न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रूसी वैज्ञानिकों ने विकसित की कैंसर वैक्सीन, क्लिनिकल ट्रायल में मिली सफलता का ऐलान

रूस के वैज्ञानिकों ने mRNA आधारित कैंसर वैक्सीन में सफलता का दावा किया है। प्रीक्लिनिकल ट्रायल में वैक्सीन ने ट्यूमर सिकोड़ने और विकास धीमा करने में 60-80% तक प्रभाव दिखाया। टीका अब नैदानिक उपयोग के लिए तैयार है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Sep 2025 9:16:05

रूसी वैज्ञानिकों ने विकसित की कैंसर वैक्सीन, क्लिनिकल ट्रायल में मिली सफलता का ऐलान

रूस के वैज्ञानिकों ने कैंसर के खिलाफ एक नई वैक्सीन विकसित करने का बड़ा ऐलान किया है। रूस की संघीय मेडिकल एंड बायोलॉजिकल एजेंसी (FMBA) ने कहा कि उनका एंटरोमिक्स आधारित mRNA वैक्सीन अब नैदानिक उपयोग के लिए तैयार है। रूसी मीडिया आउटलेट स्पुतिन के अनुसार, FMBA प्रमुख वेरोनिका स्क्वोर्तसोवा ने बताया कि वैक्सीन ने प्रीक्लिनिकल परीक्षणों में शानदार परिणाम दिखाए हैं। पिछले तीन वर्षों के परीक्षणों में टीके की सुरक्षा और उच्च प्रभावशीलता साबित हुई है।

टीके की सुरक्षा और प्रभावशीलता

रूसी वैक्सीन ट्यूमर के आकार को घटाने और उनके विकास की गति को धीमा करने में सक्षम है। स्क्वोर्तसोवा ने बताया कि इस टीके ने ट्यूमर सिकोड़ने और उनकी वृद्धि रोकने में 60 से 80% तक असर दिखाया है। यह टीका बार-बार उपयोग के लिए भी सुरक्षित पाया गया है। इसके अलावा, वैक्सीन को प्रत्येक रोगी के व्यक्तिगत RNA के अनुसार अनुकूलित किया जाएगा, जिससे इसका प्रभाव और भी बेहतर होगा।

अधिकारिक मंजूरी का इंतजार

स्क्वोर्तसोवा ने कहा कि यह शोध कई वर्षों तक चला और पिछले तीन साल विशेष रूप से प्रीक्लिनिकल स्टडी पर केंद्रित रहे। उन्होंने बताया, “टीका अब नैदानिक इस्तेमाल के लिए तैयार है, हम केवल आधिकारिक मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।” अध्ययन में यह भी संकेत मिला है कि वैक्सीन के कारण जीवित रहने की दर में सुधार हुआ है। FMBA ने इस साल गर्मियों में स्वास्थ्य मंत्रालय से टीके की आधिकारिक मंजूरी के लिए आवेदन भी किया था।

भविष्य की योजनाएँ

FMBA प्रमुख के अनुसार, वैक्सीन के पहले संस्करण का उपयोग कोलोरेक्टल कैंसर के इलाज में किया जाएगा। इसके अलावा, ग्लियोब्लास्टोमा (मस्तिष्क कैंसर) और मेलेनोमा (त्वचा कैंसर) के विशेष प्रकारों के लिए टीके के विकास में भी सकारात्मक प्रगति हुई है। यह टीका फिलहाल विकास के उन्नत चरण में है और इसके सफल परीक्षण ने कैंसर इलाज में नई उम्मीदें जगा दी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका