न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'भारत के 7 फाइटर जेट ढेर...', UNGA में PAK PM शहबाज शरीफ का दावा; ट्रंप को बताया 'शांति का प्रतीक'

UNGA में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया कि पाकिस्तानी वायुसेना ने भारत के 7 फाइटर जेट गिराए। अपने भाषण में शरीफ ने पायलटों की तारीफ की, भारत पर आरोप लगाए और ट्रंप को शांति का आदमी बताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Sep 2025 8:35:02

'भारत के 7 फाइटर जेट ढेर...', UNGA में PAK PM शहबाज शरीफ का दावा; ट्रंप को बताया 'शांति का प्रतीक'

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार (26 सितंबर) को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भाषण देते हुए एक बड़ा दावा किया। शरीफ के मुताबिक हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य टकराव में पाकिस्तानी वायुसेना ने भारतीय वायुसेना के 7 लड़ाकू विमानों को मार गिराया और उन्हें कबाड़ के ढेर में बदल दिया।

पाकिस्तानी पायलटों की तारीफ में शरीफ

अपने संबोधन के दौरान शरीफ ने पाकिस्तानी वायुसेना के पायलटों की जमकर तारीफ की। उन्होंने उन्हें 'बाज़' कहकर संबोधित किया और कहा कि "हमारे फाल्कन्स ने आसमान में उड़ान भरते ही सात भारतीय फाइटर जेट्स को गिरा दिया।" गौरतलब है कि पाकिस्तान पूर्व में भी पांच भारतीय विमानों को ढेर करने का दावा कर चुका है, लेकिन भारत ने इन बातों को हमेशा ही झूठा और साक्ष्यहीन ठहराया है।

भारत पर गंभीर आरोप

शरीफ ने अपने भाषण में भारत पर भी कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मई 2025 में भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के नाम से पाकिस्तान पर हमला किया था। यह अभियान उस पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी। शरीफ का आरोप है कि भारत ने इस घटना का राजनीतिक फायदा उठाने के लिए सैन्य कार्रवाई की।

इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए 9 जगह एयर स्ट्राइक और मिसाइल हमले किए। भारत की ओर से यह सुनिश्चित किया गया कि केवल आतंकी ढांचे ही निशाने पर हों और आम नागरिक या पाकिस्तानी सेना को कोई नुकसान न पहुंचे। इसके बाद दोनों देशों के बीच युद्धविराम तब संभव हुआ, जब पाकिस्तान के DGMO ने भारतीय DGMO से सीधी बातचीत की।

ट्रंप को बताया 'शांति का आदमी'

अपने भाषण में शरीफ ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी विशेष उल्लेख किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा से पहले शरीफ और पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने व्हाइट हाउस जाकर ट्रंप से मुलाकात की थी। छह साल बाद किसी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की यह पहली अमेरिका यात्रा थी। शरीफ ने ट्रंप को 'शांति का आदमी' करार देते हुए कहा कि उनकी मध्यस्थता और प्रयासों की वजह से ही भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम की स्थिति बन सकी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?