न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Gen Z के गुस्से का निशाना बना नेपाल का संसद भवन, जानें कितने करोड़ में हुआ था निर्माण

नेपाल की राजधानी काठमांडू में प्रदर्शनकारियों ने नए संसद भवन को आग के हवाले कर दिया। करोड़ों की लागत से बने इस भवन का निर्माण चीन-नेपाल साझेदारी में हुआ था। जानें कितनी लगी लागत और क्यों भड़की हिंसा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Sep 2025 8:24:03

Gen Z के गुस्से का निशाना बना नेपाल का संसद भवन, जानें कितने करोड़ में हुआ था निर्माण

नेपाल की राजधानी काठमांडू हाल ही में हिंसा की चपेट में आ गई। प्रदर्शनकारियों ने देश की नई संसद भवन को आग लगा दी। यह वही इमारत है जिसे नेपाल की संघीय शासन प्रणाली लागू होने के बाद विशेष रूप से विधायी कार्यों के लिए तैयार किया गया था। घटना के बाद अब यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर इस भवन के निर्माण पर कितना खर्च आया था और इसे बनाने की प्रक्रिया क्या रही। सिंह दरबार परिसर के भीतर स्थित यह संघीय संसद भवन वर्ष 2019 में बनना शुरू हुआ था। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी चीन की सेकंड हार्बर इंजीनियरिंग कंपनी और नेपाल की टुंडी कंस्ट्रक्शन को संयुक्त रूप से दी गई थी। इससे पहले नेपाल की संसद का संचालन अस्थायी रूप से बानेश्वर के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर से किया जाता था। यही वजह रही कि इसे नेपाल की पहली पूर्ण संसद संरचना कहा गया।

लागत बढ़कर पहुंची 5.802 बिलियन नेपाली रुपये

शुरुआती अनुमान के मुताबिक, भवन की लागत लगभग 5 अरब नेपाली रुपये तय की गई थी। लेकिन परियोजना में देरी, बढ़ती निर्माण सामग्री की कीमतें और समयसीमा का लगातार खिसकना इस लागत को बढ़ाता चला गया। अंततः इस पर 560 मिलियन नेपाली रुपये (लगभग 56 करोड़) अतिरिक्त खर्च जुड़ गया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कुल लागत बढ़कर 5.802 बिलियन नेपाली रुपये (करीब 43.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर) तक पहुंच गई।

निर्माण अधूरा, तभी भड़की आगजनी

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह भवन अभी पूरी तरह से तैयार भी नहीं हुआ था। काम तेज़ी से चल रहा था और सरकार जल्द ही इसे पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही थी। लेकिन सोमवार को प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के इस्तीफे के कुछ ही देर बाद हालात अचानक बिगड़ गए। प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन को घेर लिया और बाहरी हिस्से में आग लगा दी। इस घटना में मुख्य ढांचा क्षतिग्रस्त तो हुआ, लेकिन पूरी इमारत राख में तब्दील नहीं हुई।

सोशल मीडिया प्रतिबंध बना आग का कारण

इस हिंसा के पीछे सबसे बड़ी वजह सरकार द्वारा लगाया गया सोशल मीडिया बैन माना जा रहा है। सोमवार को अचानक लागू हुए इस प्रतिबंध ने जनता में असंतोष को और गहरा दिया। नतीजतन लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले गया। इसी गुस्से का परिणाम संसद भवन और प्रधानमंत्री ओली के घर पर हमले के रूप में सामने आया। हालात बेकाबू होते देख सरकार ने देर रात बैन हटाने की घोषणा कर दी, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब