न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मोदी को सबक सिखाओ', पहलगाम हमले के साजिशकर्ता कासूरी ने फिर उगला जहर

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कासूरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देते हुए नया वीडियो जारी किया है। पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड कासूरी ने भारत पर “वॉटर टेररिज्म” का आरोप लगाया और बदला लेने की बात कही। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और सीमा क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Oct 2025 7:46:51

'मोदी को सबक सिखाओ', पहलगाम हमले के साजिशकर्ता कासूरी ने फिर उगला जहर

भारत द्वारा मई महीने में चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने आतंकियों की कमर तोड़ दी है। इसी नुकसान से बौखलाए आतंकी अब भारत के खिलाफ ज़हर उगलने में जुट गए हैं। हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कासूरी ने एक वीडियो जारी कर भारत को पाकिस्तान में आई बाढ़ के लिए जिम्मेदार ठहराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुलेआम धमकी दी। बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले का मास्टरमाइंड यही कासूरी था। उस हमले में 26 निर्दोष लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

कासूरी का वीडियो वायरल, भारत पर लगाए बेहूदा आरोप

CNN-News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, सैफुल्लाह कासूरी का एक नया वीडियो पाकिस्तान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह भारत पर “वॉटर टेररिज्म” यानी पानी के ज़रिए आतंक फैलाने का आरोप लगाता दिख रहा है। कासूरी ने दावा किया कि भारत ने जानबूझकर पाकिस्तान में पानी छोड़ा, जिससे वहां भयानक बाढ़ आई। इतना ही नहीं, उसने भारत से “बदला” लेने की धमकी भी दी और कहा कि “अब इसका हिसाब होगा।”

आसिम मुनीर की तारीफ, मोदी को धमकी

वीडियो में कासूरी ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की जमकर तारीफ की और उन्हें “इस्लाम का सच्चा रक्षक” बताया। इसी बीच उसने प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें “10 मई 2025 की तरह सबक सिखाया जाएगा।” खुफिया एजेंसियों के अनुसार, यह बयान केवल गुस्से का नतीजा नहीं बल्कि किसी बड़ी आतंकी साजिश का संकेत भी हो सकता है।

आतंकी प्रोपेगेंडा या नई साजिश?

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि कासूरी का यह वीडियो एक सुनियोजित प्रचार अभियान का हिस्सा है, जिसे ISI के इशारे पर फैलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य पाकिस्तान के लोगों को भड़काना, भारत विरोधी माहौल बनाना और सीमा पार घुसपैठ तथा स्लीपर सेल्स को सक्रिय करना है। सूत्रों के मुताबिक, लाहौर और बहावलपुर में लश्कर के नेटवर्क को फिर से संगठित किया गया है और उन्हें जम्मू व पंजाब सेक्टरों में एक्टिव होने का आदेश दिया गया है।

एजेंसियां सतर्क, सीमा पर बढ़ी निगरानी

कासूरी के धमकी भरे वीडियो के बाद भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी निगरानी और सख्त कर दी है। खुफिया विभाग इस वीडियो की उत्पत्ति, इसके प्रसार के स्रोत और संभावित आतंकी योजना की बारीकी से जांच कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे वीडियो पाकिस्तान की “इंफॉर्मेशन वॉरफेयर” रणनीति का हिस्सा हैं, जिनका मकसद भारत में डर और अस्थिरता फैलाना है। आतंकियों की बौखलाहट साफ है — ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने न केवल उनके ठिकाने तबाह किए हैं, बल्कि उनकी मनोवैज्ञानिक स्थिति भी हिला दी है। यही वजह है कि अब वे वीडियो और बयानबाजी के ज़रिए भारत को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हर स्तर पर चौकस हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब