब व्यापार होगा, लेकिन हमारे नियमों पर”: ट्रंप का सख्त संदेश

गुरुवार शाम को जारी पत्र में ट्रंप का लहजा साफ सख्त था। उन्होंने कहा, “हम कनाडा के साथ व्यापार जारी रखेंगे, लेकिन अब हमारे बनाए नियमों पर। कनाडा हमारे डेयरी किसानों पर 400 प्रतिशत टैक्स लगाता है, और वो भी तब जब हमारे उत्पाद वहां बेचने की अनुमति मिलती है।”

यह बयान सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि अमेरिकी किसानों और उद्योगों की पीड़ा की सीधी आवाज भी प्रतीत हुआ। इसके अलावा, ट्रंप ने कनाडा से अमेरिका में हो रही फेंटानिल ड्रग्स की तस्करी को भी मुद्दा बनाते हुए उसे एक गंभीर सामाजिक खतरा बताया।

कनाडा को मिली खुली चेतावनी

ट्रंप ने इस एलान के साथ कनाडा को एक कड़ी चेतावनी भी दे डाली है। उन्होंने साफ कहा कि यदि कनाडा अमेरिका के इस टैरिफ के बदले कोई जवाबी कार्रवाई करता है, तो अमेरिका इससे भी ज्यादा कड़ा रुख अपनाएगा। ट्रंप ने दो टूक कहा, “अगर कनाडा ने कोई जवाबी टैरिफ लगाया, तो हम 35% से भी ज्यादा टैरिफ लगाने से पीछे नहीं हटेंगे।”

यह बयान दोनों देशों के बीच एक संभावित ट्रेड वॉर की आहट भी दे रहा है, जो वैश्विक बाजार पर असर डाल सकता है।

पहले ही ब्राजील पर बरस चुका है टैरिफ बम

गौरतलब है कि ट्रंप पहले ही ब्राजील पर 50% टैरिफ लगाने का ऐलान कर चुके हैं। इसके बाद ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज लूला दा सिल्वा ने चेतावनी दी थी कि इस पर आर्थिक बदला लिया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा था कि ब्राजील जवाबी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

ट्रंप इस हफ्ते कई देशों पर टैरिफ बम फोड़ चुके हैं। इनमें जापान, दक्षिण कोरिया और श्रीलंका जैसे देश भी शामिल हैं। यह कदम अमेरिका की घरेलू अर्थव्यवस्था और उद्योगों की सुरक्षा के नाम पर उठाया गया है, लेकिन इससे वैश्विक व्यापार पर भारी असर पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत