न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान ने दिखाया सैन्य पराक्रम: इजरायल के दो F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट और कई ड्रोन गिराए; IDF ने बताया बेबुनियाद दावा

ईरान ने इजरायल के दो उन्नत F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट और कई ड्रोन मार गिराने का दावा किया है। ईरानी वायु रक्षा प्रणाली की इस जवाबी कार्रवाई को सैन्य शक्ति का बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है, वहीं इजरायल ने इस दावे को खारिज किया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Jun 2025 9:33:43

ईरान ने दिखाया सैन्य पराक्रम: इजरायल के दो F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट और कई ड्रोन गिराए; IDF ने बताया बेबुनियाद दावा

ईरान ने शुक्रवार तड़के अपने ऊपर हुए बड़े हमले के जवाब में इजरायल के दो अपग्रेडेड F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट और कई अत्याधुनिक ड्रोन मार गिराए, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। यह जवाबी हमला ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडरों, परमाणु वैज्ञानिकों और निर्दोष आम नागरिकों (जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे) की निर्मम हत्या के बाद सामने आया है। ईरान के मुताबिक यह हमला ज़ायोनिस्ट शासन यानी इजरायल की ओर से पूर्व नियोजित रूप में किया गया था।

सेना की आधिकारिक पुष्टि और प्रतिक्रियाएं भी आईं सामने

ईरानी सेना के जनसंपर्क कार्यालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि देश की वायु रक्षा इकाइयों ने इन दो एफ-35 फाइटर जेट्स और कई दुश्मन ड्रोन को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर नष्ट कर दिया है। बयान में यह भी कहा गया कि इन विमानों के पायलटों के संबंध में जांच जारी है और विस्तृत जानकारी शीघ्र साझा की जाएगी।

दुनिया के सबसे उन्नत युद्धक विमानों में शामिल है एफ-35

एफ-35 लड़ाकू विमान को पांचवीं पीढ़ी का सबसे एडवांस्ड, स्टेल्थ तकनीक से युक्त और बहुआयामी क्षमताओं वाला विमान माना जाता है। इस अत्याधुनिक विमान को मार गिराना किसी भी देश के सैन्य कौशल और रक्षा प्रणाली की ताकत का बड़ा प्रतीक होता है। ईरान का यह कदम उसे इस वर्ग में ऐतिहासिक रूप से पहला देश बनाता है।

इजरायल ने लगाया आरोप, बताया दावा फर्जी

इजरायली सेना ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के अरबी प्रवक्ता अविचाय अड्राई ने बयान में कहा, “ईरानी मीडिया झूठ और भ्रम फैला रहा है। यह पूरी खबर पूर्ण रूप से बेबुनियाद और प्रचार के उद्देश्य से फैलाई जा रही है।”

ईरानी मीडिया और राजनयिक स्तर पर भी हुआ समर्थन

ईरानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, तेहरान ने दावा किया है कि उसने शुक्रवार को इजरायल के दो F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट मार गिराए हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि हमले के दौरान एक महिला पायलट को पकड़ लिया गया है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम के अनुसार, यह कार्रवाई अत्यधिक सक्षम वायु रक्षा प्रणाली द्वारा की गई है।

भारत स्थित ईरानी दूतावास ने भी इस घटना को अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर साझा करते हुए पुष्टि की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “ईरान की वायु रक्षा ने इजरायल के दो एफ-35 फाइटर जेट मार गिराए और कई दुश्मन ड्रोन को रोकने में सफलता हासिल की।” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और इस दावे को लेकर वैश्विक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब