#WATCH | Prime Minister Narendra Modi, Chinese President Xi Jinping, Russian President Vladimir Putin, and other Heads of States/Heads of Governments pose for a group photograph at the Shanghai Cooperation Council (SCO) Summit in Tianjin, China.
SCO समिट के घोषणा पत्र में आतंकवाद पर जोर
(Source: DD News) pic.twitter.com/UftzXy6g3K
पीएम मोदी ने SCO समिट में अपने भाषण में आतंकवाद पर भी जोरदार टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कुछ देश खुलेआम आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं, और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसी पहल के तहत SCO समिट के साझा घोषणा पत्र में पहलगाम आतंकी हमले का उल्लेख किया गया और उसकी कड़ी निंदा की गई।
यह उल्लेखनीय है कि पहले SCO समिट में पाकिस्तान प्रायोजित हमलों का इस तरह से नाम लेकर निंदा नहीं की गई थी। ऐसे में इस हमले को शामिल किया जाना भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।















