न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'तालिबान सरकार भारत के इशारों पर काम कर रही है', पाकिस्तान का आरोप, कहा - अब खत्म सभी रिश्ते

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा विवाद और एयरस्ट्राइक के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि दोनों देशों के पुराने रिश्तों का दौर अब खत्म हो गया है और अफगान नागरिकों को अपने देश लौट जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने तालिबान पर भारत के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Oct 2025 8:07:48

'तालिबान सरकार भारत के इशारों पर काम कर रही है', पाकिस्तान का आरोप, कहा - अब खत्म सभी रिश्ते

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने अब कूटनीतिक रिश्तों को भी पूरी तरह हिला दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को तीखा बयान देते हुए कहा कि “दोनों देशों के पुराने रिश्तों का दौर अब खत्म हो चुका है।” उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पाकिस्तान में रह रहे सभी अफगान नागरिक तुरंत अपने देश लौट जाएं, क्योंकि अब “उनकी अपनी सरकार है” और “हमारे संसाधन सिर्फ 25 करोड़ पाकिस्तानी नागरिकों के लिए हैं।”

सीमा पर हालात बने तनावपूर्ण

दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच हालात बेहद गंभीर हो गए। सीमा पर हुई गोलीबारी में दोनों ओर नुकसान हुआ। स्थिति को संभालने के लिए 48 घंटे का सीजफायर (युद्धविराम) घोषित किया गया था। शुक्रवार शाम 6 बजे इसकी अवधि खत्म होने से पहले यह घोषणा की गई कि इसे दोहा में चल रही वार्ता के दौरान जारी रखा जाएगा। बावजूद इसके, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में फिर से हवाई हमला कर दिया, जिससे तनाव और बढ़ गया।

तालिबान ने समझौता टूटने की बात कही

पाकिस्तानी हमले के बाद तालिबान प्रशासन ने बयान जारी कर कहा कि “दोनों देशों के बीच हुआ समझौता अब समाप्त हो गया है।”
ख्वाजा आसिफ ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से अब तक अफगानिस्तान को 836 विरोध नोट (प्रोटेस्ट नोट) भेजे जा चुके हैं और 13 ठोस मांगें रखी गई हैं, जो सभी सीमा पार आतंकवाद से जुड़ी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया, “अब काबुल में कोई भी प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजा जाएगा, न ही कोई नया विरोध नोट या शांति की अपील की जाएगी। आतंकवाद जहां भी पनपेगा, उसे खत्म किया जाएगा।”

भारत को भी घसीटा विवाद में

अपनी बयानबाजी के बीच आसिफ ने भारत पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “आज तालिबान सरकार भारत के इशारों पर काम कर रही है और पाकिस्तान के खिलाफ साजिशें रच रही है।” आसिफ ने यह भी जोड़ा कि “काबुल के शासक आज भारत की गोद में बैठ गए हैं, जबकि कभी वे हमारी सुरक्षा में पनपते थे।”

रक्षा मंत्री ने चेतावनी दी कि अगर अफगानिस्तान सीमा पर किसी भी तरह की उकसावे की कार्रवाई करता है, तो पाकिस्तान उसका जवाब सख्ती से देगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने उस वक्त काबुल पर एयरस्ट्राइक की थी, जब अफगान विदेश मंत्री भारत के दौरे पर थे। इससे यह साफ झलकता है कि पाकिस्तान की चिंता सिर्फ आतंकी गतिविधियों को लेकर नहीं, बल्कि भारत और अफगानिस्तान के बढ़ते रिश्तों को लेकर भी गहरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका क्या बेचेगा यह कोई तय नहीं करेगा, F-35 डील पर ट्रंप का नेतन्याहू को दोटूक जवाब
अमेरिका क्या बेचेगा यह कोई तय नहीं करेगा, F-35 डील पर ट्रंप का नेतन्याहू को दोटूक जवाब
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
प्रदर्शनकारी छात्रों की कानूनी लड़ाई में उतरीं Gen-Z गुरमेहर कौर, कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
प्रदर्शनकारी छात्रों की कानूनी लड़ाई में उतरीं Gen-Z गुरमेहर कौर, कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
8 दिन बाद खत्म हुआ संसद का गतिरोध, आज परीक्षा विधेयक पर होगी चर्चा; लोकसभा अध्यक्ष की पहल से बनी सहमति
8 दिन बाद खत्म हुआ संसद का गतिरोध, आज परीक्षा विधेयक पर होगी चर्चा; लोकसभा अध्यक्ष की पहल से बनी सहमति
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड