न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सऊदी अरब के 'स्लीपिंग प्रिंस' अलवलीद बिन खालिद बिन तलाल का निधन, 20 साल से थे कोमा में

सऊदी अरब के स्लीपिंग प्रिंस अलवलीद बिन खालिद बिन तलाल का 36 साल की उम्र में निधन। 2005 में दुर्घटना के बाद 20 साल से कोमा में थे शाही परिवार के ये सदस्य। जानें कौन थे अलवलीद।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Jul 2025 1:35:35

सऊदी अरब के 'स्लीपिंग प्रिंस' अलवलीद बिन खालिद बिन तलाल का निधन, 20 साल से थे कोमा में

रियाद। सऊदी अरब के शाही परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है। 'स्लीपिंग प्रिंस' के नाम से मशहूर प्रिंस अलवलीद बिन खालिद बिन तलाल बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद का 36 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे 2005 में लंदन में हुए एक कार दुर्घटना के बाद लगभग 20 सालों से कोमा में थे। प्रिंस को 2005 में हुई इस भयानक दुर्घटना में ब्रेन हेमरेज और इंटरनल ब्लीडिंग का सामना करना पड़ा था, जब वह केवल 15 साल के थे। उन्हें अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन वे कभी पूरी तरह से होश में नहीं आ पाए।

उनके पिता, प्रिंस खालिद बिन तलाल बिन अब्दुलअज़ीज, ने अपने बेटे के निधन की खबर की पुष्टि की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “अल्लाह के हुक्म और नियति में पूरे विश्वास के साथ और गहरे दुख के साथ, हम अपने प्यारे बेटे प्रिंस अल-वलीद बिन खालिद बिन तलाल बिन अब्दुलअज़ीज अल सऊद के निधन पर दुख जाहिर करते हैं। अल्लाह उन पर रहम करे, जिनका आज अल्लाह की रहमत में देहांत हो गया।” खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक, प्रिंस अलवलीद के जनाजे की नमाज़ रविवार (20 जुलाई) को असर की नमाज़ के बाद रियाद की इमाम तुर्की बिन अब्दुल्ला मस्जिद में पढ़ी जाएगी।

कैसे हुआ था हादसा?

प्रिंस अल-वलीद लंदन के एक मिलिट्री कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे, जब उनकी कार दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद, उन्हें सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग अब्दुलअज़ीज मेडिकल सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ वे तब से कोमा में थे। प्रिंस अल-वलीद के पिता अपने बेटे के 20 सालों तक कोमा में रहने के बाद भी यह उम्मीद लगाए बैठे थे कि उनका बेटा एक दिन पूरी तरह ठीक हो जाएगा।

कौन थे सऊदी अरब के ‘स्लीपिंग प्रिंस’?

प्रिंस अल-वलीद के पिता पिछले दो दशकों तक उनकी लगातार देखभाल कर रहे थे। उन्होंने हमेशा से अपने बेटे को लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटाने का विरोध किया। अप्रैल 1990 में जन्मे प्रिंस अल-वलीद, प्रिंस खालिद बिन तलाल अल सऊद के सबसे बड़े बेटे थे, जो एक प्रमुख सऊदी शाही परिवार के सदस्य और अरबपति प्रिंस अल-वलीद बिन तलाल के भतीजे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब