न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुछ ही घंटों में 3.41 करोड़ लोगों की हो सकती है मौत… रूस और अमेरिका में हुई न्यूक्लियर वॉर तो होगा ऐसा बुरा हाल

कुछ ही घंटों में 3.41 करोड़ लोगों की जान जा सकती है अगर रूस और अमेरिका के बीच न्यूक्लियर युद्ध होता है। रेडियोधर्मिता, तापमान गिरावट और भविष्य की पीढ़ियों पर विनाशकारी असर।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 09 Jan 2026 3:34:41

कुछ ही घंटों में 3.41 करोड़ लोगों की हो सकती है मौत… रूस और अमेरिका में हुई न्यूक्लियर वॉर तो होगा ऐसा बुरा हाल

अमेरिका ने बुधवार, 7 जनवरी 2026 को उत्तरी अटलांटिक में रूस से जुड़े टैंकर बेला 1 को जब्त कर लिया, जिससे व्लादिमीर पुतिन बेहद नाराज हैं। यह टैंकर वेनेजुएला के पास अमेरिकी नौसेना की घेराबंदी तोड़कर भाग रहा था और इस पर रूस का झंडा लगा था। अमेरिका की इस कार्रवाई पर रूस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे समुद्री डकैती करार दिया। इसके साथ ही रूस ने वेनेजुएला पर ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई को लेकर भी नाराजगी जताई है। इस घटना के बाद रूस और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ता नजर आ रहा है।

अब सवाल उठता है कि क्या रूस इसका बदला लेगा? क्या दुनिया की ये दो सबसे बड़ी न्यूक्लियर शक्तियां आपस में टकरा सकती हैं? अगर ऐसा हुआ, तो न केवल करोड़ों लोग अपनी जान गंवाएंगे बल्कि लाखों लोग गंभीर रूप से जख्मी होंगे। इस संघर्ष के असर अगले कई सालों तक महसूस किए जा सकते हैं, और आने वाली पीढ़ियों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।

18 सितंबर 2019 को icanw.org में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर रूस और अमेरिका के बीच न्यूक्लियर युद्ध होता है, तो शुरुआती कुछ घंटों में ही लगभग 3.41 करोड़ लोगों की मौत हो सकती है और 5.74 करोड़ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो सकते हैं। यह आंकड़ा 2013 में International Physicians for the Prevention of Nuclear War की स्टडी पर आधारित था।

रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि केवल प्रारंभिक परिणाम ही भयावह नहीं होंगे। रेडियोधर्मिता फैलने के कारण पर्यावरण और मौसम पर भी भारी असर पड़ेगा। पृथ्वी के तापमान में असामान्य गिरावट, कृषि उत्पादों में कमी और जलवायु असंतुलन जैसी समस्याएं देखने को मिलेंगी।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच कोई सीमित न्यूक्लियर युद्ध होता है, तो स्थिति और भी गंभीर होगी। इससे 1 अरब से अधिक लोग भुखमरी की चपेट में आएंगे और लगभग 1.3 अरब लोग गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना करने को मजबूर होंगे।

अध्ययनों के अनुसार, रूस के पास वर्तमान में 5,449 और अमेरिका के पास 5,277 न्यूक्लियर हथियार हैं। इस विशाल न्यूक्लियर क्षमता को देखते हुए, किसी भी टकराव का परिणाम मानवता के लिए बेहद विनाशकारी हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म