न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिडनी में खून से रंगा हनुक्का समारोह, पिता-पुत्र ने मिलकर मचाई तबाही; 16 लोगों की गई जान , चश्मदीदों ने बयां किया खौफनाक मंजर

सिडनी के बॉन्डी बीच पर हनुक्का समारोह के दौरान हुए आतंकी हमले में पिता-पुत्र की गोलीबारी से 16 लोगों की मौत हो गई। चश्मदीदों ने बयां किया खौफनाक मंजर, अंतरराष्ट्रीय राजनीति भी गरमाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Dec 2025 8:55:21

सिडनी में खून से रंगा हनुक्का समारोह, पिता-पुत्र ने मिलकर मचाई तबाही; 16 लोगों की गई जान , चश्मदीदों ने बयां किया खौफनाक मंजर

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य की राजधानी सिडनी एक भयावह आतंकी हमले से दहल उठी है। सिडनी के मशहूर बॉन्डी बीच पर रविवार (14 दिसंबर) को यहूदी समुदाय के पवित्र पर्व हनुक्का के अवसर पर समारोह चल रहा था। तभी शाम के वक्त अचानक गोलियों की बौछार शुरू हो गई। इस नृशंस हमले में अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, इस आतंकी वारदात को अंजाम देने वाले हमलावर कोई और नहीं बल्कि पिता और बेटा थे। मुठभेड़ के दौरान पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल अवस्था में पकड़ा गया।

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज की सरकार पर यहूदी विरोधी माहौल को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। नेतन्याहू ने कहा कि फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने जैसे फैसले यहूदी-विरोधी सोच को हवा देते हैं। उन्होंने वैश्विक स्तर पर यहूदी समुदाय के खिलाफ बढ़ती नफरत पर सख्त रुख अपनाने की जरूरत बताई। इस बीच ऑस्ट्रेलिया की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं और घटना की आतंकी दृष्टिकोण से गहन जांच की जा रही है।

यहूदी समारोह बना निशाना, पिता-पुत्र की साजिश उजागर

ऑस्ट्रेलियाई जांच एजेंसियों ने हमलावरों की पृष्ठभूमि खंगालनी शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गोलीबारी करने वाले दोनों आरोपी पिता और पुत्र थे। 50 वर्षीय पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका 24 वर्षीय बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और पुलिस की निगरानी में है। जांच अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला पूरी तरह योजनाबद्ध था और इसका सीधा निशाना हनुक्का समारोह में शामिल यहूदी समुदाय था। इस आतंकी हमले में 16 लोगों की जान चली गई, जबकि 42 अन्य घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

गोलियों की आवाज से कांप उठा समुद्र तट, चश्मदीदों ने सुनाई आपबीती

सिडनी में हुई इस गोलीबारी को लेकर एक और सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। जांच में हमले के पाकिस्तान कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। ऑस्ट्रेलियाई एजेंसियां इस पहलू को गंभीरता से खंगाल रही हैं। बताया जा रहा है कि हमलावर पिता-पुत्र पाकिस्तानी मूल के थे। बीबीसी से बातचीत में चश्मदीद मार्कोस कार्वालो ने उस खौफनाक पल को याद करते हुए कहा, “पहले मुझे लगा कि कहीं पटाखे फूट रहे हैं, लेकिन कुछ ही सेकंड में समझ आ गया कि यह गोलियों की आवाज है। बॉन्डी बीच जैसी शांत जगह पर ऐसा होगा, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। मैं जान बचाने के लिए तुरंत वहां से भागने लगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी