न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शनिवार को ईरान का UAE पर बड़ा हमला, 137 मिसाइलें और 209 ड्रोन दागे; जानें कितनी हुई मौतें

ईरान ने शनिवार को UAE पर 137 मिसाइलें और 209 ड्रोन दागे। अबू धाबी और दुबई एयरपोर्ट हमलों में एक की मौत और कई घायल हुए। जानिए पूरी घटना और ताजा हालात।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 01 Mar 2026 2:34:51

शनिवार को ईरान का UAE पर बड़ा हमला, 137 मिसाइलें और 209 ड्रोन दागे; जानें कितनी हुई मौतें

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य टकराव ने खाड़ी क्षेत्र को पूरी तरह झकझोर दिया है। इजरायल और अमेरिका द्वारा संयुक्त हवाई हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के मारे जाने के बाद हालात और गंभीर हो गए। इस कार्रवाई के जवाब में ईरान ने त्वरित प्रतिउत्तर देते हुए खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। जवाबी हमलों की जद में संयुक्त अरब अमीरात भी आ गया, जहां कई अहम ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई।

यूएई पर मिसाइल और ड्रोन से हमला

यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ईरान ने शनिवार को देश की ओर 137 मिसाइलें और 209 ड्रोन दागे। इन हमलों का प्रमुख निशाना अबू धाबी का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रहा। अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि सात अन्य घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने इसे एक गंभीर सुरक्षा घटना बताया है और स्थिति की समीक्षा जारी है।

दुबई एयरपोर्ट पर भी असर

तनाव का असर दुबई तक भी पहुंचा। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जिसे अंतरराष्ट्रीय यातायात के लिहाज से दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में गिना जाता है, पर भी हमले की खबर सामने आई। हमले के बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया और कई उड़ानों को रोकना पड़ा।

टर्मिनल को पहुंची क्षति

यूएई के आधिकारिक मीडिया कार्यालय और दुबई एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने पुष्टि की है कि रातभर चले मिसाइल और ड्रोन हमलों के दौरान दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के एक कॉन्कोर्स यानी टर्मिनल हिस्से को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, नुकसान का विस्तृत आकलन अभी जारी है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और एयरपोर्ट संचालन को धीरे-धीरे सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल