न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

होर्मुज में ईरान की बड़ी कार्रवाई, दो जहाज जब्त, समुद्री सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप

होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की बड़ी कार्रवाई के तहत दो अंतरराष्ट्रीय जहाजों को जब्त कर लिया गया है। IRGC ने इन पर नेविगेशन सिस्टम में छेड़छाड़ और समुद्री सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया है, जिससे वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 22 Apr 2026 4:25:26

होर्मुज में ईरान की बड़ी कार्रवाई, दो जहाज जब्त, समुद्री सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप

ईरान से जुड़े हालिया घटनाक्रमों के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव और गहराता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) नेवी ने दो अंतरराष्ट्रीय जहाजों को अपने कब्जे में लेने का दावा किया है। जिन जहाजों को रोका गया है, उनके नाम MSC-FRANCESCA और EPAMINODES बताए जा रहे हैं। ईरानी पक्ष का आरोप है कि इन जहाजों ने अपने नेविगेशन सिस्टम में छेड़छाड़ की और इस संवेदनशील समुद्री मार्ग की सुरक्षा को खतरे में डाला। इसके अलावा एक ग्रीक जहाज ‘Euphoria’ को भी ईरानी जलक्षेत्र में निशाना बनाए जाने की खबर सामने आई है, जो फिलहाल ईरान के तटीय इलाके के पास फंसा हुआ बताया जा रहा है।

IRGC नेवी ने आधिकारिक रूप से इन जहाजों की जब्ती की पुष्टि करते हुए कहा है कि यह कदम समुद्री सुरक्षा को बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। उनके अनुसार, होर्मुज जैसे अहम मार्ग में किसी भी तरह की लापरवाही या संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, कंटेनर शिप MSC FRANCESCA की लोकेशन ओमान की खाड़ी में बताई जा रही है, जिसकी स्थिति का अपडेट हाल ही में जारी किया गया। जानकारी के मुताबिक, यह जहाज पनामा के झंडे के तहत संचालित होता है और इसका IMO नंबर 9401116 है। इसकी लंबाई करीब 363.57 मीटर और चौड़ाई 45.66 मीटर बताई गई है, जो इसे बड़े कंटेनर जहाजों में शामिल करती है।

इस पूरे घटनाक्रम का असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर भी साफ दिखाई दे रहा है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते टकराव के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। दुनिया के कई देश इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को सुचारू रूप से चालू रखने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत अभी तक किसी ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी है।

परिस्थितियों के चलते कई देशों के जहाज इस क्षेत्र में फंसे हुए हैं, जिससे वैश्विक व्यापार पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। गौरतलब है कि होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से लगभग 20 प्रतिशत वैश्विक ईंधन आपूर्ति गुजरती है। ऐसे में यहां बढ़ता तनाव न केवल क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक स्तर पर भी चिंता का विषय बनता जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत