न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परमाणु शक्ति को लेकर पाकिस्तान की नई चाल! अमेरिकी रिपोर्ट का बड़ा दावा – चीन सहित कई देश दे रहे तकनीकी मदद

पाकिस्तान अपनी परमाणु शक्ति को चीन की मदद से और अधिक घातक बना रहा है। अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक, वह युद्धभूमि में इस्तेमाल योग्य परमाणु हथियार भी विकसित कर रहा है, जबकि भारत रणनीतिक रूप से खुद को मजबूत कर रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 26 May 2025 12:18:59

परमाणु शक्ति को लेकर पाकिस्तान की नई चाल! अमेरिकी रिपोर्ट का बड़ा दावा – चीन सहित कई देश दे रहे तकनीकी मदद

पाकिस्तान की मंशा एक बार फिर वैश्विक मंच पर उजागर हो गई है। अमेरिका की डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (DIA) की हालिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया गया है कि पाकिस्तान लगातार अपनी परमाणु ताकत को न केवल मजबूत कर रहा है, बल्कि इसे युद्ध के मैदान में इस्तेमाल करने योग्य भी बना रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान भारत को अपनी सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा मानता है और इसी कारण वह अपनी परमाणु और सैन्य क्षमताओं को तेजी से बढ़ा रहा है।

परमाणु हथियारों को आधुनिक बना रहा पाकिस्तान, चीन की मिल रही मदद

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान, चीन की तकनीकी सहायता से अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को आधुनिक बनाने में जुटा है। खास बात यह है कि पारंपरिक परमाणु हथियारों को अपग्रेड करने के साथ ही पाकिस्तान छोटे आकार के ‘बैटलफील्ड न्यूक्लियर वेपन’ भी तैयार कर रहा है, जिन्हें युद्ध की स्थिति में सीधे इस्तेमाल किया जा सके। यह भारत के सैन्य वर्चस्व को चुनौती देने की उसकी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

पाक की प्राथमिकता: सीमा पर तनाव और सामरिक संतुलन

रिपोर्ट यह भी बताती है कि पाकिस्तान की रक्षा रणनीति केवल हथियारों के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि उसमें भारत के साथ सीमा पर झड़पों को प्राथमिकता देना, आतंकवाद से निपटना और रणनीतिक संतुलन बनाए रखना भी प्रमुख उद्देश्य हैं। साथ ही यह भी सामने आया है कि पाकिस्तान, चीन सहित विदेशी आपूर्तिकर्ताओं से सामूहिक विनाश के हथियारों (WMD) से जुड़े उपकरणों और तकनीक को लगातार हासिल कर रहा है।

तकनीक की सप्लाई में अन्य देश भी शामिल

चौंकाने वाली बात यह है कि ये तकनीकी उपकरण और सामग्री सीधे पाकिस्तान नहीं पहुंचाई जा रही, बल्कि इसे हांगकांग, सिंगापुर, तुर्की और यूएई जैसे देशों के माध्यम से भेजा जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी संकेत दिए गए हैं कि पाकिस्तान और चीन के बीच रिश्तों में तनाव भी बढ़ा है — खासकर उन हमलों के कारण जिनमें पाकिस्तान में कार्यरत चीनी नागरिकों को निशाना बनाया गया।

भारत की रक्षा नीति का भी हुआ विश्लेषण

इस अमेरिकी रिपोर्ट में भारत की रक्षा नीति और रणनीतिक दिशा को लेकर भी अहम बातें कही गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने, हिंद महासागर क्षेत्र में सामरिक सहयोग को मजबूत करने और चीनी प्रभाव को संतुलित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। साथ ही, रूस के साथ रणनीतिक संबंधों को बनाए रखते हुए भी, भारत अब हथियारों की खरीद के लिए उस पर पहले से कम निर्भर है।

भारत की सैन्य क्षमताएं हो रही आधुनिक

रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि भारत तेजी से अपनी मिसाइल क्षमताओं को अपग्रेड कर रहा है। हाल ही में भारत ने अग्नि-1 प्राइम और MIRV तकनीक से युक्त अग्नि-V मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इसके अलावा, भारत की दूसरी न्यूक्लियर पावर्ड सबमरीन भी संचालन में आ चुकी है। ये सभी उपलब्धियां यह संकेत देती हैं कि भारत न केवल अपनी रक्षा प्रणाली को अत्याधुनिक बना रहा है, बल्कि क्षेत्रीय शक्ति संतुलन को बनाए रखने के लिए एक जिम्मेदार और सजग राष्ट्र की भूमिका निभा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब