न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कौन थे सऊदी अरब के 'स्लीपिंग प्रिंस' अलवलीद बिन खालिद बिन तलाल? क्यों मिली उन्हें ये उपाधि?

सऊदी अरब के स्लीपिंग प्रिंस अलवलीद बिन खालिद बिन तलाल का 36 साल की उम्र में 20 साल बाद कोमा से दुखद निधन। जानें 2005 की दुर्घटना और उनके पिता की अटूट उम्मीद की कहानी, जिन्होंने कभी लाइफ सपोर्ट हटाने से इनकार किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Jul 2025 2:59:18

कौन थे सऊदी अरब के 'स्लीपिंग प्रिंस' अलवलीद बिन खालिद बिन तलाल? क्यों मिली उन्हें ये उपाधि?

रियाद। सऊदी अरब के शाही परिवार से एक बेहद दुखद खबर आई है। 'स्लीपिंग प्रिंस' के नाम से मशहूर प्रिंस अलवलीद बिन खालिद बिन तलाल बिन अब्दुलअजीज अल सऊद का 36 साल की उम्र में निधन हो गया है। साल 2005 में लंदन में हुए एक कार एक्सीडेंट के बाद वे लगभग 20 साल से लगातार कोमा में थे। उस दौरान उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग और ब्रेन हेमरेज का सामना करना पड़ा था। प्रिंस सऊदी अरब के राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य प्रिंस खालिद बिन तलाल के बेटे और अरबपति प्रिंस अल वलीद बिन तलाल के भतीजे थे। उनका जन्म 1990 में हुआ था। उनके परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। आइए जानते हैं कि उन्हें 'स्लीपिंग प्रिंस' के नाम से क्यों जाना जाता था।

कैसे हुआ था हादसा?

प्रिंस अलवलीद बिन खालिद का जीवन 2005 में हमेशा के लिए बदल गया, जब 15 साल की उम्र में एक भयानक कार दुर्घटना में उनके दिमाग में एक गंभीर चोट लग गई। उस समय वे लंदन की एक सैन्य अकादमी में पढ़ाई कर रहे थे, जो उनके उज्ज्वल और आशाजनक भविष्य की शुरुआत मानी जा रही थी। लेकिन एक्सीडेंट के बाद का वो समय प्रिंस के लिए जीवन और मृत्यु के बीच दो दशक लंबी लड़ाई बन गई। अमेरिकी, स्पेनिश और सऊदी विशेषज्ञों द्वारा दुनिया की बेहतरीन डॉक्टरी सेवा और अनगिनत प्रार्थनाओं के बावजूद, प्रिंस अलवलीद कोमा में ही रहे। वे कभी-कभार ही थोड़ी-बहुत हरकतें करते थे जिससे उनके परिवार की उम्मीदें जिंदा रहीं।

पिता ने नहीं छोड़ा उम्मीद का दामन

इस कठिन समय में उनके पिता प्रिंस खालिद बिन तलाल अल सऊद ने निस्वार्थ प्रेम और अटूट विश्वास के साथ ईश्वर की प्रार्थना की। उन्होंने कभी भी अपने बेटे का साथ नहीं छोड़ा और लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाने का हमेशा से विरोध किया। उन्होंने अपने महल को प्रार्थना स्थल में बदल दिया और अक्सर सोशल मीडिया पर भावुक संदेश और कुरान की तिलावतें पोस्ट करते रहे। 'स्लीपिंग प्रिंस' का हर छोटा-सा संकेत परिवार को यह आशा देता था कि शायद एक दिन उनका प्यारा बेटा फिर से अपनी आंखें खोल देगा। लेकिन, ऐसा कभी नहीं हुआ और स्लीपिंग प्रिंस 20 साल तक कोमा में रहे, फिर 19 जुलाई, 2025 को उनका निधन हो गया।

पिता ने दी जानकारी

उनके पिता ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए कुरान की आयत शेयर कर लिखा कि, "हे शांत आत्मा, अपने ईश्वर के पास लौट जाओ, जो तुझसे प्रसन्न है। उनके नेक बंदों में शामिल हो और उनके जन्नत में प्रवेश कर जाओ।" आज (रविवार, 20 जुलाई, 2025) उनके जनाजे की नमाज अदा की गई। साथ ही तीन दिन, रविवार, सोमवार और मंगलवार को शोक सभाएं रखी जाएंगी, जिससे कि आखिरी बार लोग उनको याद कर सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब