न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्विट्जरलैंड में नए साल की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, स्की रिसॉर्ट के बार में भीषण विस्फोट; कई की मौत

स्विट्जरलैंड के क्रान्स-मोंटाना स्की रिसॉर्ट में नए साल के जश्न के दौरान बार में भीषण विस्फोट हुआ। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए, घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 01 Jan 2026 12:25:30

स्विट्जरलैंड में नए साल की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, स्की रिसॉर्ट के बार में भीषण विस्फोट; कई की मौत

स्विट्जरलैंड के एक आलीशान अल्पाइन स्की रिसॉर्ट में नए साल की शुरुआत एक दर्दनाक हादसे के साथ हुई। जश्न और संगीत के बीच अचानक हुए एक जोरदार धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस भयावह विस्फोट में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि अनेक अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्विस पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि धमाके के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन हताहतों की संख्या को लेकर स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा स्विट्जरलैंड के मशहूर क्रान्स-मोंटाना स्की रिसॉर्ट में स्थित एक बार में हुआ। स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब 01:30 बजे (00:30 GMT) कॉन्स्टेलेशन बार में अचानक विस्फोट हुआ, उस समय बार के भीतर और आसपास नए साल की पूर्व संध्या का जश्न पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा था। धमाके के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ अपुष्ट वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जिस बार में लोग जश्न मना रहे थे, वहां आग की तेज लपटें उठ रही हैं। हालांकि, इन फुटेज की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। विस्फोट के बाद आपातकालीन सेवाएं तुरंत सक्रिय हुईं और पुलिस, दमकल विभाग व मेडिकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि हादसे से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों की मदद के लिए एक विशेष हेल्पलाइन शुरू की गई है, ताकि वे जरूरी जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकें। उल्लेखनीय है कि क्रान्स-मोंटाना स्विस आल्प्स के बीच बसा एक बेहद खूबसूरत और लग्जरी स्की रिसॉर्ट शहर है, जो स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न से लगभग दो घंटे की दूरी पर स्थित है। इस दर्दनाक घटना ने न केवल स्थानीय लोगों, बल्कि बड़ी संख्या में मौजूद पर्यटकों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी