न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'MELANIA' डॉक्यूमेंट्री के फ्लॉप होने के बावजूद प्रचार में डटे ट्रंप, बोले– ‘मैंने दोबारा देखी, आप भी जरूर देखें’

मेलानिया ट्रंप पर बनी डॉक्यूमेंट्री MELANIA बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बावजूद डोनाल्ड ट्रंप इसके प्रचार में जुटे हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ करते हुए लोगों से इसे देखने की अपील की है। जानिए क्यों सुर्खियों में है यह डॉक्यूमेंट्री।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 31 Jan 2026 1:50:30

'MELANIA' डॉक्यूमेंट्री के फ्लॉप होने के बावजूद प्रचार में डटे ट्रंप, बोले– ‘मैंने दोबारा देखी, आप भी जरूर देखें’

वॉशिंगटन: अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप पर बनी डॉक्यूमेंट्री “MELANIA” बॉक्स ऑफिस और दर्शकों की पसंद की कसौटी पर भले ही बुरी तरह फेल साबित हुई हो, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसके प्रमोशन से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। शनिवार को ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा कर डॉक्यूमेंट्री की खुलकर तारीफ की और लोगों से इसे देखने की अपील की।

ट्रंप ने लिखा, “कल रात मैंने ‘MELANIA’ फिल्म दूसरी बार देखी। दर्शकों को यह बेहद पसंद आई और मुझे भी। इसे जरूर देखें—यह एकदम मस्ट सी है।” हालांकि, जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। ब्रिटेन में इस डॉक्यूमेंट्री के लिए महज एक टिकट बिकने की खबर सामने आई, जबकि अमेरिका में भी इसे दर्शकों से खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। कमजोर प्रदर्शन के चलते ट्रंप कथित तौर पर परेशान हैं और लगातार इसके प्रचार में जुटे हुए हैं।

क्या है ‘MELANIA’ डॉक्यूमेंट्री की कहानी?

यह डॉक्यूमेंट्री अमेरिका की प्रथम महिला रहीं मेलानिया ट्रंप के जीवन और उनके व्हाइट हाउस के सफर पर केंद्रित है। फिल्म का निर्देशन हॉलीवुड फिल्ममेकर ब्रेट रैटनर ने किया है, जबकि इसे अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज ने रिलीज किया है। डॉक्यूमेंट्री का फोकस साल 2025 में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण से पहले के 20 दिनों पर है। इस दौरान मेलानिया की उद्घाटन की तैयारियां, व्हाइट हाउस में ट्रांजिशन और परिवार को दोबारा वॉशिंगटन लाने की प्रक्रिया को विस्तार से दिखाया गया है।

फिल्म में कई अनदेखे फुटेज, निजी बैठकों और पर्दे के पीछे की बातचीत को शामिल किया गया है, जो मेलानिया के नजरिए से एक फर्स्ट लेडी की भूमिका और जिम्मेदारियों को सामने लाता है। यह डॉक्यूमेंट्री उनके पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन की झलक पेश करने का दावा करती है।

ट्रंप ने क्यों की फिल्म की जमकर तारीफ?

डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा कि उन्होंने फिल्म को दोबारा देखा और दर्शकों की प्रतिक्रियाओं से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने इसे खासतौर पर अपने समर्थकों के लिए “A MUST SEE” बताया। कुछ दर्शकों ने डॉक्यूमेंट्री को खूबसूरत, प्रेरणादायक और शानदार प्रोडक्शन वैल्यू वाली फिल्म बताया है। उनका कहना है कि इसमें मेलानिया की स्टाइल, परिवार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और बिजनेस व पारिवारिक जीवन के संतुलन को अच्छे तरीके से दर्शाया गया है। कुछ थिएटर्स में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान तालियां बजने की भी बात कही गई।

आलोचनाओं और फ्लॉप का साया

हालांकि तारीफों के बीच आलोचनाएं भी कम नहीं रहीं। कई फिल्म समीक्षकों ने “MELANIA” को करीब 75 मिलियन डॉलर की लागत वाली एक महंगी प्रचारात्मक डॉक्यूमेंट्री करार दिया है। कुछ क्रिटिक्स का मानना है कि यह फिल्म एक वैनिटी प्रोजेक्ट जैसी लगती है, जिसमें निष्पक्षता की कमी दिखाई देती है। रॉटेन टोमेटोज जैसी रेटिंग वेबसाइट्स पर भी फिल्म का क्रिटिक स्कोर निराशाजनक रहा है।

इसके बावजूद ट्रंप लगातार दावा कर रहे हैं कि फिल्म के टिकट तेजी से बिक रहे हैं। बता दें कि यह डॉक्यूमेंट्री 30 जनवरी से सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और ग्लोबल लेवल पर उपलब्ध है। फिल्म मेलानिया ट्रंप की जिंदगी, उनकी भूमिका और ट्रंप परिवार के भीतर की झलक दिखाने की कोशिश करती है, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म