न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘अमेरिका ने नाकेबंदी जारी रखी तो…’, होर्मुज में जहाजों की आंशिक छूट के बाद ईरान ने फिर ट्रंप को दी सख्त चेतावनी

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि नाकेबंदी जारी रहने पर कड़ा जवाब दिया जाएगा। वहीं ब्रिटेन और कई देशों ने समुद्री सुरक्षा के लिए संयुक्त रक्षा मिशन की घोषणा की है। ईरान ने वाणिज्यिक जहाजों को आंशिक छूट दी है, लेकिन IRGC की मंजूरी अनिवार्य कर दी है, जिससे वैश्विक राजनीति में हलचल बढ़ गई है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 18 Apr 2026 10:36:26

‘अमेरिका ने नाकेबंदी जारी रखी तो…’, होर्मुज में जहाजों की आंशिक छूट के बाद ईरान ने फिर ट्रंप को दी सख्त चेतावनी

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर जारी तनाव के बीच एक बार फिर वैश्विक स्तर पर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने शुक्रवार (17 अप्रैल) को घोषणा की कि होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री आवागमन को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए एक दर्जन से अधिक देश संयुक्त रक्षा मिशन में शामिल होने पर सहमत हो गए हैं। इसको लेकर फ्रांस की राजधानी पेरिस में फ्रांस और ब्रिटेन की संयुक्त अध्यक्षता में 49 देशों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें बहुराष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

वहीं दूसरी ओर ईरान ने भी अपनी नीति में आंशिक बदलाव करते हुए लेबनान सीजफायर के बाद होर्मुज स्ट्रेट को वाणिज्यिक जहाजों के लिए खोलने का संकेत दिया है। हालांकि यह अनुमति पूरी तरह शर्तों के अधीन है और इसके लिए ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) की पूर्व स्वीकृति अनिवार्य कर दी गई है। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक इस समझौते में अमेरिका द्वारा फ्रीज की गई आर्थिक संपत्तियों को जारी करने का मुद्दा भी शामिल है, जिसे सौदे का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

होर्मुज को खोलना वैश्विक जिम्मेदारी: स्टार्मर

इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि होर्मुज जलमार्ग को फिर से पूरी तरह सक्रिय करना केवल क्षेत्रीय नहीं बल्कि वैश्विक आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समुद्री व्यापार की सुरक्षा पूरी दुनिया की जिम्मेदारी है और इसे सुनिश्चित करने के लिए अगले सप्ताह लंदन में एक उच्च स्तरीय सैन्य योजना सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में मिशन की संरचना, भागीदार देशों की भूमिका और संसाधनों के उपयोग को लेकर विस्तृत खाका तैयार किया जाएगा। स्टार्मर ने फ्रांस, जर्मनी और इटली के साथ मिलकर एक मजबूत अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

ईरान का सख्त रुख, IRGC की मंजूरी जरूरी

ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस पूरे मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट से किसी भी जहाज की आवाजाही अब केवल ईरान द्वारा निर्धारित नियमों के तहत ही संभव होगी। प्रवक्ता इस्माइल बघाई के अनुसार, इस रणनीतिक जलमार्ग से गुजरने वाले सभी जहाजों को IRGC से पूर्व अनुमति लेनी होगी। उन्होंने बताया कि नागरिक जहाजों को निर्धारित ईरानी मार्गों से गुजरने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन किसी भी प्रकार के सैन्य जहाजों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा।

अमेरिका पर निर्भर तनाव, ईरान की जवाबी चेतावनी

इसी बीच ईरान ने यह भी साफ कर दिया है कि यदि अमेरिका की ओर से समुद्री नाकेबंदी या आर्थिक दबाव जारी रहता है, तो वह भी कड़े जवाबी कदम उठाने को तैयार है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि यदि उसके बंदरगाहों और आर्थिक हितों को लगातार निशाना बनाया जाता है, तो तेहरान अपनी विदेश नीति में और अधिक सख्त रुख अपना सकता है।

हालांकि, लेबनान में संघर्ष विराम लागू होने के बाद ईरान की ओर से कुछ नरमी के संकेत भी देखे जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा हालात में ईरान रणनीतिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रहा है, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और किसी भी समय स्थिति फिर से गंभीर रूप ले सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत