न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नाइजीरिया में ISIS ठिकानों पर अमेरिका का हवाई हमला, ट्रंप बोले- ‘Merry Christmas To Terrorists’

नाइजीरिया में सक्रिय ISIS आतंकियों के ठिकानों पर अमेरिका ने किया हवाई हमला, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- ‘Merry Christmas To Terrorists’। अमेरिकी सेना की परफेक्ट स्ट्राइक और आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 26 Dec 2025 8:50:02

नाइजीरिया में ISIS ठिकानों पर अमेरिका का हवाई हमला, ट्रंप बोले- ‘Merry Christmas To Terrorists’

अमेरिका ने नाइजीरिया में सक्रिय ISIS (आईएसआईएस) आतंकियों के खिलाफ कई निर्णायक हवाई हमले किए हैं। इस हमले की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साझा की। ट्रंप ने आरोप लगाया कि यह आतंकी समूह क्षेत्र में ईसाइयों को निशाना बनाकर निर्दोष लोगों की हत्या कर रहा था।

ट्रंप का सोशल मीडिया बयान

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Trueth Social’ पर पोस्ट किया कि ये हवाई हमले उनके आदेश पर किए गए। उन्होंने लिखा कि उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में सक्रिय ISIS आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। ट्रंप ने कहा, "आज रात कमांडर-इन-चीफ ने मेरे निर्देश पर उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया में ISIS के आतंकियों पर सटीक कार्रवाई की।"

ईसाइयों को निशाना बनाने का आरोप

ट्रंप ने जोर देकर कहा कि ये आतंकी निर्दोष ईसाइयों को निशाना बनाकर बेरहमी से मार रहे थे। उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा का स्तर कई वर्षों, यहां तक कि सदियों में भी नहीं देखा गया। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने पहले ही इन आतंकियों को चेतावनी दी थी कि यदि उन्होंने ईसाइयों की हत्या नहीं रोकी तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

‘पहले ही दी थी चेतावनी’

अपने संदेश में ट्रंप ने लिखा, "मैंने पहले ही इन आतंकियों को चेतावनी दी थी कि यदि उन्होंने ईसाइयों का कत्लेआम नहीं रोका, तो उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और आज रात वही हुआ।"

अमेरिकी सेना की परफेक्ट स्ट्राइक

राष्ट्रपति के अनुसार, इस अभियान में अमेरिकी सेना ने कई सटीक हवाई हमले किए। ट्रंप ने कहा, "डिपार्टमेंट ऑफ वॉर ने कई परफेक्ट स्ट्राइक किए, ऐसा केवल संयुक्त राज्य अमेरिका ही कर सकता है।"

आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख

ट्रंप ने यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ उनके कड़े रुख को दर्शाने वाली बताया। उन्होंने लिखा, "मेरे नेतृत्व में हमारा देश कट्टर इस्लामी आतंकवाद को पनपने नहीं देगा।" इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी सेना की सराहना की और क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "भगवान हमारी सेना को आशीर्वाद दें और सभी को मेरी क्रिसमस, यहां तक मरे हुए आतंकियों को भी Merry Christmas।"

अमेरिकी अफ्रीका कमांड का बयान


वहीं, अमेरिकी अफ्रीका कमांड (US AFRICOM) ने बताया कि नाइजीरिया के सोकोटो में ISIS के खिलाफ की गई कार्रवाई नाइजीरियाई अधिकारियों के अनुरोध पर की गई थी। इस हमले में अमेरिकी और स्थानीय सहयोग से आतंकवादियों के ठिकानों को नुकसान पहुँचाया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?