न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पूर्ण पाबंदी, किसी जहाज को नहीं मिलेगी इजाजत; अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अगले आदेश तक पूरी तरह बंद करने का ऐलान किया है। IRGC ने अमेरिका को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी सैन्य कार्रवाई का करारा जवाब दिया जाएगा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 12 Jul 2026 9:05:12

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पूर्ण पाबंदी, किसी जहाज को नहीं मिलेगी इजाजत; अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने रणनीतिक महत्व वाले होर्मुज स्ट्रेट को अगले आदेश तक पूरी तरह बंद करने का ऐलान कर दिया है। संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक अमेरिका पश्चिम एशिया में अपने हस्तक्षेप को समाप्त नहीं करता, तब तक इस अहम समुद्री मार्ग पर किसी भी जहाज की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। ईरानी सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के मुताबिक, IRGC ने अपने बयान में कहा कि क्षेत्र में विदेशी शक्तियों के "गैर-कानूनी हस्तक्षेप" से उत्पन्न सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बयान में कहा गया कि होर्मुज स्ट्रेट फिलहाल पूरी तरह बंद रहेगा और किसी भी देश के जहाज को इस जलमार्ग से गुजरने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

अमेरिका को दी सख्त चेतावनी

IRGC की नौसेना शाखा ने अमेरिका और उसके सहयोगियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि यदि होर्मुज स्ट्रेट को बंद किए जाने को बहाना बनाकर ईरान के खिलाफ किसी भी प्रकार की नई सैन्य कार्रवाई की गई, तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। संगठन ने अपने बयान में कहा कि यदि "आक्रामक दुश्मन" इस स्थिति का इस्तेमाल ईरान पर फिर से हमला करने के लिए करता है, तो जवाबी कार्रवाई में क्षेत्र में मौजूद उसके अतिरिक्त सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया जाएगा। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, IRGC ने यह भी कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के किसी भी संभावित परिणाम की जिम्मेदारी अमेरिका, इजरायल और उन देशों पर होगी, जिनके सैन्य अड्डों का इस्तेमाल ईरान विरोधी अभियानों के लिए किया जाता है।

कूटनीतिक प्रयासों के बीच बढ़ा तनाव

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करने के लिए कूटनीतिक स्तर पर बातचीत की कोशिशें भी जारी हैं। हाल ही में ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने ओमान की राजधानी मस्कट में अपने समकक्ष सैयद बद्र अल-बुसैदी से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात तथा होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

अराघची ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर साझा किए गए संदेश में बताया कि बैठक के दौरान तेहरान और मस्कट के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी व्यापक विचार-विमर्श किया गया। हालांकि, इन कूटनीतिक प्रयासों के बीच IRGC द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की घोषणा ने एक बार फिर पश्चिम एशिया में तनाव को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत