न्यूज़
Budget 2026 Yogi Adityanath Tejashwi Yadav Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया के 9 परमाणु संपन्न देश, कुल 12,241 न्यूक्लियर हथियार, भारत आगे तो पाकिस्तान कितना पीछे?

SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार, रूस और अमेरिका के पास दुनिया के लगभग 90% परमाणु हथियार हैं। भारत 180 हथियारों के साथ सातवें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान उसके पीछे 170 हथियारों के साथ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब 2,100 हथियार हाई अलर्ट मोड पर हैं और सभी देश न्यूक्लियर मॉर्डनाइजेशन की दौड़ मे

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Nov 2025 3:30:11

दुनिया के 9 परमाणु संपन्न देश, कुल 12,241 न्यूक्लियर हथियार, भारत आगे तो पाकिस्तान कितना पीछे?

हाल ही में ईरान और इज़रायल के बीच तनाव ने एक बार फिर दुनिया को परमाणु जंग की आशंका के साये में धकेल दिया था। ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले की चर्चा और अमेरिका की दखलअंदाजी ने हालात को और भी गंभीर बना दिया। हालांकि ईरान ने अमेरिकी दावों को नकार दिया, लेकिन इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया — आखिर इस समय दुनिया के पास कितने परमाणु हथियार हैं और किन देशों के पास सबसे ज्यादा न्यूक्लियर ताकत है?

9 देशों के पास हैं कुल 12,241 परमाणु हथियार

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ईयरबुक 2025 के मुताबिक, जनवरी 2025 तक पूरी दुनिया में 9 देशों के पास मिलाकर 12,241 परमाणु हथियार मौजूद हैं। इनमें अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन, भारत, पाकिस्तान, इज़रायल और उत्तर कोरिया शामिल हैं। SIPRI की रिपोर्ट बताती है कि भले ही वैश्विक स्तर पर परमाणु हथियारों की संख्या में मामूली कमी आई हो, लेकिन उनका आधुनिकीकरण तेजी से जारी है। यानी, दुनिया में परमाणु खतरा घटने की बजाय और अधिक जटिल होता जा रहा है।

किस देश के पास कितने न्यूक्लियर हथियार हैं?

देश - परमाणु हथियारों की संख्या

रूस - 5,459
अमेरिका - 5,177
चीन - 600
फ्रांस - 290
यूके - 225
भारत -180
पाकिस्तान - 170
इज़रायल - 90
उत्तर कोरिया - 50

रिपोर्ट के मुताबिक, रूस और अमेरिका मिलकर दुनिया के कुल परमाणु हथियारों का लगभग 90% हिस्सा रखते हैं। वहीं, भारत इस सूची में 180 हथियारों के साथ सातवें स्थान पर है और पाकिस्तान उससे थोड़ा पीछे है, जिसके पास 170 परमाणु हथियार हैं।

2,100 हथियार हाई अलर्ट पर

SIPRI का कहना है कि वर्तमान में करीब 3,912 परमाणु हथियार मिसाइलों और एयरक्राफ्ट पर सक्रिय रूप से तैनात हैं। इनमें से लगभग 2,100 हथियारों को बैलिस्टिक मिसाइलों पर हाई अलर्ट मोड में रखा गया है, यानी इन्हें तुरंत लॉन्च किया जा सकता है।

न्यूक्लियर मॉर्डनाइजेशन की दौड़

रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सभी परमाणु संपन्न देश अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने के लिए न्यूक्लियर मॉर्डनाइजेशन प्रोग्राम 2024 चला रहे हैं। इसमें पुराने हथियारों को हटाकर नए और तकनीकी रूप से उन्नत हथियार शामिल किए जा रहे हैं।

हालांकि, SIPRI का यह भी कहना है कि अमेरिका और रूस जैसे बड़े देश अपने कई पुराने हथियारों को रिटायर कर रहे हैं, लेकिन जितनी तेजी से वे पुराने हथियारों को खत्म कर रहे हैं, लगभग उतनी ही तेजी से नए हथियार बनाए भी जा रहे हैं।

बढ़ती चिंता का विषय

मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष, रूस-यूक्रेन युद्ध और एशिया में हथियारों की होड़ ने विश्व शांति के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। जबकि वैश्विक समुदाय परमाणु निरस्त्रीकरण की बात करता है, हकीकत यह है कि हर देश अपनी सुरक्षा के नाम पर परमाणु शस्त्रागार को और मजबूत कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

डोनाल्ड ट्रंप को झटका, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ नीति को बताया गैरकानूनी
डोनाल्ड ट्रंप को झटका, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ नीति को बताया गैरकानूनी
‘टॉपलेस, ब्रेनलेस और शेमलेस’—एआई समिट में शर्टलेस विरोध पर बीजेपी का तीखा हमला, राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप
‘टॉपलेस, ब्रेनलेस और शेमलेस’—एआई समिट में शर्टलेस विरोध पर बीजेपी का तीखा हमला, राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप
शैंपू से पहले बालों में लगाएं ये प्राकृतिक जेल, रूखे-बेजान बाल बनेंगे रेशमी, टूटना होगा कम
शैंपू से पहले बालों में लगाएं ये प्राकृतिक जेल, रूखे-बेजान बाल बनेंगे रेशमी, टूटना होगा कम
‘टॉक्सिक’ टीजर में दिखे दो चेहरे? क्लीन-शेव लुक ने बढ़ाई सस्पेंस, फैंस बोले- यश निभा रहे हैं डबल किरदार!
‘टॉक्सिक’ टीजर में दिखे दो चेहरे? क्लीन-शेव लुक ने बढ़ाई सस्पेंस, फैंस बोले- यश निभा रहे हैं डबल किरदार!
‘आपसे न हो पाएगा’, शर्टलेस प्रदर्शन पर कुमार विश्वास का तंज; यूथ कांग्रेस के विरोध को बताया ‘मुद्दाहीन नंगापन’
‘आपसे न हो पाएगा’, शर्टलेस प्रदर्शन पर कुमार विश्वास का तंज; यूथ कांग्रेस के विरोध को बताया ‘मुद्दाहीन नंगापन’
AI समिट में हंगामा: यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं की पहचान, शामिल हैं बिहार, यूपी और तेलंगाना के कार्यकर्ता
AI समिट में हंगामा: यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं की पहचान, शामिल हैं बिहार, यूपी और तेलंगाना के कार्यकर्ता
सर्जरी के बाद पांच साल तक झेलती रही असहनीय दर्द, सीटी स्कैन में पेट से निकली कैंची; केरल के सरकारी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
सर्जरी के बाद पांच साल तक झेलती रही असहनीय दर्द, सीटी स्कैन में पेट से निकली कैंची; केरल के सरकारी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
एआई समिट में यूथ कांग्रेस के विरोध पर सपा की आपत्ति, बोली—‘विदेशी मेहमानों के सामने ऐसा प्रदर्शन ठीक नहीं’
एआई समिट में यूथ कांग्रेस के विरोध पर सपा की आपत्ति, बोली—‘विदेशी मेहमानों के सामने ऐसा प्रदर्शन ठीक नहीं’
दही या छाछ: पाचन तंत्र के लिए कौन है बेहतर साथी? समझें फर्क और करें सही चुनाव
दही या छाछ: पाचन तंत्र के लिए कौन है बेहतर साथी? समझें फर्क और करें सही चुनाव
‘दिल्ली बदहाल, याद आ रहे केजरीवाल’, बीजेपी सरकार के एक साल पर आप का तीखा हमला
‘दिल्ली बदहाल, याद आ रहे केजरीवाल’, बीजेपी सरकार के एक साल पर आप का तीखा हमला
नई फिल्मों की एंट्री बेअसर, ‘बॉर्डर 2’ का दबदबा कायम; 29वें दिन भी जारी ताबड़तोड़ कमाई, जानें दोपहर 12 बजे तक का कलेक्शन
नई फिल्मों की एंट्री बेअसर, ‘बॉर्डर 2’ का दबदबा कायम; 29वें दिन भी जारी ताबड़तोड़ कमाई, जानें दोपहर 12 बजे तक का कलेक्शन
घर पर तैयार करें मजेदार भेलपूरी, स्वाद ऐसा कि बच्चे भी कहें—एक प्लेट और!
घर पर तैयार करें मजेदार भेलपूरी, स्वाद ऐसा कि बच्चे भी कहें—एक प्लेट और!
राजस्थान के युवाओं को रेलवे में सुनहरा मौका, RRB ने 11,127 पदों पर निकाली मेगा भर्ती, जानें पूरी जानकारी
राजस्थान के युवाओं को रेलवे में सुनहरा मौका, RRB ने 11,127 पदों पर निकाली मेगा भर्ती, जानें पूरी जानकारी
98 साल की पत्नी के बाद 100 साल के पति ने ली अंतिम सांस, बिहार में बुजुर्ग दंपती का एक घंटे के भीतर निधन
98 साल की पत्नी के बाद 100 साल के पति ने ली अंतिम सांस, बिहार में बुजुर्ग दंपती का एक घंटे के भीतर निधन