न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Gen-Z आंदोलन पर बोले PM ओली, सोशल मीडिया बैन पर दी सफाई

नेपाल में जेन-ज़ी प्रदर्शनों के बीच भड़की हिंसा पर प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दुख जताया और कहा कि निर्दोष नागरिकों की जान जाना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने सोशल मीडिया बैन को लेकर सफाई दी और हिंसा की जांच के लिए समिति गठित करने की घोषणा की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Sep 2025 8:05:54

Gen-Z आंदोलन पर बोले PM ओली, सोशल मीडिया बैन पर दी सफाई

नेपाल में सोमवार (8 सितंबर) को हुए प्रदर्शनों और उसमें भड़की हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने बड़ा बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि देशभर में जिस तरह विरोध-प्रदर्शन के दौरान हालात बेकाबू हुए और नागरिकों की जान गई, उससे वे गहराई से दुखी और व्यथित हैं। ओली ने अपने संबोधन में कहा, “हमें भरोसा था कि नई पीढ़ी अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखेगी, लेकिन अफसोस कि कुछ असामाजिक और स्वार्थी तत्वों की दखलंदाजी ने वातावरण खराब कर दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि निर्दोष लोगों की जिंदगी चली गई, जो बेहद पीड़ादायक है।”

सोशल मीडिया बैन को लेकर सफाई

पीएम ओली ने इस मौके पर साफ किया कि सरकार सोशल मीडिया पर स्थायी रोक लगाने के पक्ष में कभी नहीं रही। उनका कहना था कि देश में नागरिकों को इसका इस्तेमाल करने का सुरक्षित और संतुलित माहौल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, “इसके लिए निरंतर विरोध की कोई आवश्यकता नहीं थी। अब सरकार इस परिस्थिति को और आगे बढ़ने नहीं देगी।”

हिंसा की जांच और जिम्मेदारी तय होगी

प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जाएगा, जो हिंसा की परिस्थितियों, नुकसान और कारणों का गहन अध्ययन करेगी। यह समिति 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम सुझाएगी।

युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील

अपने बयान के अंत में ओली ने खास तौर पर युवाओं से आग्रह किया कि वे संयम रखें और हिंसा का रास्ता न अपनाएं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की आवाज सुनने और उनकी समस्याओं का समाधान खोजने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोकतांत्रिक ढांचे के भीतर युवाओं की मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब