न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जिस ‘होंगकी’ कार में साथ बैठे मोदी और पुतिन, जानें इसकी खूबियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन ने SCO शिखर सम्मेलन के बाद चीन की लग्जरी होंगकी L5 कार में साथ सफर किया। जानें इस खास कार की खूबियां और कूटनीतिक संदेश।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Sep 2025 2:46:37

जिस ‘होंगकी’ कार में साथ बैठे मोदी और पुतिन, जानें इसकी खूबियां

चीन के तियानजिन शहर में आज शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन के दौरान दुनिया ने तीन महत्वपूर्ण झलकियां देखीं। सबसे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हाथ में हाथ डाले सम्मेलन हॉल में दाखिल हुए। इसके बाद, दोनों नेताओं ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से गर्मजोशी से हाथ मिलाया। इस बीच, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ किनारे चुपचाप यह सब निहारते रहे। सम्मेलन के समापन के बाद जब द्विपक्षीय वार्ता का समय आया तो मोदी और पुतिन एक ही शानदार कार में साथ बैठकर होटल की ओर निकल पड़े।

पुतिन ने दिया साथ बैठने का न्योता

सूत्रों के मुताबिक, सम्मेलन स्थल से निकलते ही राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने साथ कार शेयर करने का प्रस्ताव दिया। यह दृश्य केवल दोस्ताना रिश्ते की झलक नहीं था, बल्कि कूटनीतिक दृष्टि से भी इसका गहरा संदेश माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय विश्लेषक मानते हैं कि इस एक तस्वीर ने बीजिंग से लेकर वाशिंगटन तक हलचल पैदा कर दी। जिस वाहन में दोनों नेता यात्रा कर रहे थे, वह चीन की मशहूर लग्जरी कार होंगकी थी।

पीएम मोदी के लिए भी खास इंतज़ाम

इस बार के दो दिवसीय SCO शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के लिए चीन की ओर से होंगकी L5 लिमोज़ीन उपलब्ध कराई गई। यही कार चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का आधिकारिक वाहन भी है। होंगकी का उपयोग चीन में केवल शीर्ष नेताओं और चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के लिए किया जाता है। गौरतलब है कि वर्ष 2019 में जब शी जिनपिंग भारत आए थे और प्रधानमंत्री मोदी से महाबलीपुरम में मिले थे, तब भी वे अपनी यही गाड़ी साथ लाए थे और उसमें ही सफर किया था।

होंगकी: चीन की ‘रेड फ्लैग’

‘होंगकी’ शब्द का चीनी उच्चारण होंग-ची है और मंदारिन में इसका अर्थ होता है—“लाल झंडा।” इस ब्रांड का संचालन चीन की सरकारी ऑटोमोबाइल कंपनी फर्स्ट ऑटोमोबाइल वर्क्स (FAW) करती है। 1958 में लॉन्च हुआ यह ब्रांड लंबे समय तक चीन की पहचान रहा है और इसे विशेष रूप से कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लिए विकसित किया गया था।

हालांकि, 1981 में इसका उत्पादन बंद हो गया था। लेकिन 1990 के दशक में होंगकी को फिर से लॉन्च किया गया और धीरे-धीरे इसे देश की प्रतिष्ठा से जोड़ दिया गया। आज होंगकी L5 इसका सबसे लोकप्रिय और महंगा मॉडल माना जाता है।

होंगकी L5 की दमदार खूबियां

होंगकी L5 में 6.0-लीटर V12 इंजन दिया गया है, जो 400 से अधिक हॉर्सपावर पैदा करता है। यह कार महज़ 8.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड लगभग 210 किमी/घंटा है। इसका आकार 5.5 मीटर से ज्यादा लंबा है और वजन करीब 3 टन है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कार की पिछली सीटें अत्यधिक आरामदायक हैं और इनमें मसाज, हीटिंग तथा वेंटिलेशन जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। मनोरंजन के कई विकल्प भी दिए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से कार अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है—इसमें एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, पार्किंग सेंसर और 360-डिग्री कैमरे लगे हैं। इसके अलावा, सभी व्हील ऑल-डायरेक्शन मूवमेंट की क्षमता रखते हैं।

लेदर अपहोल्स्ट्री से बनी सीटें न केवल आलीशान हैं बल्कि लंबी यात्रा को भी बेहद आरामदायक बनाती हैं। इसकी कीमत लगभग 50 लाख युआन यानी करीब 7 करोड़ रुपये बताई जाती है। यह चीन की सबसे महंगी प्रोडक्शन कार मानी जाती है और इसी कारण इसे वहां “स्टेटस सिंबल” के रूप में देखा जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब