न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जापान में भूकंप के जोरदार झटके, 5.9 तीव्रता; लोग घरों से बाहर निकल आए

जापान के होक्काइडो में रविवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। लोग डर के मारे घरों से बाहर निकले, लेकिन किसी तरह के नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं मिली। सुनामी का खतरा भी नहीं है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Oct 2025 9:12:02

जापान में भूकंप के जोरदार झटके, 5.9 तीव्रता; लोग घरों से बाहर निकल आए

जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। हालांकि, किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेमुरो प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्व में 40 किलोमीटर गहराई पर था। झटकों के कारण कई लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

क्योदो समाचार एजेंसी ने बताया कि दोपहर 1:40 बजे आए झटके उत्तरी द्वीप के कई हिस्सों में जापानी सात-स्तरीय भूकंपीय पैमाने पर 5 से थोड़ी कम दर्ज किए गए। भूकंप के बाद अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी ने आपातकालीन चेतावनी जारी की, जिसमें स्थानीय पैमाने पर 5 तक की तीव्रता का अनुमान लगाया गया।

जापान में भूकंप क्यों होते हैं?

जापान, इंडोनेशिया और अन्य देश पैसिफिक रिंग ऑफ फायर के पास स्थित हैं। इस क्षेत्र में टेक्टोनिक प्लेट्स की लगातार हलचल के कारण भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी के खतरे हमेशा बने रहते हैं।

धरती की सतह के नीचे मौजूद बड़ी टेक्टोनिक प्लेट्स लगातार खिसकती रहती हैं। जापान, इंडोनेशिया, नेपाल और भारत जैसे देशों में यह भूगर्भीय हलचल अधिक सक्रिय होने के कारण बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी