न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, पूर्व गृह मंत्री भी हिरासत में; जानें पूरा मामला

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार किया गया। जेन-जी विरोध प्रदर्शनों और कथित हत्या के मामलों में नई सरकार की सख्त कार्रवाई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 28 Mar 2026 7:44:14

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, पूर्व गृह मंत्री भी हिरासत में; जानें पूरा मामला

काठमांडू: नेपाल में राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उन्हें भक्तपुर के गुंडू स्थित आवास से हिरासत में लिया। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें सितंबर 2025 में हुए जेन-जी विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पूर्व गृह मंत्री भी गिरफ्तारी के दायरे में

नेपाल के पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार बनने के तुरंत बाद हुई। इसे जेन-जी मामलों पर सरकार की सख्ती और किसी भी समझौते की गुंजाइश न होने का स्पष्ट संदेश माना जा रहा है।

बालेन ने शुक्रवार को ली थी शपथ

35 वर्षीय बालेन शाह, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के संसदीय दल के नेता, शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। वह अब तक के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने हैं। कुछ साल पहले तक बालेन की पहचान रैपर के रूप में थी, बाद में वह मेयर बने और फिर प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे।

बालेन के शपथ लेने के तुरंत बाद पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी ने नेपाल की राजनीतिक हवा में तूफ़ान ला दिया।

मामले की पृष्ठभूमि

सितंबर 2025 में नेपाल में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे, जिनमें अधिकतर जेन-जी युवा शामिल थे। इन प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़क गई और दो दिन में 70 से अधिक लोगों की मौत हुई। उस समय ओली की सरकार सत्ता में थी, लेकिन हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के दबाव के कारण उनकी सरकार गिर गई। अब, उन मौतों और दमन के आरोपों से जुड़े मामलों में केपी शर्मा ओली को हिरासत में लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत