न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पाकिस्तान को भुगतना पड़ेगा अंजाम’, काबुल एयरस्ट्राइक के बाद अफगान रक्षा मंत्री का पाक को अल्टीमेटम

काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद अफगान रक्षा मंत्री मुल्ला याकूब ने पाक को अल्टीमेटम दिया। पक्तिका और काबुल में हवाई हमलों के बाद अफगानिस्तान की कड़ी प्रतिक्रिया, नागरिक इलाकों में नुकसान और तहरीक-ए-तालिबान की स्थिति पर अपडेट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Oct 2025 10:04:45

‘पाकिस्तान को भुगतना पड़ेगा अंजाम’, काबुल एयरस्ट्राइक के बाद अफगान रक्षा मंत्री का पाक को अल्टीमेटम

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार, 09 अक्टूबर 2025 को पाकिस्तान की सेना द्वारा की गई एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान की तरफ से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान की वायु सीमा का उल्लंघन किया है। रक्षा मंत्री मुल्ला याकूब ने इस हमले को गंभीर बताते हुए कहा कि इसका अंजाम पाकिस्तान को भुगतना पड़ेगा।

काबुल और पक्तिका में एयरस्ट्राइक


सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने डूरंड लाइन के पास पक्तिका प्रांत के मरघा इलाके में एक नागरिक बाजार पर हमला किया। इसके साथ ही रात लगभग 11 बजे भारतीय समयानुसार काबुल के वायु क्षेत्र में दो लो-इंटेंसिटी हवाई हमले किए गए। काबुल के अब्दुल्लाह हक स्क्वायर के पास इंपीरियल होटल के बाहर एक लैंड क्रूजर कार को निशाना बनाया गया। पाकिस्तान को शक था कि इस कार में तहरीक-ए-तालिबान के प्रमुख नूर वली महसूद मौजूद हो सकते हैं, क्योंकि नूर वली महसूद भी काले रंग की जैमर लगी लैंड क्रूजर का इस्तेमाल करते हैं। इस कार की तस्वीर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने मीडिया के साथ साझा की थी।

पक्तिका में बाजार तबाह

सिर्फ काबुल ही नहीं, बल्कि पक्तिका प्रांत के बरमाल जिले के मरघा इलाके में स्थित बाजार भी एयरस्ट्राइक की चपेट में आया। हमले में 35 से अधिक झुग्गियां मलबे में तब्दील हो गईं और पूरे इलाके में केवल उजड़ी बस्तियां और मलबा ही दिखाई दिया।

अफगान रक्षा मंत्री की कड़ी प्रतिक्रिया

पाकिस्तानी हमलों पर तहरीक-ए-तालिबान ने नूर वली महसूद की ऑडियो जारी कर दावा किया कि वह जिंदा हैं। वहीं, अफगान रक्षा मंत्री मुल्ला याकूब ने स्पष्ट कहा कि इस हमले का नतीजा पाकिस्तान को भुगतना पड़ेगा।

पाकिस्तानी सेना का रुख

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को पेशावर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि सेना आतंकियों से निपटने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। हालांकि, अफगानिस्तान में की गई एयरस्ट्राइक के संबंध में उन्होंने कोई बयान नहीं दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?