न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निमिषा प्रिया की आखिरी उम्मीद भी टूटी, भारत सरकार बोली– 'अब कुछ नहीं कर सकते'

यमन में मौत की सजा का सामना कर रहीं भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को भारत सरकार से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने कहा कि अब उनके पास मदद का कोई विकल्प नहीं बचा है। फांसी से बचने का आखिरी रास्ता है– ब्लड मनी, जो पीड़ित परिवार की स्वीकृति पर निर्भर करता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Jul 2025 1:35:38

निमिषा प्रिया की आखिरी उम्मीद भी टूटी, भारत सरकार बोली– 'अब कुछ नहीं कर सकते'

निमिषा प्रिया को यमन में बचाने की एक और उम्मीद अब टूटती नजर आ रही है। यह खबर उन तमाम लोगों के लिए एक भावनात्मक झटका है जो महीनों से उनकी रिहाई के लिए दुआ कर रहे थे। सोमवार को भारत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बेहद साफ शब्दों में कह दिया कि इस मामले में वे अब ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। आपको बता दें कि निमिषा को 16 जुलाई को यमन में फांसी दी जा सकती है। उन पर यमन के नागरिक तलाल अब्दो महदी की हत्या का आरोप है, जिसमें उन्हें दोषी करार दिया गया है।

सरकार ने जताई संवेदना, लेकिन जताई मजबूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने अदालत से कहा, “यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है… लेकिन एक सीमा है जहां तक हम हस्तक्षेप कर सकते हैं।” इस वक्तव्य से यह साफ हो गया कि भारत सरकार ने जितना संभव था, उतना कर लिया। आगे सरकार की ओर से कहा गया, “अब एक ही रास्ता बचता है कि पीड़ित का परिवार ब्लड मनी स्वीकार करने को तैयार हो जाए।”

ब्लड मनी की व्यवस्था के तहत दोषी की ओर से पीड़ित परिवार को एक तय धनराशि दी जाती है, ताकि वे माफ करने पर विचार कर सकें। हालांकि, यह रकम कितनी होगी, यह दोनों पक्षों की आपसी सहमति से तय होती है।

सरकार की सीमाएं और कूटनीतिक मजबूरियां

एटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि भारत सरकार इस मामले में जितना कूटनीतिक और संवैधानिक दायरे में आ सकता था, उतना आ चुकी है। उन्होंने कहा, “यमन की संवेदनशीलता को देखते हुए, हम और आगे नहीं जा सकते। ब्लड मनी एक निजी समझौता है, इसमें सरकार की कोई कानूनी भूमिका नहीं हो सकती।”

भयावह हत्या और कठोर सजा

केरल के पलक्कड़ जिले की रहने वाली निमिषा प्रिया को यमनी नागरिक तलाल अब्दो महदी की हत्या का दोषी ठहराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने एक अन्य नर्स के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया था। आरोप है कि हत्या के बाद शव को टुकड़ों में काटकर एक भूमिगत टैंक में फेंक दिया गया था। हालांकि, निमिषा ने पहले कई बार इन आरोपों को चुनौती दी, लेकिन कोर्ट ने उनकी सभी अपीलों को खारिज कर दिया।

क्या होता है ब्लड मनी?

अगर आसान शब्दों में कहें, तो ब्लड मनी एक तरह का मुआवजा होता है, जो दोषी पक्ष की ओर से पीड़ित परिवार को दिया जाता है। इस्लामिक कानून के अनुसार, पीड़ितों को यह अधिकार होता है कि वे तय करें कि दोषी को माफ किया जाए या सजा दी जाए। कई बार यह व्यवस्था गैर इरादतन हत्या के मामलों में अपनाई जाती है। हत्या जैसे गंभीर अपराध में भी अगर पीड़ित का परिवार सहमत हो, तो ब्लड मनी के बदले दोषी को फांसी की सजा से राहत मिल सकती है।

अब देखना यह होगा कि क्या निमिषा प्रिया का परिवार अंतिम समय में ब्लड मनी की व्यवस्था से कुछ उम्मीदें जगा पाएगा या फिर 16 जुलाई की तारीख उनके जीवन की अंतिम सांस के रूप में सामने आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब