न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान में एक ही परिवार के 3 भारतीय लापता, 1 करोड़ की फिरौती, दूतावास की तत्काल कार्रवाई की मांग

ईरान की राजधानी तेहरान से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के तीन भारतीय नागरिक रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। इस घटना के सामने आने के बाद तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए ईरानी अधिकारियों के समक्ष उठाया है और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 28 May 2025 6:41:49

ईरान में एक ही परिवार के 3 भारतीय लापता, 1 करोड़ की फिरौती, दूतावास की तत्काल कार्रवाई की मांग

ईरान की राजधानी तेहरान से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के तीन भारतीय नागरिक रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। इस घटना के सामने आने के बाद तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए ईरानी अधिकारियों के समक्ष उठाया है और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

ये तीनों लोग पंजाब के बताए जा रहे हैं। इनकी पहचान हुशनप्रीत सिंह (संगरूर), जसपाल सिंह (एसबीएस नगर) और अमृतपाल सिंह (होशियारपुर) के रूप में हुई है। परिवार का दावा है कि ये तीनों 1 मई को ईरान पहुंचे थे और उसी दिन से लापता हैं। परिवारों ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें 1 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है।

भारतीय दूतावास ने बुधवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि तीनों लापता व्यक्ति एक ही परिवार से संबंधित हैं और ईरान यात्रा के दौरान उनका अचानक संपर्क टूट गया था। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

दूतावास लगातार परिजनों के संपर्क में

दूतावास की ओर से कहा गया है कि संबंधित परिवारों ने उन्हें सूचना दी थी कि उनके परिजन ईरान पहुंचने के बाद से लापता हैं। यह मामला तत्काल ईरानी प्रशासन के समक्ष गंभीरता से उठाया गया है।

पोस्ट में लिखा गया, “हमने ईरानी अधिकारियों से आग्रह किया है कि लापता भारतीय नागरिकों की शीघ्र तलाश की जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। हम पीड़ित परिवारों को लगातार प्रयासों की जानकारी दे रहे हैं।”

अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं

हालांकि, भारतीय मिशन ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि तीनों भारतीय नागरिक कब और कहां लापता हुए थे। दूतावास ने केवल यह पुष्टि की है कि उनके संपर्क में आए परिवारों ने ईरान में मौजूद अपने तीन परिजनों के अचानक लापता होने की जानकारी दी है।

फिरौती और अपहरण की अटकलें

इस मामले में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लापता लोगों के परिजनों को एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग भी की गई है। हालांकि, इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

परिवारों का यह भी कहना है कि युवकों को ऑस्ट्रेलिया भेजने के झांसे में एक एजेंट ने ईरान बुलाया था, जिसके बाद से वे लापता हैं।

अवैध तरीके से ऑस्ट्रेलिया भेजने का वादा

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, तीनों युवक पंजाब से ईरान गए थे। परिवार वालों का दावा है कि उन्हें एक एजेंट ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का वादा किया था। इसके तहत ही वे 1 मई को तेहरान पहुंचे थे। लेकिन उसी दिन वे रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। परिवारों ने आरोप लगाया है कि युवकों को अगवा कर लिया गया है और उन्हें अज्ञात लोगों की ओर से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। भारतीय दूतावास की सक्रियता के बाद अब निगाहें ईरानी अधिकारियों की जांच पर टिकी हैं।

नजरें अब ईरानी जांच एजेंसियों पर

इस घटना ने विदेश में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी निगाहें ईरान की जांच एजेंसियों पर टिकी हैं कि वे इन भारतीय नागरिकों का पता लगाने में कितनी जल्दी और गंभीरता से कार्रवाई करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब