न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान पर अमेरिकी हमले की पाकिस्तान ने की निंदा, कहा– आत्मरक्षा का हक है ईरान का, ट्रंप को लेकर यू-टर्न चौंकाने वाला

पाकिस्तान ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए ईरान के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया है। खास बात यह है कि ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने की वकालत की थी, जिससे उसकी वर्तमान प्रतिक्रिया को लेकर अंतरराष्ट्रीय हलकों में हैरानी जताई जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 7:05:54

ईरान पर अमेरिकी हमले की पाकिस्तान ने की निंदा, कहा– आत्मरक्षा का हक है ईरान का, ट्रंप को लेकर यू-टर्न चौंकाने वाला

ईरान की परमाणु साइट्स पर अमेरिका द्वारा किए गए ताजा हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस बीच पाकिस्तान ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए ईरान के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया है। खास बात यह है कि ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने की वकालत की थी, जिससे उसकी वर्तमान प्रतिक्रिया को लेकर अंतरराष्ट्रीय हलकों में हैरानी जताई जा रही है।

पाकिस्तान का कड़ा बयान: अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

रविवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि वह ईरान पर अमेरिका द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई की कड़ी निंदा करता है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय कानून के मौलिक सिद्धांतों का उल्लंघन है। बयान में कहा गया, "हम इजरायल के बाद अमेरिका द्वारा ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर किए गए हमलों की निंदा करते हैं। यह हमले अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी मानदंडों का उल्लंघन हैं और ईरान को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत आत्मरक्षा का अधिकार है।"

तनाव में बढ़ोतरी पर गहरी चिंता, संघर्ष खत्म करने की अपील

पाकिस्तान ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव और हिंसा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। बयान में स्पष्ट तौर पर कहा गया कि "ईरान के खिलाफ हो रहे सैन्य आक्रमण से पूरे क्षेत्र में अस्थिरता और हिंसा बढ़ने का खतरा है, जिससे लोगों की जान और संपत्ति पर गंभीर असर पड़ेगा।" पाकिस्तान ने संघर्ष को तत्काल समाप्त करने और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों के पालन पर जोर दिया।

कूटनीति और संवाद ही एकमात्र समाधान: पाकिस्तान

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस संकट का समाधान केवल शांतिपूर्ण संवाद और कूटनीतिक रास्तों से ही निकाला जा सकता है। बयान में कहा गया, "हम सभी पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के अनुरूप काम करें, ताकि इस क्षेत्र में स्थिरता और शांति सुनिश्चित की जा सके।"

डोनाल्ड ट्रंप को लेकर पाकिस्तान का दोहरा रुख

पाकिस्तान की यह तीखी प्रतिक्रिया तब आई है, जब एक दिन पहले ही उसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग की थी। यह यू-टर्न अब अंतरराष्ट्रीय राजनीति के जानकारों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। ट्रंप द्वारा ईरान की परमाणु क्षमताओं को "बर्बाद करने" के मकसद से किए गए हमले के बाद पाकिस्तान का रवैया अचानक बदल गया है, जो उसके कूटनीतिक रुख में अस्थिरता की ओर इशारा करता है।

पाकिस्तान का यह विरोध दर्शाता है कि ईरान पर अमेरिकी हमले ने केवल पश्चिम एशिया ही नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया के समीकरणों को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। जहां एक ओर भारत कूटनीतिक संतुलन के माध्यम से शांति की अपील कर रहा है, वहीं पाकिस्तान का यह तीव्र विरोध उसकी रणनीतिक स्थिति और ईरान से बढ़ती निकटता को भी संकेत देता है। अब यह देखना होगा कि यह बयानबाजी महज कूटनीतिक रस्म अदायगी तक सीमित रहती है या किसी बड़े भू-राजनीतिक मोड़ की भूमिका तैयार करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत