न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक, सीमा शांति और सहयोग पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने चीन यात्रा के निमंत्रण और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए शी जिनपिंग का आभार व्यक्त किया। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और चीन आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 31 Aug 2025 12:13:06

PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक, सीमा शांति और सहयोग पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच तियानजिन में एक अहम द्विपक्षीय बैठक हुई। पीएम मोदी ने चीन यात्रा के निमंत्रण और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए शी जिनपिंग का आभार व्यक्त किया। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और चीन आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले वर्ष कजान में हुई सार्थक बातचीत के बाद दोनों देशों के रिश्तों में सकारात्मक दिशा देखने को मिली है। सीमा पर सैनिकों की वापसी के बाद अब शांति और स्थिरता का माहौल है। दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों के बीच सीमा प्रबंधन को लेकर सहमति बनी है।

बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा की बहाली और भारत-चीन के बीच सीधी उड़ानों के दोबारा शुरू होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भारत-चीन सहयोग से न केवल दोनों देशों के 2.8 अरब लोगों के हित जुड़े हैं बल्कि यह पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने एससीओ की सफल अध्यक्षता के लिए शी जिनपिंग को बधाई भी दी। यह मुलाकात उस समय हुई है जब रविवार से तियानजिन में दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन शुरू होने वाला है। शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल हो सकते हैं। अमेरिका की टैरिफ नीतियों की पृष्ठभूमि में तीनों नेताओं की यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत