न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, खामेनेई कार्यालय के पास दागी मिसाइलें; तेहरान में धमाकों की आवाजें गूँजी

इजरायल ने अमेरिका की मदद से ईरान पर बड़ा हमला किया, खामेनेई कार्यालय और तेहरान के अन्य इलाकों में मिसाइलें दागी गईं। पूरे देश में अलर्ट, एयरस्पेस बंद और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 28 Feb 2026 1:08:30

इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, खामेनेई कार्यालय के पास दागी मिसाइलें; तेहरान में धमाकों की आवाजें गूँजी

इजरायल ने अमेरिका की सहायता से ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला किया है। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान में सेंट्रल इलाके में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। पहला हमला सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालय के पास दर्ज किया गया। इसके अलावा, मेहराबाद एयरपोर्ट पर भी विस्फोट की खबरें आई हैं।

इजरायल ने हमले के तुरंत बाद अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है और सभी को सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी। सरकारी कर्मचारियों को शेल्टर में जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ईरान में करीब 30 ठिकानों पर निशाना

इजरायल के रक्षा मंत्री ने बताया कि यह हमला प्रिवेंटिव स्ट्राइक के तौर पर किया गया है। इस हमले में राष्ट्रपति भवन, कई मंत्रालय और ईरान की खुफिया एजेंसी के दफ्तर को भी निशाना बनाया गया। इजरायल की सेना के अनुसार, देशभर में करीब 30 महत्वपूर्ण ठिकानों पर मिसाइलें दागी गई हैं।

इजरायली सेना ने नागरिकों को सतर्क रहने के लिए एयर रेड सायरन बजाने के साथ चेतावनी जारी की कि जवाबी कार्रवाई में ईरान की ओर से मिसाइल दागी जा सकती है।

इजरायल ने जारी किया अलर्ट

इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा की। पोस्ट में कहा गया कि पूरे इजराइल में सायरन बजाए गए और लोगों को सुरक्षित जगहों के पास रहने के लिए एडवांस अलर्ट जारी किया गया। रक्षा मंत्रालय ने भी नागरिकों को सतर्क रहने और तुरंत शेल्टर में जाने के निर्देश दिए।

इजरायल ने पूरे देश का एयरस्पेस बंद कर दिया है और स्कूलों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। देशभर में इमरजेंसी घोषित की गई है।

ईरान ने भी एयरस्पेस बंद किया

इजरायली हमलों के मद्देनजर ईरान ने भी अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। धमाकों के बाद तेहरान और अन्य शहरों में दहशत का माहौल है, और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं।

इजरायल और ईरान के बीच यह तनाव अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता का विषय बन गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब