न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नेपाल में वित्त मंत्री को सड़क पर दौड़ाकर पीटा, भागते समय लात मारकर गिराया; Video

नेपाल में राजनीतिक संकट और हिंसक प्रदर्शन के बीच वित्त मंत्री विष्णु प्रसाद पोडैल पर सड़क पर हमला, बड़ी भीड़ ने दौड़ाते हुए पीटा। ओली ने इस्तीफा दिया, राजधानी काठमांडू और अन्य शहरों में नेताओं के घरों पर हमले और तोड़फोड़ की घटनाएँ हुईं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Sep 2025 5:37:36

नेपाल में वित्त मंत्री को सड़क पर दौड़ाकर पीटा, भागते समय लात मारकर गिराया; Video

नेपाल में राजनीतिक संकट और हिंसक प्रदर्शन लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं। इस बीच, खबर मिली है कि देश के वित्त मंत्री विष्णु प्रसाद पोडैल पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर हमला किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इसी बीच अपना इस्तीफा दे दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्त मंत्री पोडैल को सड़क पर दौड़ाते हुए भीड़ ने घेर लिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मंत्री बचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अचानक एक प्रदर्शनकारी उन्हें लात मारकर गिरा देता है। इसके बाद भीड़ उन पर टूट पड़ती है और मंत्री को जान बचाने के लिए भागना पड़ता है। लाइव हिन्दुस्तान ने वीडियो की वास्तविकता की पुष्टि नहीं की है।

राजनीतिक नेताओं के घरों पर हमला

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल सहित कई बड़े नेताओं के निजी आवासों पर हमला किया और संसद भवन में तोड़फोड़ की। ओली के इस्तीफे से कुछ घंटे पहले ही प्रदर्शनकारियों ने उनके बालकोट स्थित निजी आवास में आग लगा दी। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’, संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक के घरों पर भी हमले किए गए।

अधिकारियों के अनुसार, काठमांडू के नायकाप में पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक के आवास को आग के हवाले कर दिया गया। यह हमला उनके इस्तीफे के अगले ही दिन हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ललितपुर जिले के सुनाकोठी में संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के घर पर भी प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। गुरुंग ने सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश पहले ही जारी किया था।

नेपाल में इस समय राजनीतिक उथल-पुथल गहराई तक पहुंच गई है। सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन, बड़े नेताओं पर हमला और सरकारी भवनों में तोड़फोड़ से स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल