न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लग्जरी घड़ियों का अनोखा जुनून, मगरमच्छ के चमड़े से बनी घड़ी है फेवरेट, चर्चा में रहता है पुतिन का वॉच कलेक्शन

पुतिन के लग्जरी वॉच कलेक्शन की दिलचस्प दुनिया जानें—मगरमच्छ की स्किन वाली करोड़ों की घड़ी से लेकर प्रीमियम पैटेक फिलिप मॉडल तक। उनकी महंगी टाइमपीस का शौक, कीमतें, वायरल वीडियो और दिलचस्प किस्सों की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Dec 2025 6:52:57

लग्जरी घड़ियों का अनोखा जुनून, मगरमच्छ के चमड़े से बनी घड़ी है फेवरेट, चर्चा में रहता है पुतिन का वॉच कलेक्शन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी घड़ियों के शौक को लेकर दुनिया भर में सुर्खियां बटोरते रहे हैं। महंगी और लिमिटेड एडिशन वॉचेज़ के प्रति उनका लगाव इतना गहरा माना जाता है कि अक्सर यह कहा जाता है कि उनके पास मौजूद घड़ियों की कीमत उनकी घोषित संपत्ति से भी अधिक बैठती है। पब्लिक इवेंट्स में उनकी कलाई पर दिखने वाली लक्ज़री घड़ियां इस बात का प्रमाण देती हैं कि उन्हें हाई-एंड टाइमपीस का खास शौक है।

पुतिन की पसंदीदा 48 लाख रुपये की घड़ी

मॉस्को टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, करीब एक दशक पहले पुतिन को एक बेहद प्रीमियम पैटेक फिलिप पर्पेचुअल कैलेंडर वॉच पहने देखा गया था। इस घड़ी की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में 60 हजार डॉलर बताई गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 48 लाख रुपये बैठती है। लक्ज़री वॉच प्रेमियों के बीच यह मॉडल काफी प्रतिष्ठित माना जाता है।

मगरमच्छ की चमड़ी से बनी सुपर-लक्ज़री घड़ी

विशेषज्ञ बताते हैं कि पुतिन के पास मौजूद सबसे महंगी घड़ियों में से एक वह वॉच है, जो मगरमच्छ की चमड़ी, प्लैटिनम और नीलम की क्रिस्टल शीट से तैयार की गई है। इसकी कीमत लगभग 5 लाख डॉलर, यानी करीब साढ़े चार करोड़ रुपये के बराबर है। यह घड़ी न केवल डिजाइन और प्रीमियम मटीरियल के मामले में अनोखी है, बल्कि इसकी रेरिटी भी इसकी कीमत को और अधिक बढ़ा देती है। इसके अलावा, पुतिन को ब्लैंकपेन लेमन एक्वा लंग ग्रांडे डेट मॉडल भी पहनते हुए कई मौकों पर देखा गया है, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जाती है।

कर्मचारी को भेंट कर दी थी महंगी घड़ी

पुतिन का घड़ी प्रेम केवल पहनने तक ही सीमित नहीं रहा। गार्जियन की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उन्होंने एक बार एक फैक्टरी कर्मचारी को 5,500 पाउंड की ब्लैंकपेन घड़ी उपहार में दे दी थी। इस महंगे तोहफे से कर्मचारी और उसके परिवार वाले चकित रह गए थे। कर्मचारी के बेटे ने बताया था कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि राष्ट्रपति इतनी मूल्यवान भेंट देंगे।

वायरल वीडियो ने बढ़ाई थी चर्चा

कई साल पहले रूस की विपक्षी पार्टी ‘सॉलिडेरिटी’ ने एक वीडियो सार्वजनिक किया था, जिसमें दावा किया गया कि पुतिन कई महंगी घड़ियां पहनते हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ और इसमें बताया गया कि उनके घड़ियों का कुल कलेक्शन करीब 22 मिलियन रूबल के बराबर है। इस खुलासे के बाद पुतिन के लग्जरी वॉच प्रेम पर दुनिया भर में चर्चा तेज हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी